आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
'नोटबंदी के बाद पीएम चुन लें अपना चौराहा'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले और उसके बाद पैदा हुए हालात के बाद राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने ट्वीट किया है कि पीएम अपना पसंदीदा चौराहा खोज लें जहां लोग उन्हें दंडित कर सके.
सरकार ने 500 और 1000 रूपए के पुराने नोट 30 दिसंबर तक जमा करने का आदेश दिया था.
राजद के नेता लालू प्रसाद ने ट्वीट कर लिखा है, ''पीएम अपना फेवरट चौराहा पसंद कर ले जहां काले धन के ख़िलाफ़ जो नोटबंदी के नाम पर फैसला लिया गया है और जो अराजक हालात पैदा हुए हैं उसके लिए लोग उन्हें दंडित कर सके.''
उनके इस ट्वीट के बाद कई लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं.
पूजा पाठक @poojapathak2071 ने लिखा है, ''सर जब आपने भैसवा का चारा खाया था तो कौन सा चौराहा पे थे मुंह में चारा ले के.''
विनोद@vinod152saini ने ट्वीट किया है, ''चारा खानेवाला जब भी मुंह खोलेगा 'गोबर' ही निकलेगा.''
निधि महेश्वरी @nidhiMnidhi ने लिखा है आपका कौन सा पसंदीदा 'चौराहा' है ताकि आपको 'चारा' के लिए दंडित किया जा सके.
गोविंदा पाठक @GovindaPathak लिखते हैं अब तो हद हो गई. अब लालूजी भी काले धन का विरोध करने लगे. सच में मेरा देश बदल रहा है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)