आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
महारानी एलिज़ाबेथ के पास नहीं है पासपोर्ट, जानें ऐसी 13 दिलचस्प बातें
विदेश यात्रा करने के लिए अहम दस्तावेज़ होता है पासपोर्ट. कुछ लोगों के लिए ये भारी मशक्कत से प्राप्त किया गया कीमती दस्तावेज़ है.
लेकिन आपने कितनी बार जांच की है कि आपका पासपोर्ट यात्रा करने के लिए वैध या नहीं?
इस समय भी दुनियाभर के लाखों लोग ये जांच रहे होंगे.
यात्रा करने के लिए हमें कब और कैसे एक विशेष दस्तावेज़ की आवश्यकता पड़ी, इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी है.
1. स्कैन्डिनेवियाई पासपोर्ट
यूरोप के उत्तरी हिस्से को स्कैंडिनेविया कहा जाता है. ये इलाका उत्तरी ध्रुव के क़रीब है इसलिए काफी ठंडा रहता है. यहां कई ऐसे भौगोलिक नज़ारे देखने को मिलते हैं जो दुनिया में कहीं नहीं मिलते.
ऐसा ही एक नज़ारा है 'नॉर्दर्न लाइट्स'. बर्फ़ की चादर पर सूरज की रोशनी गिरने के बाद दिखने वाला ये नज़ारा बेहद दुर्लभ और आकर्षित करने वाला है.
इसी नज़ारे को इन देशों के पासपोर्ट के डिज़ाइन से जोड़ा गया है.
अगर आप स्कैन्डिनेवियाई पासपोर्ट को एक अल्ट्रा वॉयलेट रोशनी में रखते हैं, तो कागज़ पर नॉर्दर्न लाइट्स की आकृति उभरती है.
2. यूनाइटेड किंगडम की महारानी के पास पासपोर्ट नहीं
महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय को पासपोर्ट रखने की आवश्यकता नहीं है. क्योंकि ब्रिटेन के बाक़ी नागरिकों को वही पासपोर्ट जारी करती हैं. लिहाज़ा उन्हें स्वयं पासपोर्ट रखने की ज़रूरत नहीं है.
हालांकि उनके पास गोपनीय दस्तावेज़ होते हैं.
महारानी के दूत दुनियाभर में इन दस्तावेज़ों को पहुंचाने वाले प्रभारी होते हैं. ये दस्तावेज़ अपने आप में पासपोर्ट के समान होते हैं.
बताया जाता है कि ऐसे सिर्फ़ 15 दस्तावेज़ हैं.
3. पहली बार पासपोर्ट का जिक्र बाइबल में किया गया
ऐसा नहीं है कि पासपोर्ट सिर्फ़ बीते 100 एक साल से ही शुरू हुए हों.
नेहेमियाह की पुस्तक में इस बात का ज़िक्र है कि फ़ारस के राजा आर्थरजेक्सीज़ प्रथम ने एक अधिकारी को एक प्रपत्र दिया, जो उन्हें पूरे जूडिया में यात्रा करने का अधिकार देता था.
- यह भी पढ़ें | पासपोर्ट के बिना इस स्कूल में पढ़ना मुश्किल
4. प्रथम विश्व युद्ध के बाद पासपोर्ट पर तस्वीरों का चलन शुरू हुआ
जर्मनी के लिए काम कर रहे एक जासूस के नकली अमरीकी पासपोर्ट के सहारे ब्रिटेन में प्रवेश करने की घटना के बाद प्रथम विश्व युद्ध के बाद पासपोर्ट में तस्वीर का होना आवश्यक बना दिया गया.
5.वज़न कम हो गया? नया पासपोर्ट बनवाएं
अमरीका में अगर आपका वज़न बहुत कम या अधिक होता है, या आप चेहरे की सर्जरी करवाते हैं, या आप चेहरे पर टैटू बनवाते या हटवाते हैं, तो आपके लिए नया पासपोर्ट बनवाना ज़रूरी हो जाता है.
6. पासपोर्ट के लिए पारिवारिक तस्वीर मान्य होती थी
शुरुआती दिनों में पासपोर्ट पर अपनी पसंदीदा तस्वीर लगाने की इजाज़त होती थी. यहां तक कि समूह में पारिवारिक तस्वीर भी मान्य होती थी.
7. समाप्त होने के छह महीने पहले अपना पासपोर्ट नया कराएं
अपनी यात्रा शुरू करने से पहले आप अपने पासपोर्ट को लेकर किसी प्रकार का ख़तरा मोल न लें. कुछ देशों के निर्देश हैं कि आपके उस देश में प्रवेश करने के 90 दिनों बाद तक आपका पासपोर्ट मान्य होना चाहिए. यूरोप के अधिकतर देशों में यह नियम लागू है.
लेकिन सुरक्षा के लिहाज़ से आपको छह महीने की समयावधि का पालन करना चाहिए. चीन, इंडोनेशिया, रूस, सऊदी अरब और कई अन्य देशों में यही नियम मान्य है.
ये नियम वापसी के समय किसी तरह की कोई रुकावट न हो, इस स्थिति से निपटने के लिए बनाया गया है.
- यह भी पढ़ें | किम जोंग उन ने नकली पासपोर्ट क्यों बनवाया?
8. क्वीन्सलैंड होते हुए ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए पासपोर्ट की आवश्यकता नहीं...
अगर आप क्वीन्सलैंड के रास्ते ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश कर रहे हैं तो आपको पासपोर्ट की ज़रूरत नहीं होगी.
हालांकि यह काम इतना भी आसान नहीं है क्योकि यह नियम तभी मान्य होगा अगर आप पापुआ न्यू गिनी के नौ विशेष तटीय गांवों में से किसी एक के निवासी हों.
पापुआ न्यू गिनी की आज़ादी के बाद एक संधि के मुताबिक ऐसे लोगों को बिना पासपोर्ट प्रवेश करने की विशेष सुविधा दी गई है.
9. वेटिकन का इमीग्रेशन पर नियंत्रण नहीं
वेटिकन के पास इमीग्रेशन का नियंत्रण नहीं है. यह नियंत्रण पोप वेटिकन के पास होता है, जो पासपोर्ट नंबर 1 अधिकारी होते हैं.
- यह भी पढ़ें | पासपोर्ट का रंग क्यों बदलने वाला है?
10. कई अमरीकी नागरिकों के पास पासपोर्ट नहीं है
अमरीकी विदेश विभाग के मुताबिक अमरीका में करीब 32 करोड़ नागरिक हैं, जिनमें लगभग 12 करोड़ नागरिकों के पास ही पासपोर्ट है.
11. यहां पासपोर्ट बिकते हैं
टोंगा में कभी 20 हज़ार डॉलर की कीमत पर पासपोर्ट बेचे जाते थे.
बताया जाता है कि पॉलिनेशियाई संप्रभु देश के दिवंगत राजा तौफा आहातुपु चतुर्थ ने देश की आमदनी बढ़ाने के लिए ग़ैर-नागरिकों को टोंगा के पासपोर्ट बेचे थे.
12. फ़िनिश और स्लोवेनियाई पासपोर्ट में तस्वीरें बनती हैं
अगर आप हवाई अड्डे पर बोर हो रहे हैं और आपके पास फ़िनिश या स्लोवेनियाई पासपोर्ट है, तो आप अपना थोड़ा मनोरंजन कर सकते हैं.
अपने पासपोर्ट के पन्नों को आगे की ओर पलटेंगे तो पेज के नीचे मूविंग इमेजज़ दिखती हैं.
- यह भी पढ़ें | जहां क़दम क़दम पर पासपोर्ट दिखाने की ज़रूरत पड़ती है
13.निकारागुआ का पासपोर्ट सर्वाधिक सुरक्षित
निकारागुआ के पासपोर्ट में सुरक्षा की 89 विशेषताएं होती हैं. इनमें होलोग्राम और वाटरमार्क भी शामिल हैं.
नतीजतन, इसे दुनिया का सबसे सुरक्षित पासपोर्ट माना जाता है.
ये भी पढ़ें
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)