आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
'बाबूमोशाई, शहर की सफाई हमारे हाथ में हैं'
- Author, राजेश डोबरियाल
- पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
- प्रकाशित
स्वच्छ भारत मिशन को बढ़ावा देने के लिए अनूठी पहल के तहत नगर निगम हल्द्वानी फ़िल्मी पोस्टरों का सहारा ले रहा है.
अमिताभ, धर्मेंद्र की लोकप्रिय फ़िल्मों के पोस्टरों का सहारा लेकर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जा रहा है.
हल्द्वानी के नगर आयुक्त कृष्ण कुमार मिश्रा के अनुसार हल्द्वानी में कई जगह ये पोस्टर लगाए गए हैं.
इन पोस्टरों के पीछे नगर निगम में सामाजिक विकास अधिकारी सुरेश अधिकारी का दिमाग है, जिन्होंने ये प्रस्ताव नगर आयुक्त को दिया और फिर अमिताभ-धर्मेंद्र के साथ राजेश खन्ना और प्राण भी शहर के लोगों को स्वच्छता का संदेश देने लगे.