आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.

मुझे मुख्य वेबसाइट पर ले जाएं

जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. 'छल्लड़े छल्लड़े वाल' गाने वाली पाकिस्तानी लड़की को जानते हैं आप?

  2. न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ दूसरे टी-20 में ईशान किशन नहीं खेलेंगे

    न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ होने वाले दूसरे टी20 मुक़ाबले से पहले ईशान किशन चोटिल हो गए हैं.

    पहले मैच में ईशान किशन का प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा था, पांचवें नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए उन्होंने सिर्फ़ एक रन ही बनाया था.

    पाँच मैचों की सिरीज़ में भारत 1-0 से आगे है.

  3. पीयूष गोयल ने जर्मनी में कहा- यूरोप भारत से ज़्यादा कार्बन उत्सर्जन करता है

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि यूरोप भारत के मुक़ाबले सात या आठ गुना ज़्यादा कार्बन का उत्सर्जन करता है, जबकि दुनिया की आबादी में उसकी हिस्सेदारी महज तीन या चार प्रतिशत है.

    जर्मनी के दौरे पर गोयल ने बर्लिन में इंडिया सेंटर एंड इंडो जर्मन बिज़नेस फ़ोरम का उद्घान किया. वह 22 से 27 अक्तूबर के बीच जर्मनी और नीदरलैंड्स की यात्रा पर हैं.

    शुक्रवार को बर्लिन में एक राउंडटेबल ग्लोबल डायलॉग के दौरान उन्होंने पर्यावरण को लेकर प्रतिबद्धताओं पर विकसित देशों देशों को घेरा.

    पीयूष गोयल ने कहा, "इस गड़बड़ी के लिए सबसे पहले ज़िम्मेदार कौन है? ओजोन परत को नुक़सान कहाँ से पहुँचा? वायुमंडल में इतना सारा कार्बन किसने छोड़ा?"

    "भारत में दुनिया की 17% आबादी है, लेकिन वैश्विक कार्बन उत्सर्जन में योगदान 3% से भी कम है. यूरोप में दुनिया की कुल आबादी का शायद 3% या 4% है, लेकिन कार्बन उत्सर्जन योगदान बहुत बड़ा है... यह समस्या आपने पैदा की है."

    "आज भी, जब हम यहां बैठे हैं, तब प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन में मेरा योगदान शायद आपके योगदान के 10% या 15% से भी कम है. आज भी, प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन और प्रति व्यक्ति पर्यावरणीय प्रभाव के मामले में यूरोप का योगदान भारत से शायद सात या आठ गुना ज़्यादा है."

    "भारत में दुनिया की 17% आबादी है और कचरे के प्रबंधन और सर्कुलर इकोनॉमी को लेकर ज़्यादा जागरूक है. मुझे 1.4 अरब लोगों की जरूरतें भी पूरी करनी हैं. मुझे उनकी ऊर्जा और भोजन की ज़रूरतें पूरी करनी हैं और यह भी सुनिश्चित करना है कि मेरा देश सुरक्षित रहे. इन सबके बावजूद, स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में हमारा कार्यक्रम दुनिया में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाले कार्यक्रमों में से एक है."

  4. ताइवान में शक्तिशाली तूफ़ान चैंपी की आहट, 173 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलने की आशंका

    शक्तिशाली तूफ़ान चैंपी के शुक्रवार को तट से टकराने को लेकर ताइवान हाई अलर्ट पर है.

    तूफ़ान के दौरान हवा की रफ्तार 173 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इसका दायरा 320 किलोमीटर तक होगा, जिससे पूरा द्वीप इसकी चपेट में आ सकता है.

    इस बीच, अधिकारियों के अनुसार, ताइवान में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हुए हैं.

    सरकार के मुताबिक, 1,000 से अधिक लोगों को उनके घरों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

    ताइवान के अधिकारियों ने लोगों से तटों और पहाड़ी इलाकों से दूर रहने की अपील की है.

    उत्तर-पूर्वी तट पर भूस्खलन से बने एक बांध के पास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है.

    तूफ़ान के दौरान इस बांध के टूटने का खतरा है.

    ताइवान और पड़ोसी जापान में कई दर्जन उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जिससे हजारों यात्री प्रभावित हुए हैं.

    चैंपी इस साल जापान में आने वाला 30वां तूफ़ान है. 2013 के बाद यह पहली बार है, जब जापान में इतने अधिक तूफ़ान आए हैं.

    फ़िलिपींस में इस तूफ़ान को रोसल नाम दिया गया है. वहां तूफ़ानों के नाम अंग्रेज़ी वर्णमाला के क्रम में रखे जाते हैं. इसका मतलब है कि साल के अंत तक वर्णमाला के आठ अक्षर अभी बाकी हैं. ऐसा होना असंभव नहीं है, लेकिन फ़िलिपींस में एक ही साल में A से Z तक के सभी नामों का इस्तेमाल होना बेहद दुर्लभ है.

    हाल के दिनों में तूफ़ानों की बढ़ती संख्या की वजह असामान्य रूप से शक्तिशाली अल नीनो को माना जा रहा है.

    यह एक प्राकृतिक घटना है, जो हर कुछ साल में प्रशांत महासागर में होती है. इसके कारण सूखे से लेकर तूफ़ान तक, कई तरह की चरम मौसमी घटनाएं हो सकती हैं.

    वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि इस साल और भी तूफ़ान बन सकते हैं.

  5. किम जोंग-उन के मरने की अफ़वाह बार-बार क्यों फैलती है?

  6. मालदीव के राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू ने पाकिस्तान की तारीफ़ में कहीं कई बातें

    मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने पाकिस्तान की अपनी पहली स्टेट विज़िट को दोनों देशों के संबंधों के लिए अहम बताया है.

    उन्होंने एक्स पर किए गए एक पोस्ट में बताया कि मालदीव और पाकिस्तान अगले दो साल में द्विपक्षीय व्यापार को 13 मिलियन डॉलर से बढ़ाकर 200 मिलियन डॉलर तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

    मुइज़्ज़ू ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ़ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ और वहां के लोगों का गर्मजोशी से स्वागत और मेहमाननवाज़ी के लिए आभार जताया.

    उन्होंने लिखा, "मेरी पत्नी, प्रतिनिधिमंडल और मेरे प्रति असाधारण गर्मजोशी, स्नेह और शानदार मेहमाननवाज़ी के लिए आपका धन्यवाद."

    उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान 20 समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान हुआ.

    उनके मुताबिक, मालदीव-पाकिस्तान बिज़नेस फ़ोरम से दोनों देशों के बीच निवेश, व्यापारिक साझेदारी और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने की नींव रखी गई है.

    मुइज़्ज़ू ने लिखा, "मैं इस्लामाबाद से यादगार अनुभवों, गहरी कृतज्ञता और इस नए विश्वास के साथ विदा ले रहा हूं कि हमने एक अधिक मज़बूत, गतिशील और दोनों पक्षों के लिए लाभकारी साझेदारी की नींव रखी है."

    "हमारी छह दशकों की दोस्ती हमें यहां तक लेकर आई है. अब हमारी साझा सोच और दृढ़ संकल्प हमें नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे."

  7. क्या हुआ उस लड़की का जो पढ़ना-लिखना भूल गई थी?

  8. चुनाव आयोग के ख़िलाफ़ हालिया प्रदर्शनों और राहुल गांधी पर पीएम मोदी ने क्या कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है.

    गुरुवार शाम को एक निजी समाचार टीवी चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने कहा, “जब दुनिया एक नई व्यवस्था की तलाश कर रही है, तब कुछ लोग भारत में अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं. ये लोग भारत की छवि ख़राब करने पर तुले हैं. वे विदेश जाकर देश को बदनाम करते हैं और दूसरे देशों के लोगों से हमारे आंतरिक मामलों में दखल देने की अपील करते हैं.”

    पीएम मोदी ने कहा, “सवाल उठता है कि अपने नाकाम प्रोडक्ट को लॉन्च करने की लगातार कोशिश में कांग्रेस पार्टी कब तक देश को दांव पर लगाती रहेगी. एक साल में श्रीहरिकोटा स्थित हमारे अंतरिक्ष केंद्र से जितने लॉन्च होते हैं, उससे कम बार कांग्रेस अपने नेता को लॉन्च करने की नाकाम कोशिश नहीं करती.”

    “कांग्रेस को अपना विनाश करना है, तो वह ऐसा करने के लिए स्वतंत्र है. इससे हमें कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन अपने परिवार को लगातार मिल रही नाकामियों के दाग़ से बचाने की बेताब कोशिश में कांग्रेस अब भारत की उपलब्धियों, उसकी ख़ूबियों और उसकी प्रगति पर ही सवाल उठा रही है.”

    उन्होंने गांधी परिवार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, "कांग्रेस का यह परिवार अपनी ही पार्टी पर बोझ बन गया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता भी इस बात को समझते हैं. जब हम निजी तौर पर मिलते हैं, तो वे हमें यह बात बताते भी हैं. लेकिन अपमान का कड़वा घूंट पीकर वे चुप रहते हैं. कांग्रेस का यह रवैया सरकार के ईमानदार आलोचकों को भी नुक़सान पहुंचाता है. लोकतंत्र में इसकी भारी क़ीमत चुकानी पड़ती है. इससे ईमानदार आलोचकों को बहुत नुक़सान होता है.”

    “जो लोग वास्तव में हमारे लोकतंत्र और देश की भलाई की परवाह करते हैं, और सरकार के कट्टर विरोधी होने के बावजूद योगदान देना चाहते हैं, उन ईमानदार आलोचकों की आवाज़ कांग्रेस के लगातार शोर-शराबे और हंगामे के बीच दबकर रह जाती है. उन्हें अपनी बात रखने का कोई मौक़ा नहीं मिलता. हमने संसद में ऐसा होते देखा है..."

  9. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता संदीप राय अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    तिब्बत में आए शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 16 लोगों की मौत, सैकड़ों ज़ख़्मी

    विवेक रामास्वामी के समर्थन में आए ट्रंप, कहा- 'अगर मेरी मेरी मां मेरे बारे में कुछ भी बुरा कहतीं तो...'

    टाइगर श्रॉफ़ फ़ायरिंग केस में गिरफ़्तार बेगूसराय का ऋतिक कुमार कौन है?

    ऑनलाइन मंगाया गया सामान एक्सपायर्ड निकले तो आपके क्या अधिकार हैं?

    सऊदी अरब में बांग्लादेशी महिला कामगार कितनी सुरक्षित हैं?

  10. विवेक रामास्वामी के समर्थन में आए ट्रंप, कहा- 'अगर मेरी मां मेरे बारे में कुछ भी बुरा कहतीं तो...'

  11. तिब्बत में आए शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 16 लोगों की मौत, सैकड़ों ज़ख़्मी

  12. India China Border Dispute: फिर क्यों उठे सवाल?

  13. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के इस लाइव को अब रोकने के वक़्त आ गया है. बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल को दीजिए इजाज़त. कल सुबह एक नए लाइव ब्लॉग के साथ फिर हाज़िर होंगे.

    बीबीसी हिन्दी पर मौजूद अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए उनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.

    टाइगर श्रॉफ़ फ़ायरिंग केस में गिरफ़्तार बेगूसराय का ऋतिक कुमार कौन है?

    ऑनलाइन मंगाया गया सामान एक्सपायर्ड निकले तो आपके क्या अधिकार हैं?

    सऊदी अरब में बांग्लादेशी महिला कामगार कितनी सुरक्षित हैं?

    एक सड़क हादसे ने महक को व्हीलचेयर पर ला दिया, लेकिन उनकी कहानी कैसे मिसाल बन गई

  14. हूती विद्रोहियों से सऊदी अरब को बचाने के लिए ब्रिटेन तैनात करेगा टाइफून लड़ाकू विमान, रेचल फ्लिन और जेम्स लैंडेल, राजनयिक मामलों के संवाददाता

    ब्रिटेन सरकार ने कहा है कि हूती विद्रोहियों की ओर से मिसाइल और ड्रोन हमले बढ़ने के बाद सऊदी अरब की रक्षा के लिए रॉयल एयर फ़ोर्स (आरएएफ) के टाइफून लड़ाकू विमानों को तैनात किया जाएगा.

    इस रक्षात्मक अभियान का मकसद ईरान समर्थित हूती समूह के हवाई हमलों से सऊदी अरब के शहरों और बुनियादी ढांचे की सुरक्षा करना है. प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम ने इस तैनाती को मंज़ूरी दी है.

    यह फ़ैसला सऊदी अरब की राजधानी रियाद और देश के तटीय इलाकों में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद लिया गया है.

    ब्रिटेन के रक्षा मंत्री वेस स्ट्रीटिंग ने मंगलवार को लिखित बयान में कहा, ''ये विमान रक्षात्मक भूमिका में काम करेंगे और हूती विद्रोहियों के ख़िलाफ़ कोई आक्रामक हमला नहीं करेंगे.''

    हूती विद्रोही यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार के ख़िलाफ़ गृहयुद्ध लड़ रहे हैं.

    इस सरकार को सऊदी अरब का समर्थन हासिल है. हूती विद्रोहियों ने 2014 में राजधानी सना से इस सरकार को बेदखल कर दिया था.

    सितंबर से यमन में संघर्षविराम जैसी स्थिति टूटने के बाद सऊदी अरब हूती विद्रोहियों के हवाई हमलों से अपने हवाई क्षेत्र की रक्षा करने के लिए संघर्ष कर रहा है.

    हूती विद्रोहियों ने यमन की आधिकारिक रूप से मान्यता प्राप्त सरकार के ख़िलाफ़ नए सिरे से सैन्य अभियान शुरू किया और रणनीतिक रूप से अहम बाब अल-मंदेब स्ट्रेट पर प्रभावी नियंत्रण हासिल कर लिया.

  15. ‘पीस बॉन्ड’ से जुड़ी सुनवाई के दौरान नेहा के वकील ने क्या कहा, विनीत भल्ला, बीबीसी संवाददाता

    दिल्ली हाईकोर्ट में गुरुवार (22 अक्तूबर) को आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा की पीस बॉन्ड से जुड़ी याचिका पर सुनवाई हुई.

    बोरा ने 16 अक्तूबर को हुए 'लहरा दो तिरंगा' विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के बाद एक जांच के दौरान शांति बनाए रखने के लिए 10,000 रुपये का पर्सनल बॉन्ड और एक ज़मानत देने के नोटिस को चुनौती दी थी.

    नेहा की ओर से पेश सीनियर वकील शंकरनारायणन ने दलील दी कि शांति बनाए रखने के लिए बॉन्ड भरने के संबंध में स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने उन्हें जो कारण बताओ नोटिस भेजा, वह बिना सोच-विचार किए और किसी सामग्री पर भरोसा किए बिना जारी किया गया.

    उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रेट ने इस मामले में कोई राय भी जाहिर नहीं की.

    उन्होंने कहा कि उनकी मुवक्किल ने न तो हिंसा या अशांति भड़काने की कोई अपील की और न ही किसी को आपराधिक अपराध करने के लिए उकसाया.

    उन्होंने केवल शांतिपूर्ण प्रदर्शन में हिस्सा लिया, जो संविधान के तहत संरक्षित अधिकार है.

    उन्होंने अदालत से नोटिस रद्द करने का अनुरोध किया.

    दिल्ली पुलिस की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) चेतन शर्मा ने दलील दी कि नोटिस के पीछे ‘’ठोस और पर्याप्त सामग्री” मौजूद थी.

    उन्होंने कहा कि स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने न केवल जांच अधिकारी के बयान पर विचार किया, बल्कि नेहा के ख़िलाफ़ दर्ज अन्य एफ़आईआर और जनरल डायरी (जीडी) में दर्ज एंट्री समेत दूसरे रिकॉर्ड भी देखे थे.

    इन्हीं के आधार पर कारण बताओ नोटिस जारी करने का फ़ैसला लिया गया.

    शर्मा ने कहा कि चूंकि यह शांति भंग होने से रोकने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली प्रिवेंटिव पावर है , इसलिए स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट मजिस्ट्रेट को केवल इस बात से संतुष्ट होना होता है कि शांति भंग होने या सार्वजनिक व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है.

    उन्होंने कहा कि क़ानून के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया था.

  16. ऑनलाइन मंगाया गया सामान एक्सपायर्ड निकले तो आपके क्या अधिकार हैं?

  17. छत्तीसगढ़ में बस हादसे में 6 लोगों की मौत, 25 से अधिक घायल, आलोक पुतुल, रायपुर से बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लिए

    छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ज़िले में एक बस दुर्घटना में बस मालिक समेत 6 लोगों की मौत हो गई.

    इस दुर्घटना में 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.

    जिले की एसपी रत्ना सिंह ने कहा कि इस मिनी बस में 46 लोग सवार थे.

    उन्होंने कहा, "एक मिनी बस मनेंद्रगढ़ से केल्हारी जा रही थी. सेमरमथानी इलाके में एक मोड़ के पास बस अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए मनेंद्रगढ़ भेजा है."

    पुलिस का कहना है कि शुरुआती तौर पर स्टेयरिंग फेल होने की बात सामने आ रही है लेकिन पूरी जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा.

    इधर राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है.

    उन्होंने कहा कि दुर्घटना में घायल यात्रियों का सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ और जिला अस्पताल चिरमिरी में उपचार जारी है.

    गंभीर रूप से घायल 2 यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है.

    बस में सवार यात्रियों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बस की रफ़्तार तेज़ थी और मोड़ के पास बस का ड्राइवर उस पर नियंत्रण नहीं रख सका.

    एक घायल तीरथ सिंह ने बताया, " ये बस जैसे ही मुड़ी, वह सीधे पेड़ से जा कर टकरा गई. इसके बाद बस में कोहराम मच गया. मैं बस से सबसे पहले उतरा, उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया."

  18. नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इसराइल आने का दिया न्योता, स्मित मच्छर के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होने बुलाया

    इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने अपने देश के स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मशाल जलाने के लिए बुलाया है.

    उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ''मैंने अपने मित्र और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और उन्हें इसराइल के स्वतंत्रता दिवस पर एक बहादुर भारतीय पायलट के साथ मशाल प्रज्वलित करने के लिए आमंत्रित किया.''

    उन्होंने कहा, ''मोदी ने निमंत्रण के लिए मेरा धन्यवाद किया और कहा कि ज़मीन और आसमान, दोनों जगह भारत और इसराइल मिलकर आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ रहे हैं. उन्होंने दोनों देशों के बीच दशकों पुराने मज़बूत संबंधों की भी सराहना की.''

    30 सितंबर को फ़्लाईदुबई के विमान के कॉकपिट में को-पायलट के हमले के बावजूद अपनी बहादुरी से 174 यात्रियों और क्रू मेंबर्स की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छर को इसराइल ने अपना सर्वोच्च पुरस्कार देने का फ़ैसला किया है.

    इसराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग ने अक्तूबर महीने कहा था कि भारतीय पायलट को ठीक होने के बाद इसराइल का सर्वोच्च पुरस्कार दिया जाएगा.

    उन्होंने कहा था, " कैप्टन मच्छर की ज़बरदस्त बहादुरी और बेहतरीन प्रोफेशनलिज़्म ने एक बड़ी दुर्घटना को टालने में मदद की. जब वे ठीक हो जाएंगे, तो इसराइल के लोगों उन्हें 'प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड फॉर सिविलियन हीरोइज़्म' से सम्मानित करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी."

  19. रेहान वाड्रा प्रदर्शनी से प्रोटेस्ट की तस्वीरें हटाए जाने पर क्या बोले?