आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
गोल्डन ग्लोब में इस अंदाज़ में दिखीं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा 74वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड में कुछ इस अंदाज़ में नज़र आईं. प्रियंका ने पहली बार इस समारोह में शिरकत की.
इस मौके पर उन्होंने क्रिस्टियान इचरलिच का स्टाइल किया हुआ गाउन पहना हुआ था. बॉडी फिटेड गाउन के साथ उन्होंने डायमंड नेकलेस पहना हुआ था.
इस साल की शुरुआत में प्रियंका चोपड़ा ने अपने फ़ेसबुक एकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने नए साल को लेकर अपने लक्ष्य के बारे में बताते हुए कहा था कि वे इस साल कुछ ऐसा करना चाहती हैं जो अब तक पहले नहीं किया है.
गोल्डन ग्लोब अवार्ड में प्रियंका चोपड़ा ने जेडी मोर्गन के साथ मिलकर अवॉर्ड बांटे.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)