आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
देखें, जब पारा पहुंचा -6 डिग्री सेल्सियस और बर्फ़ से जम गईं झील-सड़कें
उत्तर भारत के कुछ इलाक़ों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. जम्मू-कश्मीर में पारा -6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है.
ऊपर दी गई तस्वीर में डल झील में बर्फ़ जमनी शुरू हो गई है. इससे झील में नाव चलाना मुश्किल हो गया है.
कश्मीर के कुछ हिस्सों में पाइपलाइन पर बर्फ़ जमी हुई है. सड़क परिवहन बुरी तरह प्रभावित हो गया है जिसके चलते सामान पहुंचने में भी दिक्कतें आ रही हैं.
लोगों के लिए रोज़ाना की ज़रूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो रहा है.
भारत की राजधानी दिल्ली में भी कई दिनों से शीत लहर चल रही है. दिल्ली के कुछ इलाक़ों में 2.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.
सबसे ज़्यादा मुश्किल बेघर लोगों के लिए है. उन्हें सर्द रातें फुटपाथ पर खुले आसमान के नीचे बितानी पड़ रही हैं.
गिरते पारे और घने कोहरे के कारण ट्रेन के संचालन में भी दिक्कतें आ रही हैं. भारतीय रेलवे में दो करोड़ 30 लाख यात्री सफ़र करते हैं. रेलवे को देश की परिवहन प्रणाली की रीढ़ माना जाता है.
कोहरे के कारण कई ट्रेन देर से चल रही हैं. कई ट्रेन को छह से 10 घंटे तक देर से हैं जिससे लोगों के लिए यात्रा करना मुश्किल हो गई है.
कड़कड़ाती ठंड के चलते स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों भी हो रही हैं. खासतौर से दिल्ली में जहां ठंड में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ जाता है.
राजस्थान में भी तापमान बहुत नीचे आ गया है. यहां किसानों के लिए भी समस्याएं बढ़ गई हैं. किसानों का कहना है कि ठंड से उन्हें खेती करने में मुश्किल आ रही है.
पंजाब का अमृतसर भी पिछले कुछ दिनों में कोहरे से ढका हुआ है. परिवहन सेवाएं जैसे ट्रेन और बसें भी इससे बुरी तरह प्रभावित हुई हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)