आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
'बाहुबली-2' ने पहले दिन कमाए 121 करोड़ रुपए
एस एस राजमौली की फ़िल्म 'बाहुबली-2' यानी 'बाहुबली द कन्क्लूज़न' ने बॉक्स ऑफ़िस पर हंगामा मचा दिया है.
फ़िल्म व्यापार विशेषज्ञ तरण आदर्श के मुताबिक़ 'बाहुबली-2' ने पहले ही दिन 121 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली.
तरण आदर्श के मुताबिक़ फ़िल्म के हिंदी संस्करण ने पहले दिन 41 करोड़ रुपए और तेलुगु, तमिल और मलयालम संस्करण ने कुल मिलाकर 80 करोड़ रुपए कमाए.
तरण आदर्श के मुताबिक़ 'बाहुबली-2' का हिंदी संस्करण ही अकेला कई हिंदी फ़िल्मों पर भारी पड़ सकता है और सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली आमिर ख़ान की 'दंगल' का रिकॉर्ड ये फ़िल्म आसानी से तोड़ सकती है.
राजमौली की 'बाहुबली-2', 'बाहुबली- द बिगनिंग' का सीक्वल है जो साल 2015 में रिलीज़ हुई थी.
फ़िल्म में प्रभाष, राणा डुग्गुबत्ती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना की मुख्य भूमिका है. फ़िल्म ज़बरदस्त उम्मीदों के बीच शुक्रवार, 28 अप्रैल को रिलीज़ हुई.
दर्शकों की प्रतिक्रिया को देखते हुए ये भारत की सबसे ज़्यादा कमाई वाली फ़िल्म बन सकती है.
अभी ये रिकॉर्ड 'दंगल' के नाम है जिसने तक़रीबन 385 करोड़ रुपए कमाए हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)