आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
'भाजपा यूपी में मुसलमानों को टिकट देती तो अच्छा होता'
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश चुनावों में मुसलमानों को भी टिकट दिया होता तो अच्छा होता.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, नक़वी ने कहा, ''जहां तक टिकट का सवाल है, मुसलमानों को भी टिकट मिलता तो अच्छा होता. अब हम उनकी चिंता की भरपाई तब करेंगे जब राज्य में हमारी सरकार बनेगी.''
नक़वी से पहले केंद्रीय मंत्री राजनाथ और उमा भारती भी कुछ इसी तरह की बात कह चुके हैं.
उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने एक भी मुसलमान उम्मीदवार खड़ा नहीं किया है.
उत्तर प्रदेश में मुसलमानों की ख़ासी आबादी है और चुनावी राजनीति में उनकी अहम भूमिका रही है.
राज्य में कुल सात चरणों में मतदान हो रहा है. सोमवार को पांचवे चरण में 11 ज़िलों की 51 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)