आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
उत्तराखंड: बदरीनाथ यात्रा मार्ग में फंसे 1500 यात्री
- Author, राजेश डोबरियाल
- पदनाम, देहरादून से बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
- प्रकाशित
उत्तराखंड में जोशीमठ से बदरीनाथ के बीच शुक्रवार को हुए भूस्खलन की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है.
इससे बदरीनाथ की यात्रा रुक गई है और करीब 1500 यात्री रास्ते में फंस गए हैं.
चमोली के ज़िला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बीबीसी को बताया कि जोशीमठ से करीब 12 किलोमीटर आगे हाथी पर्वत के करीब पहाड़ी दरकने से 40 से 50 मीटर सड़क ब्लॉक हो गई.
सूचना पर पहुंची बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) की टीम ने रास्ता खोलने का काम शुरू कर दिया है. जेसीबी और अन्य मशीनों के जरिए मलबा हटाया जा रहा है.
ज़िला आपदा प्रबंधन अधिकारी जोशी के अनुसार रास्ते में फंसे करीब 1500 यात्री सुरक्षित हैं और उनके ठहरने की व्यवस्था कर दी गई.
जोशी ने दावा किया कि ये सड़क शनिवार दोपहर तक खुल जाएगी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)