आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.

मुझे मुख्य वेबसाइट पर ले जाएं

जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 लोगों की मौत और 300 से ज़्यादा घायल

    सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग ख़ालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 309 लोग घायल हुए हैं.

    स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक़, घायलों में कुछ की हालत गंभीर है. हमले के बाद एयरपोर्ट पर परिचालन निलंबित कर दिया गया है.

    वहीं, विमानन ट्रैकिंग वेबसाइट फ़्लाइटरडार के अनुसार, रियाद आने वाली सभी उड़ानों को या तो डायवर्ट कर दिया गया है या रद्द कर दिया गया है.

    सऊदी सिविल एविएशन अथॉरिटी मुताबिक़, मृतकों में चार सऊदी नागरिक, बांग्लादेश के दो नागरिक और अमेरिका, जॉर्डन, फ़लस्तीन, सीरिया, सूडान और मिस्र का एक-एक नागरिक शामिल है.

    अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट को हुए नुक़सान का आकलन किया जा रहा है.

    सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने हमले के लिए यमन के हूती विद्रोहियों को ज़िम्मेदार ठहराया है. गठबंधन ने इस हमले को 'वॉर क्राइम' क़रार देते हुए जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

    गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी ने कहा कि एयरपोर्ट के यात्री टर्मिनल पर हुए हमले में आम नागरिक यात्रियों और एयरपोर्ट कर्मचारियों की मौत हुई है तथा कई लोग घायल हुए हैं. उन्होंने हमले को गंभीर युद्ध अपराध बताया.

  2. जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: सीजेपी के प्रदर्शन में बीबीसी के संवाददाताओं ने क्या देखा?

  3. दिल्ली में आज भी प्रदर्शन का आह्वान, इतने बजे का जंतर-मंतर कूच का एलान

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहने की संभावना है.

    ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने रविवार को भी प्रोटेस्ट का कॉल दिया है.

    नेहा बोरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा कि शनिवार को दिल्ली हाट 'जंतर-मंतर' बना था और रविवार को किसी दूसरी जगह प्रदर्शन करेंगे.

    उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "ये आप तय करें कि आम लोगों को जेल में डालेंगे या ज्ञानेश कुमार को. हम रविवार को भी निकलेंगे, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े और एसआईआर को रद्द करने की मांग के साथ प्रदर्शन करेंगे."

    दूसरी ओर, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता अजिंक्य शिंदे ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर रविवार को होने वाले प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी है.

    उन्होंने कहा, "जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफ़ा नहीं लेंगे, तब तक घर वापस नहीं जाएंगे."

    अजिंक्य ने कहा कि वह कल फिर सुबह 10 बजे जंतर-मंतर कूच करेंगे. साथ ही उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की.

  4. CJP 2.0: विरोध के हक़ पर पाबंदी की लिमिट कितनी

  5. अब इस लाइव पेज को विराम देने का वक़्त आ गया है. मुझे यानी बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल को दीजिए इजाज़त.

    कल सुबह एक नए लाइव पेज के साथ हम फिर हाज़िर होंगे. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की वेबसाइट पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.

  6. सीजेपी नेता अजिंक्य शिंदे ने बताया कि वे कल जंतर-मंतर कब जाएंगे?

    कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता अजिंक्य शिंदे ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर रविवार को होने वाले प्रदर्शन के बारे में बात की है.

    उन्होंने जारी वीडियो में कहा, "आज जंतर-मंतर पर हम उन 12 करोड़ वोटरों का अधिकार मांगने गए थे, जिनका मतदान का अधिकार ज्ञानेश कुमार ने छीन लिया है. फिर भी मोदी की तानाशाही सरकार ने अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका के साथ-साथ सभी छात्र नेताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया."

    "उन्हें लगा होगा कि आज हिरासत में लेने के बाद सब डरकर घर निकल गए होंगे. लेकिन मोदी-शाह का यह डर दिखाता है कि हम आधी लड़ाई जीत चुके हैं. और यह एक नई लड़ाई की शुरुआत है."

    उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पिछली बार उन्होंने सरकार का अहंकार चूर-चूर कर दिया था, वैसे ही इस बार भी उसका अहंकार चूर-चूर करेंगे.

    उन्होंने कहा, "जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं लेंगे, तब तक घर वापस नहीं जाएंगे."

    उन्होंने कहा कि वह कल फिर सुबह 10 बजे जंतर-मंतर कूच करेंगे.

    साथ ही उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की.

  7. अभिजीत दीपके ने सीजेपी आंदोलन की कमान जिन अजिंक्य शिंदे को सौंपी है, वो कौन हैं?

  8. 10 अक्तूबर को दिल्ली में हुए प्रदर्शनों में बीबीसी के रिपोर्टरों ने क्या-क्या देखा?

  9. पुलिस हिरासत से रिहा होने के बाद ममता बनर्जी ने क्या कहा?

    दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को रिहा कर दिया है.

    हिरासत से रिहा होने के बाद ममता बनर्जी ने कहा, "फिलहाल हम कुछ नहीं कहेंगे, क्योंकि कल इंडिया गठबंधन ने एकजुट होकर विरोध जताने का आह्वान किया है. हम सब साथ हैं. मैं व्यवस्था का उल्लंघन नहीं कर सकती. इस मामले में मैं बहुत अनुशासित हूं."

    उन्होंने आगे कहा, "राष्ट्रपति ने कहा है कि हमारे पास कोई सबूत नहीं है. अगर जांच करनी है तो सबूत चाहिए. हमने उनसे कहा, 'ठीक है, हम सबूत देंगे."

    पुलिस ने शनिवार को ममता बनर्जी समेत उनकी पार्टी के पांच नेताओं को साउथ एवेन्यू स्थित एक बस स्टैंड से हिरासत में लिया था.

    उन्होंने बताया कि वो जंतर-मंतर जाना चाहती थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें नहीं जाने दिया. जिसके बाद वो अपने आवास के बाहर धरने पर बैठ गईं और पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.

  10. सीजेपी प्रोटेस्ट पर इतनी सख़्ती बरतकर मोदी सरकार आख़िर चाहती क्या है?

  11. सीजेपी प्रोटेस्ट: नेता हिरासत में, पुलिस कार्रवाई पर यूएन ने उठाए सवाल, अब आगे क्या?

  12. अब सीजेपी आंदोलन का क्या होगा, नेताओं ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर ये बताया?

    दिल्ली पुलिस की कार्रवाई और दिनभर हुई हिरासतों के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और एसएफ़आई समेत कई छात्र संगठनों ने एचकेएस सुरजीत भवन में संयुक्त प्रेस कॉन्फ़्रेंस की.

    सीजेपी नेता अजिंक्य शिंदे ने घोषणा की कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाए जाने तक हर दिन जंतर-मंतर की ओर मार्च निकाला जाएगा.

    उन्होंने अभिजीत दीपके और अन्य लोगों के साथ दिल्ली पुलिस के कथित बर्ताव की भी आलोचना की.

    एसएफ़आई के महासचिव सृजन भट्टाचार्य ने सरकार के ख़िलाफ़ व्यापक एकजुटता की अपील की.

    उन्होंने कहा कि रविवार से छात्र आंदोलन देश के अलग-अलग हिस्सों में फैलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि छात्र शांतिपूर्वक प्रदर्शन करेंगे और पुलिस जहां भी बैरिकेड लगाकर उन्हें रोकेगी, वही जगह उनका जंतर-मंतर बन जाएगी.

    प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कई अन्य छात्र और युवा नेताओं ने भी हिस्सा लिया.

    अभिनेता सुधन्वा देशपांडे, इतिहासकार सोहेल हाशमी और प्रोफ़ेसर नंदिता नारायण समेत कई बुद्धिजीवियों ने भी छात्र आंदोलन को समर्थन दिया.

  13. आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को पुलिस ने रिहा किया

    ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को पुलिस ने रिहा कर दिया है. बीबीसी संवाददाता दिलनवाज़ पाशा ने इसकी पुष्टि की है.

    नेहा बोरा के साथ योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण, दीपांकर भट्टाचार्य को सफ़दरजंग फ़्लाईओवर से हिरासत में लिया गया था.

    सीपीआईएमएल ने दावा किया था कि आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लिए जाने के बाद दिल्ली के मैदानगढ़ी डिटेंशन सेंटर ले जाया गया है.

    हिरासत में लिए जाने के बाद नेहा बोरा ने एक्स पर पोस्ट किया, "मैं हिरासत में हूं. आंदोलन नहीं. लोग अभी सफ़दरजंग फ़्लाईओवर पर जुट रहे हैं. अगर पहुंच सकते हैं, तो पहुंचिए. अगर आपको रोका जाए, तो वहीं बैठ जाइए और डटे रहिए. हमें हिरासत में लिया गया है. लेकिन इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता."

  14. दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके को लेकर क्या कहा?

    दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर चल रहे उन दावों को खारिज किया है, जिनमें कहा जा रहा था कि हिरासत में होने की वजह से कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) संस्थापक अभिजीत दीपके को उनकी दादी के निधन की जानकारी नहीं दी गई.

    दिल्ली पुलिस के मुताबिक, "अभिजीत दीपके की दादी के निधन की सूचना उन्हें तुरंत और पूरी संवेदनशीलता के साथ दे दी गई थी."

    पुलिस ने यह भी कहा कि उन्हें अंतिम संस्कार के तय समय की जानकारी दी गई थी.

    पुलिस के बयान के अनुसार, मानवीय आधार पर अभिजीत दीपके को उनके गृह नगर जाने में मदद के लिए हरसंभव सहायता की पेशकश भी की गई है.

    अभिजीत दीपके की दादी सावित्रीबाई शंकर दीपके का 85 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया.

    वो काफ़ी समय से बीमार चल रही थीं. उनका निधन हिंगोली ज़िले में स्थित उनके पैतृक गांव संतुक पिंपरी में हुआ.

    शनिवार शाम सीजेपी ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर कहा, "अभिजीत दीपके की दादी का निधन हो गया है, लेकिन उनके परिवार को इस दुखद खबर की जानकारी उन्हें देने नहीं दी जा रही है."

    सीजेपी ने अभिजीत दीपके को जल्द से जल्द रिहा करने की मांग की है.

  15. प्रशांत किशोर ने बिहार में वोट ख़रीदने के लगाए आरोप, सीजेपी प्रोटेस्ट पर क्या कहा

    मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफ़े की मांग को लेकर शनिवार को दिल्ली में हुए सीजेपी के विरोध प्रदर्शन पर जन सुराज के प्रमुख और बिहार विधानसभा सदस्य प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया दी है.

    उन्होंने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि 'बिहार में सरकारी पैसे से वोट ख़रीदे गए और चुनाव आयोग ने इसमें मदद की.'

    प्रशांत किशोर ने कहा, "समाज का एक बड़ा वर्ग पिछले 8 से 10 सालों में चुनाव आयोग के कामकाज और चुनाव कराने के तरीके से असंतुष्ट रहा है. यह सिर्फ ज्ञानेश कुमार का मामला नहीं है, बल्कि पूरी चुनाव प्रक्रिया से जुड़ा है."

    "इसमें मतदाता सूची तैयार करना, फॉर्म 6 और 7 में बदलाव, एसआईआर के जरिए मतदाताओं के नाम हटाना, चुनाव की तारीखें तय करना, आदर्श आचार संहिता लागू करना, मतगणना में कथित गड़बड़ियां और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति शामिल हैं. इन सभी प्रक्रियाओं में ऐसा लगता है कि चुनाव आयोग और उसके अधिकारी सत्ताधारी पार्टी की मदद कर रहे हैं."

    उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, "आपने बिहार में देखा कि वोटिंग के दो दिन पहले तक सरकारी खजाने से दस दस हज़ार रुपये देकर, जनता के पैसे से ही जनता का वोट ख़रीदा गया है और एक दो नहीं बल्कि डेढ़ करोड़ वोट ख़रीदा गया."

    "चुनाव आयोग उसमें मददगार रहा और आज स्थिति ये है कि बिहार का खजाना खाली है. ऐसे लोग गद्दी पर बैठे हैं जो पब्लिक की चिंता नहीं कर रहे हैं, क्योंकि जब 10 हज़ार रुपये देकर वोट खरीदा है तो पब्लिक का काम क्यों करेगा?"

    "इस सबकी वजह चुनाव आयोग है और उसके ख़िलाफ़ अब लोगों ने बिगुल फूंक दिया है, हर पार्टी, हर वो व्यक्ति जो लोकतंत्र की बहाली और मजबूती चाहता है, वो चुनाव आयोग में व्यापक और पारदर्शी सुधारों के पक्ष में है और जनसुराज भी उसके पक्ष में है."

  16. दिनभरः नाकाबंदी के बीच प्रोटेस्टर्स सड़कों पर, सरकार का रवैया क्या कहता है?

  17. अभिनेता इमरान ख़ान को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया, सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे

    अभिनेता इमरान ख़ान शनिवार को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे. जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.

    हिरासत में लिए जाने से पहले अभिनेता इमरान खान ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "मेरी कोई मांग नहीं है. मैं यहां एक नागरिक के तौर पर आया हूं, एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो इस शहर में रहता है. मैं यह देखने आया हूं कि लोगों की आवाजाही की आज़ादी पर रोक क्यों लगाई जा रही है और लोगों की आवाज़ को क्यों दबाया जा रहा है. इसी वजह से मैं यहां हूं."

    उन्होंने कहा, "मैं किसी से कोई मांग करने की स्थिति में नहीं हूं और न ही मैं किसी संगठन का हिस्सा हूं."