आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
नए साल में थोड़ी देर से आया व्हाट्सऐप
नए साल का जश्न पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है. सड़कों से लेकर वर्चुअल दुनिया तक. लेकिन मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप 2018 के आते ही कुछ देर के लिए डाउन हो गया.
संभव है कि ज़्यादातर लोगों के नए साल के बधाई संदेश भेजने के चलते व्हाट्सऐप ने काम करना बंद किया हो. फिलहाल व्हाट्सऐप ने काम करना शुरू कर दिया है.
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने व्हाट्सऐप के डाउन होने पर शिकायती तंज करने शुरू किए. #whatsappdown ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है.
आदित्य लिखते हैं, ''व्हाट्सऐप भारत में काम नहीं कर रहा है. नए साल के फॉरवर्ड मैसेज भेजने की वजह से ऐसा हो रहा है.''
व्हाट्सऐप सिर्फ भारत में ही डाउन नहीं रहा. शिकायत करने वाले कुछ लोग दूसरे देशों से भी रहे.
स्टीफन लिखते हैं, ''इस तरह व्हाट्सऐप ने 2018 में एंट्री ली है.''
नवनीत पांडे ने लिखा, ''मुझे लगता है कि व्हाट्सऐप नए साल का जश्न मनाने के लिए गया है.''
जॉन रयांस ने लिखा, '' व्हाट्सऐप के डाउन होने की वजह से मैंने इंटरनेट का नया पैक ले लिया.''
मोलोको नाम के यूज़र ने लिखा, ''क्या व्हाट्सऐप दो दिन के लिए काम करना बंद कर सकता है. ताकि नए साल के लंबे-लंबे बधाई संदेशों से बचा जा सके.''