आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
क्या ये जगमगाती तस्वीर प्रयागराज कुंभ मेले की है?
- Author, फ़ैक्ट चेक टीम
- पदनाम, बीबीसी न्यूज़
- प्रकाशित
- पढ़ने का समय: 1 मिनट
'राष्ट्रवादी सरकार चुनने का' कितना फ़ायदा होता है! इसका उल्लेख करते हुए कई दक्षिणपंथी रुझान वाले फ़ेसबुक और ट्विटर यूज़र्स ने पिछले साल एक तस्वीर पोस्ट की थी जो एक बार फिर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है.
इस तस्वीर को 'योगी सरकार द्वारा इलाहाबाद कुंभ मेले की तैयारी का दृश्य' बताया गया है.
कुछ लोगों ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 'विकास और व्यवस्था के मामले' में सभी को पीछे छोड़ दिया है.
एक जगह ये भी दावा किया गया है कि ये जगमगाती तस्वीर सऊदी अरब की नहीं है, बल्कि कुंभ मेले को लेकर योगी सरकार की तैयारी का दृश्य है.
लेकिन ये सभी दावे झूठे हैं. बीबीसी ने पिछले महीने इस तस्वीर की पड़ताल की थी.
दरअसल ये तस्वीर हज (मक्का-मदीना) के समय की है.
अगस्त 2018 में इस तस्वीर को सऊदी अरब के कुछ मीडिया संस्थानों ने छापा भी था.
जिस जगह की ये तस्वीर है उसे मीना वैली कहा जाता है.
सऊदी अरब में बहुत से लोग मीना वैली को 'टेंट सिटी' के नाम से भी जानते हैं.
तस्वीर में जिस पुल के इर्द-गिर्द टेंटों का जमावड़ा दिख रहा है वो किंग ख़ालिद ब्रिज के नाम से मशहूर है.
'फ़ैक्ट चेक' की अन्य कहानियाँ:
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)