आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
बांदीपोरा: सीआरपीएफ़ कैंप पर हमला, चार चरमपंथियों की मौत
भारत प्रशासित कश्मीर के बांदीपोरा में सीआरपीएफ़ कैंप पर हमला हुआ है.
जम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक इस हमले को नाकाम करने के लिए सीआरपीएफ़ और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चार चरमपंथियों की मौत हो गई है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया है कि बांदीपोरा ज़िले के संबल इलाके में 45 बटालियन सीआरपीएफ़ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई+ में ये चरमपंथी मारे गए हैं.
बताया जा रहा है कि ये हमला सोमवार सुबह चार बजे के करीब हुआ है.
जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजी शेश पॉल वैद्य के मुताबिक सीआरपीएफ़ पर आत्मघाती हमला करने की कोशिश कर रहे चारों चरमपंथी संबल में एक ऑपरेशन के दौरान मारे गए.
उन्होंने बताया कि इन चरमपंथियों के पास से कई एके राफ़लें और बड़ी मात्रा में ग्रेनेड बरामद हुए हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)