आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
आज़म ख़ान ने सदन से मांगी माफ़ी
समाजवादी पार्टी से लोकसभा सांसद आज़म ख़ान ने संसद में भाजपा सांसद रमा देवी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए माफ़ी मांग ली है.
आज़म ख़ान ने बीते गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही का संचालन कर रहीं बिहार से बीजेपी सांसद रमा देवी को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी.
इस पर सदन में मौजूद सत्ता पक्ष के सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आज़म ख़ान के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की मांग की.
इतना ही नहीं आज़म ख़ान की संसद से सदस्यता रद्द करने की बात भी उठी, जिस पर जल्दी ही फ़ैसला लिया जा सकता है.
सोमवार को आज़म ख़ान ने बिना शर्त माफ़ी मांगी और कहा कि पूरा सदन उनके आचरण को जानता है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)