आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
राहुल और अखिलेश पहली बार दिखेंगे साथ, लखनऊ में रोड शो
उत्तर प्रदेश की सियासी हलचलों के लिहाज से रविवार का दिन बड़ा दिन कहा जा सकता है.
विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन के बाद राहुल और अखिलेश पहली बार एक साथ दिखेंगे.
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक नए सपा सुप्रीमो और कांग्रेस उपाध्यक्ष दोपहर एक बजे लखनऊ में एक साझा रोड शो में भाग लेंगे.
रोड शो से पहले उनका एक साझा प्रेस सम्मेलन भी प्रस्तावित है.
कहा जा रहा है कि फ़िल्म सुल्तान के गाने की तर्ज़ पर पार्टी एक नया नारा दे सकती है- 'यूपी को ये साथ पसंद है'.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी 298 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. सपा ने अपनी गठबंधन साझीदार कांग्रेस के लिए 105 सीटें छोड़ी हैं.
सात चरणों वाले राज्य विधानसभा चुनाव में 11 फरवरी को पहले चरण का मतदान है और 8 मार्च को आखिरी वोट डाला जाएगा.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)