आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
सोशल: 'पनीरसेल्वम, सिर्फ मुसीबत में मुख्यमंत्री'
तमिलनाडु की सियासत 'अम्मा' जयललिता की करीबी रहीं 'चिन्नम्मा' शशिकला के हाथों में आ गई है.
एआईएडीएमके के विधायकों की बैठक में शशिकला को विधायक दल का नेता चुना गया है.
ओ पनीरसेल्वम ने अपना इस्तीफा पार्टी को सौंप दिया है, जिसके बाद शशिकला का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है.
ये तीसरी बार है, जब पनीरसेल्वम तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहे हैं.
पनीरसेल्वम की इसी व्यथा के बारे में सोशल मीडिया पर भी चर्चा रही. पढ़िए किसने क्या कहा?
हेमंत कुमार ने ट्वीट किया, ''हाल के वक्त में पनीरसेल्वम सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले आइटम हैं.''
अनमोल सिंह लिखते हैं, ''पनीरसेल्वम तमिलनाडु की राजनीति के साइड आर्टिस्ट हैं. उन्हें अपने नेतृत्व की काबिलियत साबित करने का मौका मिला था लेकिन एक बार वो फिर फेल हुए.''
@KishoreNakrani ने ट्वीट किया, ''तमिलनाडु के ईमानदार स्टेपनी मुख्यमंत्री पनीरसेल्वम के लिए बुरा लग रहा है.''
ब्रजेश आर्यन फेसबुक पर लिखते हैं, ''शशिकला ने आज पनीर सेल्वम का कढ़ाई पनीर बनाया और चट कर गईं.''
भूपेंद्र परमार लिखते हैं, ''घी 25 रुपये किलो हो गया तो पनीर को कौन पूछे. बेचारे ने इस्तीफ़ा दे दिया.''
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)