आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
मंगल ग्रह: नासा के पर्सिवियरेंस रोवर के 100 दिनों की हैरतअंगेज़ तस्वीरें
नासा के पर्सिवियरेंस रोवर ने मंगल ग्रह पर उतरने के 100 दिन पूरे कर लिए हैं. वो वहां पर जीवन के संकेत ढूंढ रहा है और यह जांच कर रहा है कि लाल ग्रह का भू-विज्ञान और इसका पुराना वातावरण क्या रहा है.
18 फ़रवरी को मंगल की सतह पर उतरने के बाद उसने उस जगह की कई शानदार तस्वीरें ली हैं. जहां पर यान उतरा था वो जगह जेज़ेरो क्रेटर है जो मंगल ग्रह की भूमध्य रेखा से उत्तर में है और यह 49 किलोमीटर चौड़ा गड्ढा है.
इंजेनुइटी नाम का एक छोटा हेलीकॉप्टर भी वहां पर है जिसने आसमान से तस्वीरें भेजी हैं. ये ऐतिहासिक हेलीकॉप्टर है क्योंकि यह किसी दूसरे ग्रह पर एक पावर्ड कंट्रोल्ड फ़्लाइट है.
मंगल ग्रह के इस अभियान से भेजी गई कुछ तस्वीरों को यहां शामिल किया गया है.
पर्सिवियरेंस मंगल ग्रह के एक साल का अध्ययन करेगा जो कि पृथ्वी के दो साल के बराबर होता है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)