आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
आपने देखी सैफ-करीना के बेटे तैमूर की नई तस्वीर?
सैफ अली ख़ान और करीना कपूर का बेटा तैमूर अली ख़ान ट्विटर पर फिर टॉप ट्रेंड है.
इस बार #TaimurAliKhan के ट्रेंड में आने की वजह है एक नई तस्वीर. ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है.
शेयर करने वालों का दावा है कि ये तैमूर अली ख़ान की तस्वीर है. हालांकि ये तस्वीर किसने ली और कहां से मिली, इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है.
बता दें कि तैमूर के पैदा होने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी कुछ फेक तस्वीरें भी सामने आई थीं. बहरहाल इस तस्वीर के बारे में सोशल मीडिया यूजर्स क्या कह रहे हैं, पढ़िए:
@kareenabeboteam हैंडल से ट्वीट किया गया, ''OMG, जब मैंने ये पहली बार देखा तो मन करा कि ज़ोर से चिल्लाऊं और रो दूं. तैमूर अली ख़ान एकदम जादुई राजकुमार सा है.''
@lama1980_fan लिखते हैं, ''तैमूर बहुत क्यूट हैं. इतना क्यूट बच्चा मैंने आज तक नहीं देखा. खुदा तैमूर पर अपना आशीर्वाद बनाए रखे.''
नीनो ने ट्वीट किया, ''शाहरुख के बेटे अबराम की स्टारडम नवाब बेबी की वजह से अब खतरे में है.''
यासमीन लिखती हैं, ''करीना और तैमूर एंजल लगता है. माशाल्लह तैमूर की आंखें और चेहरा.''
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)