आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
जहाज़ टकराए और काला हुआ समंदर
चेन्नई के एन्नोर बंदरगाह के पास शनिवार को तेल और एलपीजी टैंकर ले जा रहे दो मालवाहक जहाज़ टकरा गए.
आस-पास के तटीय इलाके में तेल फैल गया है.
इसके बाद इलाके के समुद्री जीवों के जीवन और मछुआरों की आजीविका पर संकट पैदा हो गया है.
तमिलनाडु के मत्स्यपालन मंत्री डी जयकुमार के मुताबिक टैंकरों के टकराने से एक टन तेल समुद्री तट पर फैल गया. सरकार ने आश्वासन दिया है कि वह हालात पर काबू पाने के सारे उपाय कर रही है.
प्रदूषण का रोकथाम करने वाले समूह के सदस्य तेल से काले पड़ चुके तट को साफ करने में लगे हैं. सभी प्रभावित इलाकों में समुद्री प्रदूषण को रोकने के उपाय किए जा रहे हैं. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जल्दी ही स्थिति पर पूरा नियंत्रण कर लिया जाएगा.
तेल हटाने का काम तेजी से हो रहा है. चेन्नई के मरीना समुद्री तट पर पर्यावरण कार्यकर्ता सफ़ाई में लगे हुए हैं.
तेल के फैलने से इलाके के समुद्री कछुए पर जान का संकट पैदा हो गया है. प्रदूषण रोकथाम समूह के लोग एक कछुए को चट्टान से हटाते हुए.
स्थानीय नागरिकों के मुताबिक़ तेल रिसाव से प्रभावित तटीय इलाके में समंदर का पानी काला पड़ गया है. कुछ मरे हुए कछुए भी यहां मिले हैं.
बंदरगाह के अधिकारियों के मुताबिक़ इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. इससे किसी तरह का नुकसान भी नहीं हुआ है.
शनिवार को एन्नोर बंदरगाह पर दो मालवाहक जहाज़ समंदर में टकरा गए थे.