आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
सोशल: 'बेचारी EVM ने अपनी बेइज़्ज़ती का बदला लिया'
दिल्ली की राजौरी गार्डन विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में आम आदमी पार्टी को झटका लगा है.
ये सीट आप नेता जरनैल सिंह के पंजाब जाने की वजह से खाली हुई थी.
सोशल मीडिया पर राजौरी गार्डन ट्रेंड कर रहा है और लोग आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के ईवीएम पर सवाल उठाने पर तंज़ कस रहे हैं.
हालांकि दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पार्टी की हार स्वीकार कर ली है.
उनका कहना है कि आप को जरनैल सिंह के इस्तीफ़े की वजह से गुस्से का सामना करना पड़ा जिसका नतीजा चुनाव में दिखा.
सोशल मीडिया पर लोग मसखरी कर रहे हैं.
@pankajsuper30 हैंडल से लिखा गया है, ''बेचारी ईवीएम ने भी अपनी बेइज़्ज़ती का बदला राजौरी गार्डन में ले लिया है.''
परेश रावल फैन ने लिखा है, ''अरविंद केजरीवाल जी दिल्ली चुनावों का प्रदर्शन दोहराने के लिए पंजाब गए और पंजाब चुनावों का प्रदर्शन दोहराने के लिए दिल्ली लौट आए.''
पंजाब और गोवा में हार के बाद केजरीवाल ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की थी.
नागेंद्र ने ट्वीट किया, ''अब राजौरी गार्डन में आप का कोई चांस बनता तो है नहीं पर हो सकता है कि शाम को अरविंद केजरीवाल मज़ेदार जोक सुनाएंगे कि मशीन ख़राब थी.''
सोनल ने लिखा है, ''अब ये तय हो गया है कि राजौरी गार्डन की ईवीएम से छेड़छाड़ की गई थी जबकि कर्नाटक और मध्य प्रदेश वाली मशीनें पूरी तरह ठीक हैं.''
आशीष ने ट्वीट किया है, ''राजौरी गार्डन वाली ईवीएम भी मोदीजी से मिली हुई है.''
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)