आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.

मुझे मुख्य वेबसाइट पर ले जाएं

जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. अज़रबैजान के विदेश मंत्री ने जयशंकर के सामने ही कही मतभेद वाली बात

  2. मुंबई इंडियंस के नए हेड कोच बने केरोन पोलार्ड

    इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ़्रेंचाइज़ी मुंबई इंडियंस ने केरोन पोलार्ड को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है.

    वह महेला जयवर्धने की जगह पर इस ज़िम्मेदारी में नजर आएंगे.

    पोलार्ड का जुड़ाव मुंबई इंडियंस से नया नहीं है, इससे पहले टीम के बैटिंग कोच की ज़िम्मेदारी संभाल रहे थे.

    मुंबई इंडियंस की को-ऑनर नीता अंबानी ने पोलार्ड की नियुक्ति पर ख़ुशी जताई. उन्होंने कहा कि पोलार्ड महज़ 22 साल की उम्र में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे और पिछले 16 वर्षों में फ़्रेंचाइज़ी परिवार का अहम हिस्सा बन गए हैं.

    उन्होंने कहा, "टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि उनका यह अनुभव टीम को आगे बढ़ाने और उसकी विरासत को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा."

    मुंबई इंडियंस का हेड कोच बनाए जाने पर केरोन पोलार्ड ने इसे अपने लिए सम्मान की बात बताया. उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस टीम उनके जीवन और करियर का अहम हिस्सा रही है.

  3. यूपी में एसआईआर की जिन गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयोग है निशाने पर

  4. कांग्रेस ने कहा- एक नवंबर को इंडिया गठबंधन की सबसे बड़ी रैली होगी

    कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की सबसे बड़ी रैली होने जा रही है.

    वेणुगोपाल ने शनिवार को न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया कि यह रैली चुनाव आयोग की कथित गड़बड़ियों के ख़िलाफ़ होगी.

    उन्होंने कहा, "एक नवंबर को भारत की सबसे बड़ी रैलियों में से एक होने जा रही है. यह रामलीला मैदान में आयोजित होगी और इसके साथ एक मार्च भी निकाला जाएगा."

    वेणुगोपाल ने कहा, "मोदी और अमित शाह मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में ज्ञानेश कुमार के पद का दुरुपयोग करके, चुनाव से जुड़े मामलों में गड़बड़ियां कर रहे हैं. अब कैबिनेट सचिव के नोट से इस बात की पुष्टि हो गई है."

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और के.सी. वेणुगोपाल ने शुक्रवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय में उत्तर प्रदेश और हरियाणा के पार्टी नेताओं के साथ बैठक भी की थी.

    इस दौरान रामलीला मैदान में होने वाली रैली की तैयारियों की समीक्षा की गई.

  5. अमेरिका की कौन सी अपील पर क्यूबा बोला- ऐसा लग रहा जैसे टूथपेस्ट बेच रहे

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि ईरान से निपटने के बाद अमेरिका क्यूबा के मामले पर ध्यान देगा. ट्रंप ने संकेत दिया कि क्यूबा के साथ समझौते को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो को भेजा जाएगा.

    इसके बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के ज़रिए क्यूबा के लोगों से बदलाव लाने की अपील की. उन्होंने कहा कि जो लोग क्यूबा में सकारात्मक बदलाव चाहते हैं, उनके लिए यह सही समय है.

    रुबियो ने एक्स पर पोस्ट किया, "क्यूबा में सकारात्मक बदलाव लाने की चाह रखने वालों के लिए अब सही समय है."

    उन्होंने लिखा, "अधूरे वादों, भ्रष्टाचार और सिर्फ़ कुछ लोगों की ख़ास सुविधाओं वाली ज़िंदगी से निराश हैं, तो इस मौक़े का फ़ायदा उठाएं और सीआईए के साथ गुप्त साझेदारी करके अपनी पसंद का बदलाव लाएं."

    वहीं, सीआईए ने सोशल मीडिया पर स्पेनिश भाषा में एक वीडियो जारी किया है, जिसमें क्यूबा के लोगों को सुरक्षित रूप से (वीपीएन और बर्नर ईमेल के ज़रिए) जानकारी साझा करने के निर्देश दिए गए हैं.

    क्यूबा के उप विदेश मंत्री कार्लोस फर्नांडीज डी कोसियो ने अमेरिका के इस कदम को उसकी "हताशा और लाचारी" बताया है.

    उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब अमेरिका सार्वजनिक रूप से सीआईए के लिए भर्तियां कर रहा है, जैसे कोई टूथपेस्ट बेच रहा हो.

  6. मणिपुरः '10 दिनों में 14 लोगों की हत्या', अचानक क्यों बढ़ी इतनी हिंसा?

  7. हूती विद्रोहियों के ख़िलाफ़ लड़ने से तुर्की का इनकार, मक्का रक्षा समझौते के बावजूद बनाई दूरी

    तुर्की ने कहा है कि ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के ख़िलाफ़ किसी सैन्य संघर्ष में शामिल होने का इरादा नहीं रखता है.

    दरअसल, तुर्की का सऊदी अरब और पाकिस्तान के साथ हुए संयुक्त रक्षा समझौता (मक्का समझौता) है, लेकिन सऊदी पर हमलावर हूती विद्रोहियों के ख़िलाफ़ लड़ने से उसने इनकार कर दिया है.

    एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में तुर्की के रक्षा मंत्री याशर गुलेर ने कहा, ने कहा, “हम हूतियों के साथ किसी भी तरह के संघर्ष में शामिल होने पर विचार नहीं कर रहे हैं.”

    उन्होंने कहा कि सऊदी अरब को तुर्की की ओर से दी जाने वाली संभावित सैन्य सहायता का मुख्य उद्देश्य प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत करना होगा.

    गौरतलब है कि तुर्की, सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच अगस्त में ‘मक्का संयुक्त रक्षा समझौते’ पर साइन किए गए थे. इस सप्ताह इसे मंज़ूरी के लिए तुर्की की संसद में पेश किया गया है.

    समझौते के प्रावधानों के अनुसार, तीनों देशों में से किसी एक पर हमला होने की स्थिति में उसे तीनों देशों पर हमला माना जाएगा.

  8. दलेर मेहंदी विवाद: मीका सिंह ने कहा- सीएम धामी का फ़ोन आया, लेकिन मुझे अब भी उम्मीद है कि...

    पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के भाई और रैपर मीका सिंह ने कहा है कि उन्हें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फ़ोन किया और अब वो यह विवाद ख़त्म करना चाहते हैं.

    दरअसल, उत्तराखंड के नई टिहरी में आयोजित सिद्धिपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के दौरान मशहूर गायक दलेर मेहंदी की परफ़ॉर्मेंस के समय उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उन पर शराब पीकर गाने और लिप्सिंग करने का आरोप लगाया था.

    इस मामले पर मीका सिंह ने शुक्रवार को कहा, "अब इस मामले को ख़त्म करने का समय है, ख़ासकर तब जब मुझे उत्तराखंड के सम्मानित मुख्यमंत्री धामी साहब का ख़ास फ़ोन आया. वह बहुत अच्छे इंसान हैं और बिल्कुल भी घमंड नहीं करते. उन्होंने हमसे बहुत प्यार और अच्छे तरीक़े से बात की. उन्होंने कहा कि कोई एक इंसान ग़लत है, इसका मतलब ये नहीं कि पूरा उत्तराखंड ग़लत है"

    उन्होंने कहा, "मेरी अब भी एक गुज़ारिश है सुबोध जी, अगर आप दलेर जी को फ़ोन करके माफ़ी मांग लें, तो यह सही होगा. आपने उनकी इज़्ज़त को बहुत नुकसान पहुंचाया है. मुझे अब भी उम्मीद है कि आप माफ़ी मांगेंगे."

    मीका ने कहा, "हमारे मन में किसी के लिए कोई निजी दुश्मनी नहीं है. हम गुंडे या झगड़ा करने वाले लोग नहीं हैं, जो मुक़दमे करने के लिए घूमते रहें, लेकिन आपने जो किया, वह ग़लत था. दलेर भाई ने चुप रहना चुना और उनके इस तरह शांत रहने पर लोगों ने जिस तरह प्रतिक्रिया दी, वह बहुत शानदार रही."

    मीका ने कहा कि वो हर रोज़ दलेर मेहंदी से बात करते हैं और अब उनकी तबीयत काफ़ी बेहतर है.

  9. अज़रबैजान का अतेशगाह अग्नि मंदिर, जहाँ देवनागरी में लिखा है श्री गणेशाय नमः, जानिए इतिहास

  10. बिहार: सीवान ज़िले के एक घर में पटाखा बनाने के दौरान भीषण विस्फोट, पांच लोगों की मौत

    बिहार के सीवान ज़िले के आलमपुर गांव में पटाखा बनाने के दौरान एक घर में भीषण विस्फोट हो गया. हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.

    सीवान के एसपी भारत सोनी के मुताबिक़, मेडिकल टीम के आकलन के बाद सिविल सर्जन ने पांच शव बरामद होने की पुष्टि की है.

    बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में सात से आठ लोग मौजूद थे, जिनमें से पांच की मौत की पुष्टि हुई है. वहीं, दो से तीन लोगों के घर से बाहर होने की बात सामने आई है. पुलिस इन लोगों का पता लगाने में जुटी है.

    सीवान के एसपी भारत सोनी ने कहा, “फ़ॉरेंसिक साइंस लैब (एफ़एसएल) की टीम मौक़े पर पहुंच गई है. आग पूरी तरह बुझा दी गई है और पूरे घर की तलाशी ली जा रही है. बम का पता लगाने और उसे निष्क्रिय करने वाली टीम भी मौक़े पर मौजूद है. इलाक़े की जांच के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है. हम एफ़आईआर दर्ज कर रहे हैं और जांच से घटना की असली वजह का पता चलेगा.”

    उन्होंने कहा, “सिविल सर्जन की टीम को संदेह है कि मलबे में एक और शव हो सकता है.”

    मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में जामो बाज़ार थाना प्रभारी और स्थानीय चौकीदार चंद्रिका मांझी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. पुलिस ने मामले में एफ़आईआर दर्ज कर ली है.

    घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है.

  11. जॉर्डन के चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान मास शूटिंग, सात लोगों की मौत, 34 ज़ख़्मी

  12. डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी, 'अमेरिका फिर कर सकता है हमला'

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिका एक बार फिर ‘एपिक फ़्यूरी’ जैसा सैन्य अभियान चला सकता है.

    हालांकि, साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौता भी हो सकता है.

    डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को फ़्लोरिडा में एक चुनावी रैली के दौरान कहा, “हम एक और छोटा-सा ‘एपिक फ़्यूरी’ जैसा अभियान चला सकते हैं या वे समझौता कर सकते हैं.”

    ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान समझदारी दिखाए, तो उसे गंभीर वार्ता शुरू करने का प्रस्ताव देना चाहिए. हालांकि, उन्होंने ने यह भी कहा कि उन्हें संदेह है कि ईरान ऐसा करेगा.

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि ईरान की अर्थव्यवस्था इस समय दुनिया की सबसे ख़राब अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान को भारी नुकसान पहुंचाया है.

    ट्रंप ने इससे पहले शुक्रवार को ही कहा था कि अमेरिका ईरान के साथ युद्ध को जल्द समाप्त कर सकता है.

    हालांकि, उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि क्या अमेरिका को युद्ध जल्द ख़त्म करने की कोशिश करनी चाहिए या संघर्ष को धीरे-धीरे शांत होने देना चाहिए.

  13. रिलायंस जैसी कंपनियों का असर भारत को रणनीतिक बढ़त दिलाएगा?

  14. अब इस लाइव ब्लॉग को रोकने का वक़्त आ गया है. बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल को दीजिए इजाज़त. कल एक नए लाइव ब्लॉग के साथ हाज़िर होंगे. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए उनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

    राहुल पर पीएम मोदी के लगातार हमले लेकिन नेहा बोरा-दीपके पर चुप्पी के क्या मायने हैं

    एनडीए का हिस्सा बने यूसुफ़ पठान को मिल गया विवादित प्लॉट, कांग्रेस का हंगामा

    'अरुणाचल बॉर्डर पर भारत और चीन आमने-सामने बने हुए हैं', आईटीबीपी डीजी के बयान पर सियासत गरमाई

  15. जॉर्डन में अंतिम संस्कार के दौरान गोलीबारी, छह लोगों की मौत, यारोस्लाव लुकिव

    जॉर्डन में एक चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान बंदूकधारियों की गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई है और 28 लोग घायल हुए हैं.

    सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक़, घटना कराक गवर्नरेट के हमूद गांव में हुई. बंदूकधारी एक कार से आए, चर्च में दाखिल हुए और गोलीबारी करने के बाद फ़रार हो गए.

    सरकारी प्रवक्ता डॉ. अल-मोमानी मोहम्मद ने इसे "घिनौना हमला" बताया है.

    गोलीबारी में तीन हमलावर शामिल थे?

    बीबीसी द्वारा सत्यापित सीसीटीवी फुटेज में तीन बंदूकधारी सड़क से चर्च की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं.

    दो हमलावर चर्च परिसर के वाहन प्रवेश द्वार की तरफ़ जाते हैं और कुछ देर बाद एक तीसरे व्यक्ति के साथ वापस आते दिखाई देते हैं. तीनों के हाथों में बंदूकें दिखाई दे रही हैं.

    अंतिम संस्कार में शामिल एक व्यक्ति ने जॉर्डन के सरकारी टीवी चैनल अल-ममलका को बताया कि दो हमलावरों ने कई मिनट तक गोलीबारी की. उनका निशाना एक शोक सभा में आए लोग बने.

    किंग अब्दुल्लाह ने कड़ी कार्रवाई की बात कही

    जॉर्डन के किंग अब्दुल्लाह द्वितीय ने कहा है कि अधिकारी कराक में हुए "आतंकी कृत्य" के ज़िम्मेदार लोगों को कड़ी सज़ा देंगे.

    हमले की ज़िम्मेदारी अभी तक किसी संगठन या व्यक्ति ने नहीं ली है.

    गृह मंत्रालय के अधिकारियों की प्रेस ब्रीफिंग जल्द होने की उम्मीद है. सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक़, प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सुरक्षा परिषद की बैठक भी होगी, जिसमें सभी मंत्री शामिल होंगे.

    लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ़ आउन ने चर्च पर हुए हमले को "घिनौना आतंकी हमला" बताया है.

    बहुसंख्यक मुस्लिम आबादी वाले जॉर्डन के कराक इलाके में ईसाई समुदाय की भी बड़ी आबादी है. जॉर्डन में इस तरह की हिंसा कम ही हुई है, हालांकि अतीत में देश में जानलेवा हमले हो चुके हैं.

  16. बेंगलुरु में फिर निकला तिरंगा मार्च, पुलिस ने लगाई ख़ास शर्त, इमरान क़ुरैशी, बेंगलुरु से बीबीसी हिन्दी के लिए

    बेंगलुरु पुलिस ने शुक्रवार को तिरंगा मार्च की अनुमति तब जाकर दी जब कुछ युवाओं ने वोटर लिस्ट से जुड़ी एसआईआर(विशेष गहन पुनरीक्षण) की आलोचना वाले प्लेकार्ड हटा दिए.

    करीब 400 से 500 लोग टाउन हॉल में इकट्ठा हुए थे. वे फ़्रीडम पार्क तक मार्च निकालने वाले थे, जिसे बेंगलुरु में विरोध-प्रदर्शन के लिए निर्धारित जगह माना जाता है.

    आयोजकों ने टाउन हॉल से तिरंगा यात्रा निकालने की अनुमति मांगी थी. पुलिस ने इस शर्त पर अनुमति दी थी कि फ़्रीडम पार्क पहुंचने के रास्ते में कोई विरोध प्रदर्शन नहीं होगा.

    पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी को बताया, "लेकिन कुछ युवा इस बात पर अड़ गए और हमारे अधिकारियों से बहस करने लगे कि उन्हें विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है. आयोजकों ने शर्त मानने पर सहमति जताई. आखिरकार हमने युवाओं से कहा कि या तो वे पोस्टर हटा दें, या पुलिस उन्हें हटा देगी. आख़िरकार वे मान गए."

    एक अन्य अधिकारी ने कहा, "हमारे अधिकारियों ने उन्हें यह भी बताया कि कर्नाटक हाई कोर्ट के फ़ैसले का पालन करने के अलावा पुलिस के पास कोई विकल्प नहीं है. अदालत ने कहा है कि विरोध प्रदर्शन केवल फ़्रीडम पार्क में ही किए जा सकते हैं."

    टाउन हॉल से फ़्रीडम पार्क तक 2.7 किलोमीटर का तिरंगा मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा.

    फ़्रीडम पार्क में पूर्व महाधिवक्ता प्रोफ़ेसर रविवर्मा कुमार ने मतदाता सूची में लोगों को शामिल करने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से पहले किए गए व्यापक प्रयासों को याद किया.

    उन्होंने कहा, "लेकिन मौजूदा निर्वाचन आयोग मतदाता सूचियों से लोगों के नाम हटा रहा है. कानून में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का प्रावधान है, लेकिन विशेष गहन पुनरीक्षण का कोई प्रावधान नहीं है."

    प्रदर्शन के दौरान समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल हुए. इनमें युवा और बुज़ुर्ग, दोनों थे.

    एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी बार है, जब पुलिस ने तिरंगा मार्च निकालने की अनुमति दी है.

  17. महिला क्रिकेट: भारत ने पहले वनडे में ज़िम्बाब्वे को नौ विकेट से हराया

    प्रतीका रावल के तीसरे वनडे शतक और श्री चरणी के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (4/23) की बदौलत भारत ने शुक्रवार को तीन मैचों की सिरीज़ के पहले महिला वनडे में ज़िम्बाब्वे को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी.

    वडोदरा में हुए मैच में श्री चरणी की शानदार गेंदबाज़ी की मदद से भारत ने बल्लेबाज़ी के लिए अनुकूल पिच पर ज़िम्बाब्वे की पूरी टीम को महज़ 197 रन पर समेट दिया.

    इसके बाद ओपनिंग की ज़िम्मेदारी मिलने पर प्रतीका ने इस मौके का पूरा फ़ायदा उठाया.

    उन्होंने नाबाद 100 रन बनाकर लक्ष्य का पीछा करने में अहम भूमिका निभाई.

    भारत ने 27.1 ओवर में एक विकेट पर 200 रन बनाकर जीत हासिल कर ली.

    नियमित सलामी जोड़ी के तौर पर कप्तान स्मृति मंधाना (32) और उपकप्तान शेफाली वर्मा (नाबाद 64) ने भी इस मौके का पूरा फ़ायदा उठाया.

  18. एनडीए का हिस्सा बने यूसुफ़ पठान को मिल गया विवादित प्लॉट, कांग्रेस का हंगामा