आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
106 साल की दादी का खाना यूट्यूब पर हिट!
नानी-दादी के हाथ के खाने को अक्सर लोग याद करते हैं.
खाने के शौकीन उनके ज़माने की रेसिपी जानने में दिलचस्पी दिखाते हैं, क्योंकि ये हमारे बचपन की यादें ताज़ा कर देती हैं.
यूट्यूब पर एक दादी के हाथ के बने खाने की धूम है.
ये हैं 106 साल की मस्तानम्मा, यूट्यूब पर जिनके खाने के वीडियो देखने वाले लाखों लोग हैं.
आंध्रप्रदेश के एक गांव की रहने वाली मस्तानम्मा के पास जन्म का तो प्रमाणपत्र नहीं है लेकिन उनका अनुमान है कि उनकी उम्र 106 साल है.
दरअसल, उनकी रसोई में बनने वाले व्यंजन की देसी और पुरानी रेसिपी यूट्यूब पर खूब पसंद की जा रही हैं.
ये बात अलग है कि उनकी खुली रसोई एक खेत में है जहां वो चूल्हे पर खाना बनाती हैं.
वो कहती हैं कि वो सब्ज़ियां, दाल, मछली, झींगा और अंडे बनाती हैं, लेकिन उनका खाना बनाने का तरीका एकदम अनोखा है.
उनका यूट्यूब चैनल उनके पड़पोते अपने दोस्त के साथ चलाते हैं जिसके तीन लाख से ज़्यादा सबस्क्राइबर हैं.
भारत की शायद सबसे वृद्ध यूट्यूब स्टार की सलाह है, '' खूब पकाइए और खूब खाइए.''
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)