आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
पंजाब चुनाव: सुखबीर बादल को चुनौती देंगे 'आप' के भगवंत
आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसद भगवंत मान आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को टक्कर देंगे.
'आप' संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जलालाबाद की चुनावी रैली में इसका ऐलान किया.
इन्हें जरूर पढ़ें: भगवंत मान दे रहे हैं आपके सवालों के जवाब
2012 के पंजाब विधानसभा चुनाव में सुखबीर सिंह बादल ने जलालाबाद सीट से ही निर्दलीय उम्मीदवार हंसराज को हराकर चुनाव जीता था.
आम आदमी पार्टी के मुताबिक़ केजरीवाल 20 नवंबर से 30 नवंबर के बीच पंजाब में 21 रैलियां करने वाले हैं. इस दौरान चुनाव से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण ऐलान किए जाने की उम्मीद की जा रही है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)