आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
आपका पेशाब बताएगा, आप क्या खाते हैं
एक नए तरीके से पेशाब की जांच करने पर इस बात का पता लगाया जा सकता है कि आपने वाकई क्या खाया था और वह कितना सेहतमंद था.
ब्रितानी वैज्ञानिकों ने ये यूरीन टेस्ट विकसित किया है. वैज्ञानिकों का मानना है कि इससे खान-पान के पोषक तत्वों में सुधार की सलाह दी जा सकेगी.
या फिर किसी व्यक्ति को वज़न कम करने की ज़रूरत है या नहीं, ये भी बताया जा सकता है.
दुनिया में बहुत से लोग अपनी खान-पान की आदतों के कारण कई तरह की समस्याओं का सामना करते हैं. माना जा रहा है कि ये यूरीन टेस्ट उनके लिए मददगार होगा.
ऐसे लोगों को ये बताया जा सकेगा कि उनके खान-पान में किस तरह के बदलाव की जरूरत है.
साइंस जर्नल 'लैंसेट डायबिटिज ऐंड इंडोक्रिनोलॉजी' में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इस यूरीन टेस्ट से उन रसायनों की पहचान की जा सकेगी जो हमारा शरीर किसी भोजन से पैदा करता है.
शोध से जुड़ी टीम को भरोसा है कि ये यूरीन टेस्ट दो साल के भीतर बड़े पैमाने पर उपलब्ध हो जाएगा.
लंबे समय से चली आ रही खान-पान की आदतों के अलावा टेस्ट ये भी बताएगा कि हमने ने हाल में क्या खाया था.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)