आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
रजनीकांत शूटिंग में घायल
- Author, इमरान क़ुरैशी
- पदनाम, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
- प्रकाशित
दक्षिण भारत में फ़िल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत को चेन्नई में शनिवार शाम शूटिंग के दौरान चोट लग गई.
वो आजकल लाइका प्रडक्शन की फ़िल्म 2.0 की शूटिंग कर रहे हैं.
रजनीकांत के बारे में जानकारी रखने वाले एक शख्स ने बताया कि जब वो फ़िल्म की शूटिंग कर रहे थे तब उनके पैर में चोट लग गई . उन्हें पास के ही अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया.
रजनीकांत के पीआरओ रियाज़ अहमद ने बीबीसी को बताया कि वो ठीक हैं.
उन्होंने ट्विटर पर जानकारी दी कि रजनीकांत ठीक हैं और रात में शूटिंग पर लौट गए हैं.
इन दिनों रजनीकांत सुपरहिट फ़िल्म 1.0 के सीक्वल फ़िल्म 2.0 की शूटिंग कर रहे हैं.
इसमें पहली बार उनके साथ बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार काम कर रहे हैं.
इस फ़िल्म में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार पहली बार विलेन की भूमिका में नज़र आएंगे.
फ़िल्म में शैतान के रूप में नज़र आने वाले अक्षय कुमार के किरदार का नाम 'द क्रो' है. इसका मुकाबला रोबोट बने रजनीकांत से होगा.
हाल ही में फ़िल्म '2.0' का टीज़र लांच किया गया था.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)