आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.

मुझे मुख्य वेबसाइट पर ले जाएं

जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. राहुल पर पीएम मोदी के लगातार हमले लेकिन नेहा बोरा-दीपके पर चुप्पी के क्या मायने हैं

  2. पेरिस के उपनगर में गोलीबारी में एक शख़्स की मौत, आतंकी वारदात का संदेह, जैक बर्गेस और पॉल किर्बी, यूरोप डिजिटल एडिटर

    पेरिस के एक उपनगर में गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. पुलिस इसे आतंकवादी घटना मानकर जांच कर रही है.

    शुक्रवार को कई जगहों पर चलते वाहन से गोलीबारी की गई. पहली घटना पेरिस के दक्षिण-पश्चिम में स्थित त्राप शहर में हुई और इसके बाद पास के ला वेरिएर में गोलीबारी हुई.

    स्थानीय मेयर ने बताया कि घायलों में 12 साल की एक लड़की भी शामिल है.

    फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबास्तियन लेकोर्नू ने कहा कि हमले के संदिग्ध को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में ले लिया गया है.

    राष्ट्रीय आतंकवाद-रोधी अभियोजक कार्यालय ने बताया कि उसने इस मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है.

    शुरुआती तौर पर यह मामला "आतंकवादी साजिश से जुड़े हत्या के अपराध" का लग रहा है.

    त्राप के मेयर अली रबेह ने बताया कि शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति ने अपने वाहन से उन कई लोगों पर गोलियां चलाईं, जो उसके रास्ते में आए.

    रबेह ने बीएफएमटीवी को बताया कि संदिग्ध कई इलाकों में बिना किसी स्पष्ट दिशा के घूमता रहा और बेतरतीब ढंग से गोलियां चलाता रहा. ऐसा लग रहा था कि उसका मकसद "जितना संभव हो, उतने लोगों को हताहत करना" था. उन्होंने कहा, "वह बड़े पैमाने पर तबाही मचाना चाहता था."

    मेयर के मुताबिक, हमलावर ने त्राप में एक पेट्रोल पंप, एक अस्पताल और बच्चों के खेलने की जगह पर लोगों को निशाना बनाया.

    इसके बाद वह पास के ला वेरिएर चला गया. वहां के मेयर निकोलस डैनविल ने बताया कि चारों घायल गंभीर हालत में हैं.

    पुलिस यूनियन के एक अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध को ला वेरिएर में शहर से गुजरने वाले मुख्य एन10 मार्ग पर हिरासत में लिया गया.

  3. 'अरुणाचल बॉर्डर पर भारत और चीन आमने-सामने बने हुए हैं', आईटीबीपी डीजी के बयान पर सियासत गरमाई

  4. एशियन पैरा गेम्स में भारतीय तैराकों ने जीते 11 मेडल

    एशियन पैरा गेम्स ने भारतीय पैरा तैराकों ने 11 पदकों के साथ अपना अभियान समाप्त किया है. भारतीय तैराक हिमांशु नंदल ने ब्रॉन्ज़ मेडल की हैट्रिक लगाई है.

    पिछले एशियन पैरा गेम्स में भारत ने सिर्फ़ एक ब्रॉन्ज मेडल मिला था.

    भारतीय तैराकों ने तीन सिल्वर और आठ ब्रॉन्ज़ के साथ मिलकर प्रतियोगिता को अलविदा कहा.

    हिमांशु नंदल और रवि बुडिगिना ने भारत के लिए तीन-तीन पदक जीते.

    नंदल ने शुक्रवार को पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस11 स्पर्द्धा में तीसरा स्थान हासिल कर अपना तीसरा कांस्य पदक जीता.

    एशियन पैरा गेम्स जापान के आइची-नागोया शहर में 18 अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक आयोजित हो रहे हैं.

    पदक तालिका में अबतक चीन शीर्ष पर बना हुआ है. चीन ने 427 मेडल जीते हैं. इनमें 204 गोल्ड, 1154 सिल्वर और 108 ब्रॉन्ज़ हैं.

    भारत ने 114 मेडल जीते हैं. इनमें 30 गोल्ड, 35 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज़ हैं.

  5. चेहरा देखकर एआई बता सकेगा कि मरीज़ कितने समय तक ज़िंदा रहेगा!

  6. राधिका 5 साल पहले लिखना पढ़ना भूल गई थी, अब वो कैसी है?

  7. दिल्ली पुलिस को मिली कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन की रिमांड

    कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन को तीस हज़ारी कोर्ट ने एक दिन की रिमांड पर भेजा है.

    आमिर शौकीन को त्रिपुरा के एक युवक से नस्लीय भेदभाव के करने के आरोप पर दिल्ली पुलिस ने 22 अक्तूबर को हिरासत में लिया गया था.

    आमिर के ख़िलाफ़ बीएनएस की धारा 192, 196, 352 और 353 के तहत सदर बाज़ार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, दिल्ली पुलिस ने छह दिनों की रिमांड मांगी थी, लेकिन तीस हज़ारी कोर्ट के ड्यूटी मज़िस्ट्रेट ने सिर्फ एक दिन की रिमांड दी है.

    वहीं, त्रिपुरा पुलिस ने भी आमिर शौकीन के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की है.

  8. उत्तराखंड के सीएम ने बताया- दलेर मेहंदी से क्या बात हुई?

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उन्होंने प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी से बात कर उनका हाल-चाल पूछा है.

    इससे पहले उन्होंने दलेर मेहंदी के भाई और गायक मीका सिंह से बात की थी.

    दलेर मेहंदी से बातचीत के बारे में उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि हाल-चाल पूछने के साथ उनसे पिछले दिनों हुए घटनाक्रम पर भी चर्चा की.

    उन्होंने लिखा, ''देवभूमि उत्तराखण्ड ‘अतिथि देवो भवः’ की समृद्ध परंपरा का संवाहक है. हमारी लोकसंस्कृति, आत्मीय आतिथ्य और सौहार्द की भावना ही देवभूमि की विशिष्ट पहचान है. यहां कला, संस्कृति और कलाकारों का सदैव स्वागत एवं सम्मान किया जाता रहा है.''

    ''हमारा प्रयास है कि इस घटनाक्रम को पीछे छोड़कर आपसी संवाद, सौहार्द और सकारात्मकता की भावना के साथ आगे बढ़ा जाए.''

    दरअसल उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल ज़िले के नरेंद्र नगर में 18 अक्तूबर को कुंजापुरी मेले के दौरान गायक दलेर मेहंदी की प्रस्तुति को लेकर विवाद हो गया था.

    कार्यक्रम के दौरान राज्य के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर ही उनके गायन पर सवाल उठाए.

    यह कार्यक्रम नवरात्र के मौके पर आयोजित किया गया था.

    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उनियाल, दलेर मेहंदी से कह रहे हैं,"इतना पैसे देकर हमने आपको बुलाया है. आप बेवकूफ बना रहे हैं हमें. बोला तो जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे?"

    इस पूरे विवाद के बीच दलेर मेहंदी के छोटे भाई और गायक मीका सिंह ने वीडियो जारी कर उनका बचाव किया था.

  9. एसआईआर को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन फिर शुरू, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया, शुभ राणा, बीबीसी संवाददाता

    पीपल अगेंस्ट एसआईआर के बैनर तले 23 अक्तूबर को देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन किए जा रहे हैं.

    दिल्ली में एसआईआर के ख़िलाफ़ और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर छात्र, किसान, मज़दूर और एक्टिविस्ट दोपहर क़रीब एक बजे बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास जुटे.

    प्रदर्शन में आइसा, एआईएसएफ़, एसएफ़आई और केवाईएस समेत कई वामपंथी छात्र संगठन शामिल हुए.

    इसके अलावा किसान और महिला संगठनों के सदस्यों ने भी हिस्सा लिया.

    प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग के दफ़्तर तक मार्च निकालने का आह्वान किया था. उनकी प्रमुख मांगों में एसआईआर को वापस लेने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग शामिल थी.

    इस दौरान दिल्ली पुलिस लगातार अनाउंसमेंट कर रही थी कि नई दिल्ली इलाके में बीएनएसएस की धारा 163 लागू है और वहां लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध है.

    पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से वहां से हटने की अपील की. हालांकि, प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे, जिसके बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया.

  10. घट गईं लोमड़ियाँ लेकिन छह गुना बढ़ गए मोर, तमिलनाडु में ये बदलाव कैसे और क्यों आया?

  11. ट्रंप के पाबंदियां हटने के दावे के बावजूद यूक्रेन में स्टारलिंक पर अब भी प्रतिबंध: सूत्र, गैब्रिएला पोमरॉय और हफ़्सा ख़लील

    यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया है कि यूक्रेन में स्टारलिंक नेटवर्क की सेवाओं में अब भी दिक्कतें आ रही हैं.

    यह स्थिति तब भी बनी हुई है, जब डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि एलन मस्क ने सैटेलाइट अपलिंक पर लगाई गई पाबंदियां हटा दी हैं.

    सूत्रों ने बीबीसी को बताया कि 161 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से उड़ने वाले ड्रोन का कनेक्शन टूटने की घटनाएं दर्ज की जा रही हैं. इससे सैन्य अभियानों में बाधा आ रही है.

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहले इस बात से इनकार किया था कि उन्होंने टेक अरबपति एलन मस्क को स्टारलिंक की सैन्य-स्तर की समकक्ष सेवा स्टारशील्ड की कनेक्टिविटी सीमित करने का निर्देश दिया था. हालांकि, गुरुवार को उन्होंने कहा कि मस्क ने पाबंदियां हटा दी हैं.

    मस्क ने पहले कहा था कि इस नेटवर्क की रफ़्तार धीमी करने के पीछे उनका हाथ नहीं था. इससे यूक्रेन की हमलावर ड्रोन इस्तेमाल करने और रक्षात्मक अभियानों में तालमेल बिठाने की क्षमता प्रभावित हुई थी.

    यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि सेना स्टारलिंक और स्टारशील्ड, दोनों नेटवर्क के प्रदर्शन पर लगातार नज़र रख रही है.

  12. नेतन्याहू ने हमास के हमले की आशंका जताई, कहा- 'हम उनका पीछा करेंगे'

    इसराइल के प्रधानमंत्री ने आशंका जताई है कि हमास फिर हमला कर सकता है.

    प्रधानमंत्री दफ़्तर ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा है, ''मैंने रक्षा मंत्री, आईडीएफ़ (इसराइली सेना) के चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़, इसराइल की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी (आईएसए) के निदेशक, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और आईडीएफ़ की सेंट्रल कमान के कमांडर के साथ सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की है.''

    इसमें लिखा गया है, ''ऐसा लगता है कि हमास के आतंकवादी बड़े हमले की योजना बना रहे थे, जिसका मक़सद निर्दोष नागरिकों की हत्या करना था. वहां बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद मिलने से इसका संकेत मिलता है. हमारे बहादुर सैनिकों ने साहस और दृढ़ संकल्प के साथ इस हमले को नाकाम कर दिया. मैं उनकी कार्रवाई के लिए उनकी सराहना करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.''

    ''मैंने आईडीएफ़ और सुरक्षा बलों को हेब्रोन शहर की तत्काल घेराबंदी करने और यहूदिया और सामरिया से होने वाले आतंकवादी हमलों को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय करने का निर्देश दिया है.''

    नेतन्याहू ने लिखा है, ''हमारे सुरक्षा बल अतिरिक्त जवानों की तैनाती के साथ आतंकवाद को नाकाम करने के लिए अभियान चला रहे हैं और बड़े पैमाने पर गिरफ़्तारियाँ कर रहे हैं.''

    ''हम हमास के आतंकवादियों और उन्हें भेजने वालों का पीछा करेंगे, चाहे वे कहीं भी हों और किसी भी समय.''

    ''तुम्हारे छिपने की कोई जगह नहीं है.''

    इसराइली अधिकारियों के मुताबिक, क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में गोलीबारी की घटना के बाद पांच इसराइली घायल हो गए, जबकि इसराइली सुरक्षा बलों ने फ़लस्तीनी हमलावर होने के संदेह में दो लोगों को मार दिया.

    सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपुष्ट वीडियो में हेब्रोन शहर के प्रवेश द्वार पर स्थित एक सैन्य चेकपोस्ट पर सैनिकों और बंदूकधारियों के बीच भीषण गोलीबारी होती दिख रही है.

    यह हमला वेस्ट बैंक में बढ़ते तनाव के बीच हुआ है. जैतून की सालाना फसल की कटाई के दौरान चरमपंथी यहूदी बस्तियों के निवासी फ़लस्तीनियों को निशाना बना रहे हैं. वहीं, इसराइल में चार दिन बाद आम चुनाव होने हैं.

  13. कस्टमर सेफ़्टी को लेकर एसबीआई ने अपने ग्राहकों को किया सतर्क, ये सलाह दी

    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कहा है कि डार्क वेब पर उसके जिन ग्राहकों की जानकारियां मिली हैं उनके खाते में मौजूद रकम और फंड्स सुरक्षित हैं.

    एसबीआई ने एक्स पर पोस्ट किए गए एक अपडेट में लिखा है, ''हाल की साइबर घटना के बाद बैंक ने उन सभी ग्राहकों को सूचना भेजी है जिनके डेटा डार्क वेब पर पाए गए हैं. उन्हें ई-मेल और व्हॉट्सएप पर इसकी जानकारी दी है.''

    ''हम एक बार फिर बताना चाहते हैं कि उनका अकाउंट बैलेंस और फंड्स हमारे पास सुरक्षित हैं.''

    ''बैंक ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वो सेफ़ बैंक प्रैक्टिस का पालन करें. अपने ओटीपी, पिन या पासवर्ड किसी के साथ शेयर न करें. साथ ही संदिग्ध कॉल, मैसेज या ई-मेल को लेकर सतर्क रहें.''

    दो दिन पहले स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के हज़ारों ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक होने की ख़बर आई थी.

    बैंक ने बताया कि डार्क वेब पर लीक डेटा में से 3,897 कस्टमर रिकॉर्ड्स में पर्सनली आइडेंटिफिएबल इनफॉर्मेशन (पीआईआई) पाई गई है. पीआईआई का मतलब है नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पता, आधार या बैंक CIF नंबर जैसी डिटेल्स हैं.

  14. सऊदी अरब पर हूती हमलों का असर, कच्चे तेल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर

    सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बीच कच्चे तेल की कीमतें अपने रिकॉर्ड स्तर 113.75 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं.

    शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.5 प्रतिशत बढ़कर 113.75 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट क्रूड ऑयल की कीमत 0.7 प्रतिशत बढ़कर 100.13 डॉलर प्रति बैरल हो गया है.

    4 मई 2026 के बाद पहली बार ब्रेंट क्रूड ऑयल में इतनी तेजी देखी गई है.

    रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको ने हूती विद्रोहियों के हमलों को देखते हुए पहले ही धाहरान शहर स्थित अपने मुख्यालय को खाली करने का आदेश दिया है.

    वित्तीय संस्थान आईएनजी के विशेषज्ञों ने एक नोट में कहा कि दोबारा तनाव बढ़ने की संभावना को लेकर तेल और गैस बाजार बहुत चिंतित है, क्योंकि ऐसी स्थिति तेल आपूर्ति को और प्रभावित कर सकती है.

    दूसरी ओर, लीबिया के हमादा और तिहारा तेल क्षेत्रों से ज़ाविया बंदरगाह तक जाने वाली तेल पाइपलाइन में एक वॉल्व भी बंद कर दिया गया है, जिसकी वजह से उत्पादन कम हो गया है.

  15. अभी तक बीबीसी संवाददाता संदीप राय आप तक ख़बरें पहुंचा रहे थे. अब बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल रात दस बजे तक आपतक ख़बरें पहुंचाएंगे. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए उनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

    पाकिस्तान का इंडोनेशिया समेत तीन देशों से डिफेंस प्रोडक्शन पर समझौता, क्या भारत पर पड़ेगा असर?

    इल्हान उमर ने अपने घर पर रेड के बाद लिया ये फ़ैसला

    किम जोंग-उन के मरने की अफ़वाह बार-बार क्यों फैलती है?

    क्या हुआ उस लड़की का जो पढ़ना-लिखना भूल गई थी?

  16. एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल के साथ तोड़े कई रिकॉर्ड

    एशियन पैरा गेम्स 2026 के छठे दिन भारतीय पैरा एथलेटिक्स ने गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही कई वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़े.

    संदीप कुमार, निशानेबाज़ मोना अग्रवाल और पैरा एथलेटिक्स हनी ने स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ा है.

    पुरुषों की 400 मीटर टी64 स्पर्धा को संदीप कुमार ने 52.28 सेकेंड में पूरा करके गोल्ड मेडल जीता और वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया.

    इसी प्रतियोगिता में भारत के अजय कुमार ने कांस्य पदक जीता है.

    भारतीय निशानेबाज़ मोना अग्रवाल ने 10 मीटर एयर स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में 357.5 अंक हासिल करके गोल्ड मेडल जीता है.

    इसके साथ ही मोना ने स्वीडन की अन्ना बेंसन के 356 अंकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

    जबकि 333.2 अंकों के साथ अवनि लखेरा चौथे स्थान पर रहीं.

    जैवलिन थ्रो में पैरा एथलेटिक्स हनी ने भी वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. हनी ने F37/38 जैवलिन थ्रो स्पर्धा में 60.49 मीटर थ्रो करके ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है.

    एशियन पैरा गेम्स जापान के आइची-नागोया शहर में 18 अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक आयोजित हो रहे हैं.

  17. इंडिगो ने सऊदी अरब की उड़ानों के लिए की अहम घोषणा

    भारतीय एयरलाइंस इंडिगो ने सऊदी अरब के रियाद से आने-जाने वाली उड़ानों को 31 अक्टूबर, 2026 तक (इस तारीख सहित) रद्द रखने का फ़ैसला किया है.

    इंडिगो की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ''बदलती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए रद्द रखने का फ़ैसला किया है. वहीं, जेद्दा, दम्माम और मदीना से आने-जाने वाली उड़ानें 27 अक्टूबर, 2026 तक रद्द रहेंगी.''

    इंडिगो ने कहा कि उसके यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. एयरलाइन स्थिति पर लगातार नज़र रख रही है और हालात का आकलन करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर रही है.

    प्रभावित यात्रियों को बुकिंग के समय दिए गए संपर्क विवरण के ज़रिए सूचित किया जा रहा है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले [goindigo.in/check-flight-s](https://t.co/m6CIGr4Vss?utm_source=chatgpt.com) पर अपनी उड़ान की स्थिति ज़रूर जांच लें.

    एयरलाइन ने यात्रियों की यात्रा योजनाओं में होने वाली असुविधा और अनिश्चितता के लिए खेद जताया है.

    इंडिगो के इस बयान को रीपोस्ट करते हुए सऊदी अरब में भारत के दूतावास ने लिखा है, ''इंडिगो की रियाद से आने-जाने वाली उड़ानें 31 अक्टूबर, 2026 तक रद्द रहेंगी. वहीं, जेद्दा, दम्माम और मदीना से आने-जाने वाली उड़ानें 27 अक्टूबर, 2026 तक रद्द रहेंगी.''

  18. इल्हान उमर ने अपने घर पर रेड के बाद लिया ये फ़ैसला

  19. पाकिस्तान का इंडोनेशिया समेत तीन देशों से डिफेंस प्रोडक्शन पर समझौता, क्या भारत पर पड़ेगा असर?

  20. यमन के पास भारतीय नाविकों वाला याट दुर्घटनाग्रस्त, दूतावास ने क्या बताया

    सऊदी अरब पर हूतियों के हमलों के बीच यमन के तट पर नए याट के साथ हादसा हुआ है.

    इस नाव में 14 भारतीयों के सवार होने की जानकारी भारतीय दूतावास ने साझा की है.

    दूतावास ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर बताया है कि 22 अक्तूबर को हुए इस हादसे से जुड़ी जानकारियां इक्कट्ठा कर रहा है.

    इसके लिए अलग-अगल ग्रुपों से बातचीत भी कर रहा है और स्पष्ट जनाकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है.