आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
एनटीपीसी प्लांट हादसा: मरने वालों की तादाद 26 पहुँची
उत्तर प्रदेश में रायबरेली ज़िले के ऊंचाहार एनटीपीसी प्लांट में एक हादसा हुआ है जिसमें कम से कम 26 लोगों की मौत हुई है और 50 से ज़्यादा लोग जख़्मी हुए हैं.
राज्य के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने मीडिया को जानकारी दी है कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या 26 हो गई है और 59 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.
इससे पहले रायबरेली की ज़िलाधिकारी संजय खत्री ने बीबीसी के साथ बातचीत में 22 लोगों के मरने की पुष्टि की थी. उन्होंने कहा कि हादसे में जख़्मी 50 से ज़्यादा लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज़ चल रहा है.
ये हादसा एनटीपीसी की 500 मेगावाट बिजली उत्पादन की अंडर ट्रायल यूनिट के बायलर में बुधवार दोपहर हुआ.
मॉरीशस दौरे पर गए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं.
उत्तर प्रदेश सरकार ने मृतकों के लिए दो लाख रुपए के मुआवज़े का भी एलान किया है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)