आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.

मुझे मुख्य वेबसाइट पर ले जाएं

जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. दशहरे पर दिल्ली में जलेगा कॉकरोच का पुतला

  2. अभी तक बीबीसी संवाददाता चंदन कुमार जजवाड़े आप तक ख़बरें पहुंचा रहे थे. अब बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल रात दस बजे तक आप तक ख़बरें पहुंचाएंगे.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए उनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

  3. भारत में हो रहे आंदोलनों पर बोले मोहन भागवत

  4. ट्रंप बोले- पेरिस जल्द ही एक मुस्लिम शहर बनने जा रहा है

  5. फ़्रांस हिंसा: आगजनी के बीच ड्रिंक इंजॉय करता दिखा कपल

  6. मालदीव के राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू का आज से तीन दिवसीय पाकिस्तान दौरा

    पाकिस्तानी सरकारी मीडिया के अनुसार, मालदीव के राष्ट्रपति डॉक्टर मोहम्मद मुइज़्ज़ू का तीन दिवसीय इस्लामाबाद दौरा मंगलवार से शुरू हो रहा है.

    मुइज़्ज़ू पाकिस्तान दौरे के लिए रवाना हो चुके हैं.

    बीबीसी उर्दू के मुताबिक़ रेडियो पाकिस्तान पर प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू अपने पाकिस्तानी समकक्ष आसिफ़ अली ज़रदारी से मुलाक़ात करेंगे, जो उनके सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन करेंगे.

    मालदीव के राष्ट्रपति पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ के साथ भी बातचीत करेंगे.

    दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मज़बूत करने की संभावनाओं पर बातचीत करेंगे.

    इस यात्रा के दौरान द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित कई समझौतों और समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है.

  7. ईरान: आईआरजीसी ने अमेरिकी ड्रोन को मार गिराने का दावा किया

    ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बयान जारी कर दावा किया है कि उन्होंने एक अमेरिकी सैन्य ड्रोन को निशाना बनाया है.

    मंगलवार सुबह जारी एक बयान में, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा कि होर्मुज़ स्ट्रेट के ऊपर आकाश में एक एम-क्यू9 सेंटकॉम ड्रोन को रोक कर नष्ट कर दिया गया है.

    बयान में दावा किया गया, "आईआरजीसी की नई उन्नत एयरोस्पेस डिफ़ेंस सिस्टम से की गई गोलाबारी और देश के एकीकृत हवाई रक्षा नेटवर्क के नियंत्रण में रोककर ड्रोन को नष्ट कर दिया गया."

    हालांकि आईआरजीसी के इस दावे पर सेंटकॉम की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है.

  8. संजय राउत ने कहा, 'ये सरकार रही तो अराजकता फैलेगी'

    शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत ने कहा है कि अगर मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फ़ैलेगी.

    संजय राउत ने कहा, "ये सरकार रहेगी तो अराजकता फैलेगी. सुप्रीम कोर्ट को इस पर ध्यान देना चाहिए. हम कहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट पर हमारा भरोसा है. अब इस देश को सुप्रीम कोर्ट ही बचा सकता है."

    "जिस तरह से इस देश में मोदी जी की सरकार तिरंगा लहराने पर भी विरोध कर रही है. इसका मतलब है कि ये राष्ट्रभक्तों की सरकार नहीं है."

    "एक बार फिर मोदी और शाह ईस्ट इंडिया कंपनी की सरकार यहां लाना चाहते हैं, महाराष्ट्र में फडणवीस लाना चाहते हैं. अगर हम अपने देश में तिरंगा नहीं लहरा सकते तो किस देश का झंडा लहराएं?"

  9. पंजाब: मानसा में पुलिसकर्मी ने पूरे परिवार को मारी गोली, फिर की आत्महत्या

    पंजाब के मानसा में एक पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी और दो बेटों को गोली मारकर ख़ुद आत्महत्या कर ली है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ इस गोलीबारी में एक बेटे की मौत हो गई है, जबकि उनकी पत्नी और दूसरा बेटा घायल हैं.

    दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    मानसा के एसएसपी ने बताया कि यह घटना सुबह क़रीब 7 बजे की है.

    उनके मुताबिक़, शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है. हालांकि पुलिस इस मामले की गहन जांच में लगी हुई है.

    पुलिस के मुताबिक़, इस गोलीबारी में पुलिसकर्मी ने अपने सरकारी हथियार का इस्तेमाल किया है.

    स्थानीय ख़बरों के मुताबिक़, गोलीबारी करने वाले पुलिसकर्मी की ड्यूटी मानसा के उपायुक्त (डीसी) के सुरक्षाकर्मी के तौर पर लगी थी.

    (आत्महत्या एक गंभीर मनोवैज्ञानिक और सामाजिक समस्या है. अगर आप भी तनाव से गुज़र रहे हैं तो भारत सरकार की 'जीवन आस्था' हेल्पलाइन 18002333330 से मदद ले सकते हैं. आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी बात करनी चाहिए.)

  10. कनाडा: अल्बर्टा की आज़ादी के लिए जनमत संग्रह का प्रस्ताव ख़ारिज, पीएम कार्नी ने ये कहा, नादिम यूसिफ़, बीबीसी न्यूज़

    कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि अल्बर्टा के लोगों ने स्वतंत्रता पर जनमत संग्रह के प्रस्ताव को ख़ारिज करने के लिए 'स्पष्ट फैसला' दिया है.

    उन्होंने कहा, "19 अक्तूबर को अल्बर्टा के लोगों ने स्पष्ट फैसला दिया. उन्होंने एकता को चुना, मिलकर आगे बढ़ने और एक-दूसरे का ख्याल रखने का फ़ैसला किया. सबसे बढ़कर, अल्बर्टा के लोगों ने कनाडा को चुना.”

    कार्नी ने कहा, "अब हमारे पास यह अवसर है कि कनाडाई होने के नाते हमें जो कुछ मिला है, उसका पूरा लाभ उठाएं. और हमें दुनिया का सबसे महान देश मिला है. अब हमें अपने देश को हम सभी के लिए और बेहतर बनाना है."

    अल्बर्टा की आज़ादी के लिए ज़रूरी जनमत संग्रह के लिए हुई वोटिंग के शुरुआती नतीजों में 76.5% मतदाताओं ने कनाडा में बने रहने के पक्ष में वोट दिया है.

    अल्बर्टा, कनाडा का एक अहम तेल उत्पादक पश्चिमी प्रांत है. अल्बर्टा के लोगों ने इस सवाल पर वोट दिया है कि उन्हें कनाडा में बने रहना चाहिए या इस प्रांत को कनाडा से अलग हो जाने के लिए ज़रूरी जनमत संग्रह कराया जाना चाहिए.

    परंपरागत रूप से कंजर्वेटिव समर्थक रहे इस प्रांत में अलगाव के समर्थक, प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की लिबरल सरकार से नाराज़ हैं.

    कनाडा पहले भी अपनी एकता को लेकर ख़तरों का सामना कर चुका है, जिनमें कभी-कभी हिंसा भी शामिल रही है.

    क्यूबेक प्रांत में 1980 और 1995 में स्वतंत्रता को लेकर दो जनमत संग्रह हुए थे. दोनों में स्वतंत्रता के पक्ष में प्रस्ताव सफल नहीं हुआ.

    अल्बर्टा की स्वतंत्रता के समर्थक इस बात को नहीं छिपाते कि उन्हें फ्रेंच भाषी बहुसंख्यक आबादी वाले क्यूबेक प्रांत से प्रेरणा मिलती है.

  11. मोहन भागवत ने सत्ता परिवर्तन पर कहा- हमें सतर्क रहने की ज़रूरत

  12. टाइगर श्रॉफ पर फ़ायरिंगः वो एक फ़ोन कॉल जिससे तीनों अभियुक्त पकड़ में आए

  13. पीएम मोदी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के 'विजयादशमी संबोधन' पर ये कहा

    विजयादशमी के मौक़े पर नागपुर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है.

    पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "नागपुर में शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव के दौरान परम पूज्य सरसंघचालक डॉक्टर मोहन भागवत जी का प्रेरणादायक संबोधन. उन्होंने राष्ट्रीय प्रगति, सामाजिक एकता, आत्मनिर्भरता की जरूरत और समाज के चरित्र को मजबूत करने समेत कई मुद्दों पर विस्तार से बात की."

    पीएम मोदी ने लिखा, "उन्होंने (मोहन भागवत) सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता पर खास जोर दिया. उन्होंने कहा कि ये भावनाएं हर आरएसएस स्वयंसेवक के जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं."

    पीएम मोदी के मुताबिक़, "उन्होंने (संघ प्रमुख) पंच परिवर्तन के बारे में भी बात की और बताया कि किस तरह ये सकारात्मक सामाजिक बदलाव लाने में सार्थक भूमिका निभा सकते हैं."

    पीएम मोदी ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में लिखा, "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर सभी स्वयंसेवकों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं."

    "अनगिनत स्वयंसेवकों ने अपने समर्पण, कर्तव्य-निष्ठा और राष्ट्र-प्रथम की भावना से सदैव समाज के उत्थान के लिए कार्य किया है. मुझे विश्वास है कि यह भावना आने वाले समय में भी देश को और सशक्त एवं सुदृढ़ करेगी."

    इससे पहले विजयादशमी के मौक़े पर संघ की स्थापना के 101 साल पूरे होने पर सरसंघचालक मोहन भागवन ने अपने संबोधन में कई मुद्दों की चर्चा की थी.

    उन्होंने कहा कि भारत में सत्ता परिवर्तन नहीं होगा और भागवत ने व्यवस्था को ख़त्म करने की कोशिश कर रही ताक़तों पर भी निशाना साधा.

  14. टाइगर श्रॉफ़ पर हमला मामला: मुंबई पुलिस की टीम कोटा पहुँची

    बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में पकड़े गए तीनों संदिग्धों को अपनी हिरासत में लेने के लिए मुंबई पुलिस की टीम कोटा पहुंच गई है.

    समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया है, इसमें तीनों अभियुक्तों को मुंबई पुलिस की टीम कार में बैठाकर ले जा रही है.

    इससे पहले समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले के अभियुक्त रेलवे कॉलोनी पुलिस स्टेशन में हिरासत में हैं उन्हें मुंबई ले जाने की तैयारी की जी रही है.

    इससे पहले कोटा रेलवे कॉलोनी पुलिस स्टेशन के एसएचओ रामस्वरूप मीणा ने बताया कि कोटा की एक स्थानीय अदालत ने 48 घंटे का ट्रांज़िट रिमांड मंजू़र कर लिया है.

    अब महाराष्ट्र पुलिस की टीम इन तीनों को आधिकारिक तौर पर अपनी हिरासत में लेकर विस्तृत पूछताछ के लिए उन्हें मुंबई ले जा सकेगी.

    राजस्थान की कोटा पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ पर रविवार को हुए हमले के सिलसिले में तीन अभियुक्तों को सोमवार को हिरासत में लिया था.

    टाइगर श्रॉफ़ पर रविवार शाम को उस वक़्त हमला हुआ था, जब वो मुंबई में एक ग्राउंड से फ़ुटबॉल खेलकर जा रहे थे.

    गोलीबारी की इस घटना में टाइगर श्रॉफ़ के ड्राइवर घायल हो गए थे, जबकि एक अन्य शख़्स को भी गोली लगी थी.

  15. क़रीब पाँच अरब रुपए की ब्रा पहन काइली जेनर ने किया डेब्यू, इस पर हो रही है बहस

  16. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने विजयदशमी के संबोधन में सत्ता परिवर्तन पर क्या कहा?

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को कहा कि भारत में सत्ता परिवर्तन नहीं होगा. उन्होंने व्यवस्था को ख़त्म करने की कोशिश कर रही ताक़तों पर भी निशाना साधा.

    फ्रांस, अल्बानिया और बांग्लादेश में अशांति का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आंदोलनों का मक़सद समाधान तलाशना होना चाहिए.

    आरएसएस प्रमुख ने कहा, "यह तूफ़ान पश्चिम से उठा है, जो व्यवस्था के हर स्वरूप के ख़िलाफ़ है."

    भागवत ने भारत की विविधता और वैश्विक मंच पर देश के बढ़ते कद की सराहना की.

    उन्होंने कहा, "भारत, हिंदू और आरएसएस पर लोगों का भरोसा बढ़ रहा है."

    संघ के 101वें स्थापना वर्ष के मौक़े पर आरएसएस के सरसंघचालक ने कहा, "हम बँट गए और कमज़ोर हो गए, जिसके कारण हमें ग़ुलामी झेलनी पड़ी. कई महान लोगों के प्रयासों से हमने ग़ुलामी से मुक्ति पाई. हमें एक बार फिर अपने भावनात्मक संबंधों को समझना होगा."

    उन्होंने कहा, "हमारा देश प्राकृतिक विविधता, धर्मों, जातियों, खानपान और अन्य कई रूपों में विविधता से भरा है. इसलिए हमें ऐसी विचारधारा की ज़रूरत है, जो इन सभी को स्वीकार करे और उनका सम्मान करे. हमारी परंपरा, हमारी सनातन परंपरा, इस विचार को स्वीकार करती है."

    कार्यक्रम की शुरुआत आरएसएस प्रमुख के औपचारिक स्वागत, संगठन के संस्थापक हेडगेवार को पुष्पांजलि और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुई.

    यह कार्यक्रम आरएसएस के 101वें स्थापना वर्ष के अवसर पर आयोजित किया गया.

    इससे पहले सोमवार को भागवत ने नागपुर के धंतोली स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में पूजा-अर्चना की थी.

    महाष्टमी के अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रद्धालु मां दुर्गा का आशीर्वाद मांगते हैं, क्योंकि संसार की हर गतिविधि उन्हीं की कृपा से संचालित होती है.

  17. सऊदी में सज़ा-ए-मौत पाने वाले बांग्लादेश के उस पुरुष के बारे में ये जानकारी सामने आई

  18. रूसी विदेश मंत्री ने कहा, रूस नहीं छोड़ेगा ईरान का साथ

    रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि उनका देश कभी भी ईरान का साथ नहीं छोड़ेगा.

    बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़ सोमवार को ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने तेहरान में मुलाक़ात के बाद एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ़्रेस में हिस्सा लिया.

    अब्बास अराग़ची ने कहा कि दोनों देश इस बात पर सहमत हैं कि मध्य पूर्व के मुद्दों का कोई सैन्य समाधान नहीं है.

    उन्होंने अमेरिका- ईरान युद्ध और नौसैनिक नाकाबंदी को इस क्षेत्र में असुरक्षा की वजह बताया.

    ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि उन्होंने रूसी विदेश मंत्री से होर्मुज़ स्ट्रेट और फ़ारस की खाड़ी की स्थिति के बारे में बात की थी.

    अराग़ची ने कैस्पियन सागर में ईरानी और रूसी जहाज़ों और यहां बंदरगाह पर मौजूद सुविधाओं पर हुए हमलों के बारे में गहरी चिंता व्यक्त की.

    प्रेस कॉन्फ़्रेंस में सर्गेई लावरोव ने कहा कि वह ईरानी विदेश मंत्री की ओर से उठाए गए मुद्दों से सहमत हैं और उनके साथ बातचीत को बहुत ही अच्छा मानते हैं.

    लावरोव ने इस बात पर जोर दिया कि ईरान और रूस के बीच रणनीतिक सहयोग बढ़ रहा है.

    रूसी विदेश मंत्री ने कहा, "रूस दोनों देशों के संयुक्त रणनीतिक समझौते के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और रूस ईरान के साथ सहयोग कभी नहीं छोड़ेगा."

  19. मक्का: 'अनैतिक हरकत' के आरोप में मौत की सज़ा देने पर जमात-ए-इस्लामी की ये टिप्पणी और बांग्लादेश के मीडिया में ऐसी चर्चा

  20. ट्रंप ने फ़्रांस के हालात के लिए प्रवासियों को ठहराया ज़िम्मेदार

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कंसास के विचिटा में चुनावी रैली के दौरान फ़्रांस में जारी अशांति का ज़िक्र किया. उन्होंने आगामी मिडटर्म चुनावों के महत्व को बताते हुए समर्थकों को चेतावनी दी कि अमेरिका को ऐसी स्थिति से बचना होगा.

    ट्रंप ने फ़्रांस में हिंसा और तबाही के लिए "प्रवासियों, जिहादियों और कम्युनिस्टों को ज़िम्मेदार" ठहराया.

    उन्होंने यूरोप के वामपंथी नेताओं पर ऐसी इमिग्रेशन नीतियां अपनाने का आरोप लगाया, जो "पश्चिमी देशों के मूल्यों को कमज़ोर" करती हैं.

    राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका की स्थिति की तुलना यूरोप से करते हुए कहा कि देश को उन ग़लतियों से बचना चाहिए, जो उनके मुताबिक़ यूरोप ने की हैं.

    ट्रंप ने कहा, "वैश्विक वामपंथी यूरोप थर्ड वर्ल्ड के लाखों प्रवासियों को ला रहा है, जिनका पश्चिमी देशों के साथ बिल्कुल भी मेल नहीं है. वे फ़्रांस की हर चीज़ से नफ़रत करते हैं. वे उस देश को बर्बाद कर रहे हैं. हम अपने देश के साथ ऐसा नहीं होने देंगे."

    ट्रंप ने रिपोर्टरों से बातचीत में कहा कि उन्होंने पहले ही फ़्रांस के राष्ट्रपति को देश की सीमाओं को बंद करने की चेतावनी दी थी.

    ट्रंप ने कहा, "फ़्रांस में जो हो रहा है वह न तो स्कूलों की वजह है और न ही किसी अन्य वजह से. यह इमिग्रेशन की वजह से हो रहा है."