आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
सोशल: मोरनी मोर से,'चुपके से किसी रोज़ रोने के लिए आ'
राजस्थान हाईकोर्ट के जज महेश चंद्र शर्मा के एक बयान पर सोशल मीडिया में ख़ूब चर्चा हो रही है.
भारतीय मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक महेश शर्मा ने कहा है कि मोर इसलिए राष्ट्रीय पक्षी है क्योंकि वो सेक्स नहीं करता है और मोरनी उसके आंसू पीकर ही गर्भवती हो जाती है.
इस बयान पर सोशल मीडिया पर ख़ूब चटखारे लिए जा रहे हैं. कुछ लोगों ने जहां जस्टिस महेश चंद्र शर्मा पर निशाना साधा वहीं ज़्यादातर ने इस पर व्यंग्य किए.
पढ़िए चुनिंदा ट्वीट्स.
पत्रकार राना अय्यूब ने ट्वीट किया, "दुनिया आज भारतीय न्याय व्यवस्था की दुर्दशा पर हंस रही होगी. क्या इन चीयरलीडर्स को एहसास है कि हम कहां जा रहे हैं?"
आरओएफ़एल मारवाड़ी नाम के अकाउंट से लिखा गया, "मोर सेक्स नहीं करता है वो अपने बच्चे प्ले स्टोर से डाउनलोड करता है."
राहुल सांकृ्त्यायन ने ट्वीट किया, "माना कि मोहब्बत का छुपाना है मोहब्बत, चुपके से किसी रोज़ रोने के लिए आ.... (मोरनी मोर से)"
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)