आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
योगी पर टिप्पणी को लेकर कुंदर पर केस
- Author, समीरात्मज मिश्र
- पदनाम, लखनऊ से बीबीसी हिंदी के लिए
- प्रकाशित
कोरियोग्राफ़र और फ़िल्म निर्माता फ़रहा ख़ान के पति शिरीष कुंदर के ख़िलाफ़ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में लखनऊ के हज़रतगंज थाने में मुक़दमा दर्ज किया गया है.
हज़रतगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी अवनीश कुमार मिश्र ने बीबीसी को बताया कि ट्विटर पर अभद्र टिप्पणी को लेकर अमित कुमार तिवारी नाम के व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी. उसी के मद्देनज़र उनके ख़िलाफ़ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
अवनीश कुमार मिश्र के मुताबिक पुलिस ये भी पता लगा रही है कि इस मामले में आईपीसी की और कौन सी धाराएं लग सकती हैं.
शिरीष कुंदर ने दो दिन पहले ट्वीट किया था, "अगर किसी गुंडे को सीएम बनाया जा सकता है तो दाउद इब्राहिम को सीबीआई का डायरेक्टर और विजय माल्या को आरबीआई का गवर्नर बनाया जा सकता है."
शिरीष कुंदर की इस टिप्पणी पर सोशल मीडिया में काफी चर्चा हुई और उनकी आलोचना भी हुई. शिरीष कुंदर ने योगी के ख़िलाफ़ ट्विटर पर कुछ और आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं.
हालांकि सोशल मीडिया में आलोचना के बाद उन्होंने इन्हें डिलीट कर दिया.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)