आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
व्हाट्सऐप, मैसेंजर और इंस्टाग्राम दुनियाभर में डाउन हुए
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स व्हाट्सऐप, मैसेंजर और इंस्टाग्राम के इस्तेमाल में भारत समेत दुनियाभर में दिक्कत आई है.
डाउनडिटेक्टर डॉट कॉम के मुताबिक, दिक्कत की शुरुआत रात लगभग 10.40 बजे से हुई और फ़ौरी तौर पर पता नहीं चल पाया है कि इसकी वजह आख़िर क्या है.
लगभग एक घंटे के बाद व्हाट्सऐप दोबारा काम करने लगा. थोड़ी देर के बाद मैसेंजर और इंस्टाग्राम भी पहले की तरह चलने लगा.
इसके साथ ही ट्विटर पर #whatsappdown ट्रेंड करने लगा और लोगों ने इसे अपने-अपने तरीके से व्यक्त किया है. प्रवीण कासवान नामक एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा कि बंद होने की वजह से व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम के यूज़र ट्विटर पर आने लगे.
शाहबाज़ जादौन ने बताने की कोशिश की है कि व्हाट्सऐप और ट्विटर के यूज़र्स की हालत कैसी हो रही थी.
पंजाबी यू नामक एक यूज़र ने अभिनेता रितिक रोशन के संवाद के ज़रिए अपनी बात कही है.
प्रिंयक पांडे नामक यूज़र ने व्हाट्सऐप, मैसेंजर और इंस्टाग्राम की सेवाएं दोबारा बहाल होने पर अपनी बात कुछ इस तरह कही.
शिवानी शर्मा नामक यूज़र ने लिखा कि व्हाट्सऐप, मैसेंजर और इंस्टाग्राम दोबारा ठीक से काम करने लगा तो उन्होंने ट्विटर से विदा ले ली.
व्हाट्सऐप ने भी ट्वीट करके जानकारी दी है कि अब सब ठीक है लेकिन इस ट्वीट में उसने ये नहीं बताया कि दिक्कत क्या हुई थी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)