आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
एलओसी पर भारत के दावे को पाकिस्तान ने ग़लत बताया
भारत का दावा है कि उसकी सेना ने जम्मू कश्मीर के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक अग्रिम चौकी पर पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बीएटी) का हमला नाकाम कर दिया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भारतीय सेना ने कम से कम पांच से सात घुसपैठियों को भी मारने का दावा किया है.
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पाकिस्तानी सेना के 5-7 जवानों या चरमपंथियों के शव नियंत्रण रेखा पर ही पड़े हुए हैं जिन्हें भारी बारिश की वजह से अभी तक उठाया नहीं जा सका है.
दूसरी तरफ पाकिस्तान ने भारत के इन दावों को ग़लत बताया है.
पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि एलओसी पार करके पाकिस्तान की कार्रवाई और शवों की मौजूदगी की बात करना भारत का 'प्रोपेगेंडा' है.
इस बयान में ये भी कहा गया है कि भारत इस तरह की बात करके अपने 'कब्ज़े वाले कश्मीर' में भारतीय सुरक्षाबलों के बढ़ते अत्याचारों से दुनिया का ध्यान हटाने की कोशिश कर रहा है.
इससे पहले, भारत सरकार ने अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों के लिए एडवायज़री जारी कर जम्मू कश्मीर से जल्द से जल्द लौट जाने के लिए कहा है.
इसके बाद जम्मू कश्मीर में ख़ासतौर पर कश्मीर घाटी में अफ़रा-तफ़री का माहौल है.
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि कश्मीर घाटी में सुरक्षा कारणों से अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त तैनाती की जा रही है.
वहीं जम्मू कश्मीर के नेताओं ने मौजूदा हालात पर केंद्र सरकार से संसद में स्पष्टीकरण देने की मांग की है.
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ग़ुलाम नबी आज़ाद ने कहा कि केंद्र सरकार की एडवायज़री जारी होने से डर का माहौल है.
ये भी पढ़ें
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)