जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. छत्तीसगढ़ : हवाई फ़ायरिंग करने वाली महिला पुलिस अधिकारी को क्यों भेजा गया नोटिस, आलोक पुतुल, रायपुर से बीबीसी हिन्दी के लिए

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में विजयादशमी पर शस्त्र पूजा के दौरान राजनांदगांव ज़िले की एसपी अंकिता शर्मा की ओर से एके 47 से फ़ायरिंग किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

    इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने इस पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है.

    दुर्ग रेंज के आईजी पुलिस अजय यादव ने कहा है पुलिस मुख्यालय को टिप्पणी के साथ रिपोर्ट भेजी जाएगी और दिशा-निर्देश के मुताबिक़ इस प्रकरण में समुचित और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी.

    अजय यादव ने कहा, "पुलिस अधीक्षक द्वारा सिविल ड्रेस में हर्ष फायर करने का जो वीडियो वायरल हुआ है, उस वीडियो पर आए हुए विभिन्न प्रकार के कमेंट्स को देखते हुए नकारात्मक कमेंट्स को पुलिस की गरिमा के विपरीत पाया गया. सुरक्षा नियमों की अनदेखी को देखते हए, पुलिस मुख्यालय ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है. पूरा प्रकरण पुलिस मुख्यालय के संज्ञान में है."

    गौरतलब है कि विजयादशमी पर अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से पुलिस की ओर से शस्त्र पूजा की परंपरा रही है.

    इस साल शस्त्र पूजा के दौरान राजनांदगांव की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो एके-47 से फ़ायरिंग करती हुई नज़र आ रही हैं. हालांकि राज्य के दूसरे ज़िलों से भी ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिसमें पुलिस अधिकारी फ़ायरिंग कर रहे हैं.

    लेकिन अंकिता शर्मा की फ़ायरिंग करती हुई क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.

    बड़ी संख्या में यूजर ने उन्हें तेज़-तर्रार अधिकारी बताते हुए, इसे पुलिस परंपरा का हिस्सा बताया है और उनकी प्रशंसा की है.

    वहीं दूसरी ओर एक बड़ा वर्ग ऐसा है, जो इसकी आलोचना करते हुए, इसे अनुशासनहीनता बता रहा है.

  2. भारत ने न्यूज़ीलैंड को पहले टी-20 मैच में चार विकेट से हराया

    भारत-न्यूजीलैंड

    भारत ने क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी-20 मैच में न्यूज़ीलैंड को चार विकेट से हरा दिया है.

    हेगली ओवल मैदान पर खेले गए इस मैच में न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत को 226 रनों का लक्ष्य दिया था.

    भारतीय बल्लेबाज़ों को आख़िरी ओवर में आठ रन बनाने थे. जिसे नीतीश कुमार रेड्डी और नमन धीर की जोड़ी ने पूरा कर लिया.

    भारत के लिए संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 33 गेंदों में आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से 67 रन बनाए.

    वहीं, अभिषेक शर्मा ने 12 गेंदों में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 29 रन बनाए.

    इससे पहले न्यूज़ीलैंड के ग्लेन फिलिप्स की तूफ़ानी हाफ़ सेंचुरी की बदौलत न्यूज़ीलैंड ने भारत को 226 रनों का लक्ष्य दिया था.

    एलन और साइफर्ट ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े. एलन ने 24 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली. वहीं साइफर्ट ने 24 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा, डेरिल मिचेल ने 19 गेंदों में 28 रन बनाए.

    भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया था.

  3. पीएम आवास के पास रेस कोर्स मस्जिद विवाद क्या है?

  4. रूस के भीतर पुतिन के ख़िलाफ़ एक नेटवर्क जिसने ड्रोन हमलों में यूक्रेन की मदद की

  5. अखिलेश यादव ने आज़म ख़ान से मुलाक़ात पर उठे सवालों पर क्या कहा, प्रेरणा, बीबीसी संवाददाता

    अखिलेश यादव
    इमेज कैप्शन, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव रामपुर जिला जेल में आज़म ख़ान से मुलाक़ात करने से पहले

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज रामपुर ज़िला जेल में पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान से मुलाक़ात की.

    दोनों नेताओं के बीच क़रीब एक घंटे तक बातचीत हुई. इसके बाद अखिलेश यादव आज़म ख़ान के परिवार से मिलने उनके आवास पर भी पहुंचे.

    मुलाक़ात के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि आज़म ख़ान से उनकी लंबी बातचीत हुई और गठबंधन सहयोगियों की ओर से चुनाव को लेकर आई सूची पर भी चर्चा हुई.

    अखिलेश यादव
    इमेज कैप्शन, अखिलेश यादव जेल में आज़म ख़ान से मुलाक़ात करने के लिए जाते हुए

    आज़म ख़ान की सेहत के बारे में उन्होंने कहा कि वह पहले से बेहतर हैं, हालांकि जेल की परेशानियां बनी रहेंगी.

    मुलाक़ात के चुनावी समय से जुड़े सवाल पर अखिलेश ने कहा कि आज़म ख़ान उनके परिवार का हिस्सा हैं और परिवार के बीच मुलाक़ात कोई पहली बार नहीं हो रही है.

    अखिलेश ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, ''आज़म ख़ान साहब के ख़िलाफ़ फ़र्ज़ी मुक़दमों को हथियार बनाया गया है और धीरे-धीरे सच्चाई सामने आएगी. बीजेपी के पास किसानों, बेरोज़गारी और महंगाई जैसे मुद्दों का कोई जवाब नहीं है.''

    वहीं, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी का लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी को हराना है.

    इससे पहले ओवैसी ने रामपुर में एक जनसभा के दौरान अखिलेश यादव पर सवाल उठाते हुए कहा था कि मुस्लिम मतदाताओं का समर्थन लेने वाली पार्टियां उन्हें अपना नेतृत्व करने के पर्याप्त अवसर नहीं देतीं.

    ऐसे में ओवैसी के इस बयान और आज़म ख़ान से अखिलेश के मुलाक़ात के समय को देखते हुए यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है.

  6. दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी मंज़ूरी

    दिलजीत दोसांझ
    इमेज कैप्शन, पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने अनुमति देने से इनकार किया

    दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा चिंताओं और त्योहारों के मौसम का हवाला देते हुए पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को अनुमति देने से इनकार कर दिया है.

    दोसांझ का कॉन्सर्ट 30 अक्तूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होना था.

    समाचार एजेंसी पीटीआई को एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

    समाचार एजेंसी एएनआई ने भी बताया है कि दिल्ली पुलिस ने दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को अनुमति देने से इनकार कर दिया है.

    यह फ़ैसला ऐसे समय में आया है, जब इस संगीत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशंसकों के पहुंचने की उम्मीद थी.

    पुलिस ने सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम को मंजूरी नहीं दी है. हालांकि, इस फ़ैसले के पीछे की वजहों के बारे में विस्तृत जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकी.

  7. ये बादलों से गिरता झरना है या आंखों का धोखा?

  8. रणबीर कपूर ने अपने वायरल बयान पर कहा- 'जो भी मैं कहना चाहूं...'

  9. सऊदी अरब में बांग्लादेशी महिला कामगार कितनी सुरक्षित हैं?

  10. भारत बनाम न्यूज़ीलैंड टी-20: ग्लेन फ़िलिप्स की तूफ़ानी पारी, न्यूज़ीलैंड ने दिया 226 रनों का लक्ष्य

    ग्लेन फिलिप्स

    ग़्लेन फिलिप्स की तूफ़ानी हाफ़ सेंचुरी की बदौलत न्यूज़ीलैंड ने भारत को 226 रनों का लक्ष्य दिया है.

    भारत ने टॉस जीतकर पहले फ़ील्डिंग का फ़ैसला किया. फिन एलन और टिम साइफर्ट ने अच्छी बल्लेबाज़ी कर न्यूज़ीलैंड को तेज़ शुरुआत दिलाई.

    एलन और साइफर्ट ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े. एलन ने 24 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली. वहीं साइफर्ट ने 24 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा, डेरिल मिचेल ने 19 गेंदों में 28 रन बनाए.

    चार नंबर पर बल्लेबाजी करने आए फ़िलिप्स ने टीम के लिए शानदार पारी खेली.

    फिलिप्स ने सिर्फ 27 गेंदों में ही अपनी हाफ़ सेंचुरी लगाई. उन्होंने चौथे विकेट के लिए बेवन जैकब्स के साथ 32 गेंदों में 73 रनों की साझेदारी की.

    जैकब्स ने तीन छक्कों की मदद से 16 गेंदों में 31 रन बनाए.

    फिलिप्स ने 40 गेंदों में आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन ठोके, जिसकी वजह से न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए.

    भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया.

  11. पैरा एशियन गेम्स के बीच भारतीय तैराक पर यौन हिंसा का आरोप, जापान से भेजे गए वापस, सीटू तिवारी

    पैरा ओलंपिक
    इमेज कैप्शन, शम्स आलम शेख़ पर जापान में होटल की एक महिला कर्मचारी के साथ यौन हिंसा करने का आरोप है

    जापान में चल रहे पैरा एशियन गेम्स से भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख़ को भारत वापस भेज दिया गया है.

    शम्स आलम पर जापान में होटल की एक महिला कर्मचारी के साथ यौन हिंसा करने का आरोप है.

    'टाइम्स ऑफ़ इंडिया' की वेबसाइट पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक़ भारतीय दल के एक अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए इस व्यवहार को ‘निंदनीय और असहनीय’ बताया है.

    ख़बर के मुताबिक़, इन आरोपों के बाद जापान पुलिस ने शम्स आलम शेख़ को हिरासत में लिया था. बीते मंगलवार को उन्हें भारत वापस भेज दिया गया.

    40 साल के शम्स आलम शेख़ बिहार के मधुबनी के रहने वाले हैं.

    बिहार से जापान में हो रहे पैरा एशियन गेम्स में कुल 6 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं.

    इस घटना के बाद बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से कहा, ''हमारे पास आधिकारिक तौर पर भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख़ से जुड़े कथित यौन हिंसा के मामले की जानकारी नहीं मिली है लेकिन टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के आधार पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने पैरालम्पिक कमेटी ऑफ़ इंडिया से घटना की जानकारी मांगी है.''

    बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की वेबसाइट पर शम्स आलम शेख़ का एक वीडियो भी उपलब्ध है जिसमें वो एशियन पैरा गेम्स में लगातार तीसरी बार अपने सेलेक्शन की ख़ुशी जाहिर कर रहे हैं.

  12. अभी तक बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा आपतक ख़बरें पहुंचा रहे थे. अब बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल रात दस बजे तक ख़बरें पहुंचाएंगे.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए इसके साथ लगे लिंक पर क्लिक करें.

    अफ़ग़ानिस्तान: 'सभी बच्चों के नाम तक याद नहीं रहते', 58 बच्चों के पिता मोहम्मद सादिक की कहानी

    रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने का मामला, प्रियंका गांधी ने कहा- तुम पर गर्व है

    काकोरी ट्रेन लूट की पूरी कहानी, जिसने अंग्रेज़ी हुकूमत को हिलाकर रख दिया था

    ईरान: अली ख़ामेनेई की वसीयत अब तक क्यों नहीं जारी की गई?

  13. ब्रेकिंग न्यूज़, सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय की मौत

    सऊदी अरब
    इमेज कैप्शन, भारतीय दूतावास ने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर बुधवार रात हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य भारतीय नागरिक घायल हो गए.

    रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है.

    भारतीय दूतावास ने आधिकारिक बयान में कहा, "सऊदी के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि कल रात दम्माम एयरपोर्ट पर हुए हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है."

    बयान में कहा गया, "इस हमले में दो भारतीय नागरिक घायल भी हुए हैं. हम घटना से जुड़ी और जानकारी जुटा रहे हैं और प्रभावित परिवारों से संपर्क कर रहे हैं."

    दूतावास ने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

    सऊदी अरब में हुए इन हमलों के पीछे किसका हाथ है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. ये घटनाएं ऐसे समय में हुई हैं, जब यमन में हूती विद्रोहियों के साथ संघर्ष जारी है.

  14. दाऊद की 'डी-कंपनी' को भारत से जोड़ने वाली संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट पर भारत ने जताई आपत्ति

    रघु पुरी
    इमेज कैप्शन, भारत ने कहा कि इस तरह की लापरवाही से संयुक्त राष्ट्र की साख को भारी नुक़सान पहुंचता है (फ़ोटो: रघु पुरी)

    भारत ने संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी को ‘भारत आधारित’ आपराधिक संगठन बताए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है.

    भारत ने रिपोर्ट में गंभीर तथ्यात्मक ग़लतियों और पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह की लापरवाही से संयुक्त राष्ट्र की साख को भारी नुक़सान पहुंचता है.

    संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के फ़र्स्ट सेक्रेटरी रघु पुरी ने कहा, "मेरा प्रतिनिधिमंडल दूसरे मंचों पर भी इस बात को लेकर गंभीर चिंता जता चुका है कि रिपोर्ट में ग़लतियां हैं और इसके लिए उन्हें जवाबदेह भी नहीं ठहराया जा रहा है."

    रघु पुरी ने कहा, "रिपोर्ट में कहा गया है कि 2003 में सुरक्षा परिषद ने अल-क़ायदा से संबंधों के कारण एक अपराधी समूह डी-कंपनी के लीडर को अपनी सूची में शामिल किया था. इस संगठन और इसकी सूची में शामिल लीडर दाऊद इब्राहिम की भारत में 1993 से आतंकी हमलों के सिलसिले में तलाश की जा रही है."

    पुरी ने यह भी कहा कि दाऊद इब्राहिम भारत में वॉन्टेड अपराधी हैं और संयुक्त राष्ट्र की सूची के मुताबिक़, वह उसी देश में रहते हैं, जहाँ ओसामा बिन लादेन को खोजकर मारा गया था.

    दरअसल, उनका यह संदर्भ पाकिस्तान की ओर था.

    गौरतलब है कि अमेरिकी नौसेना के सील कमांडो ने 2011 में पाकिस्तान के एबटाबाद में एक अभियान के दौरान बिन लादेन को मारा था.

  15. न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ पहले टी-20 में भारत ने टॉस जीता, गेंदबाज़ी करने का किया फ़ैसला

    श्रेयस अय्यर

    भारत ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ टी-20 मुक़ाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है.

    कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्लेइंग-11 में मयंक यादव और नीतीश कुमार रेड्डी को शामिल किया है.

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली है. वे इससे पहले वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ पांच मैचों की टी-20 सिरीज़ में भी नहीं खेले थे.

    दोनों टीमों की प्लेइंग-11

    भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव

    न्यूज़ीलैंड: फ़िन एलन, टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फ़िलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी और लॉकी फ़र्ग्यूसन

  16. रेहान वाड्रा की फ़ोटो प्रदर्शनी पर विवाद, पिता रॉबर्ट वाड्रा ने क्या कहा

    रॉबर्ट वाड्रा
    इमेज कैप्शन, रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि प्रदर्शनी शुरू होने से महज़ दो घंटे पहले तस्वीरें हटाने के लिए काफ़ी दबाव बनाया गया (फ़ाइल फ़ोटो)

    कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने कहा है कि दिल्ली के बीकानेर हाउस ने उनकी फ़ोटो प्रदर्शनी से विरोध प्रदर्शनों की तस्वीरें हटाने के लिए मज़बूर किया.

    इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए रेहान के पिता रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि प्रदर्शनी शुरू होने से महज़ दो घंटे पहले तस्वीरें हटाने के लिए काफ़ी दबाव बनाया गया.

    रॉबर्ट वाड्रा न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से कहा, "रेहान पर तस्वीरें हटाने का काफ़ी दबाव था, ये सब प्रदर्शनी शुरू होने से सिर्फ़ दो घंटे पहले हुआ. यह हैरान करने वाला था, क्योंकि अधिकारियों को एक हफ़्ते पहले ही पीडीएफ़ फ़ाइल मिल गई थी और उन्हें प्रदर्शनी के बारे में बता दिया गया था."

    "अधिकारी जगह पर आए थे, उन्होंने तस्वीरों को देखा था और कोई आपत्ति नहीं जताई थी. लेकिन प्रदर्शनी शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही बिना कोई वजह बताए सब कुछ बदल गया. इसके बावजूद जो कुछ बचा था, रेहान ने उसके साथ प्रदर्शनी जारी रखने की हिम्मत दिखाई. मुझे उन पर गर्व है. जिन्हें भी प्रदर्शनी के लिए बुलाया गया था, वे सभी आए."

    रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, "बीकानेर हाउस राजस्थान सरकार के अधीन आता है. मैं सिर्फ़ इतना कह सकता हूं कि अगर हम लोकतंत्र में विश्वास करते हैं, तो राजनीति को कला और रचनात्मक काम से जोड़ने का कोई मतलब नहीं है. हर किसी को अपनी बात रखने की आज़ादी मिलनी चाहिए.”

    इस मामले पर प्रियंका गांधी ने सरकार के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं और अपने बेटे के साथ खड़े रहने की बात कही है. वहीं कांग्रेस ने आर्ट पर सेंसरशिप का आरोप लगाया है.

  17. पैरा एशियन गेम्स: भारत ने जीते दो और गोल्ड मेडल, टैली में इस स्थान पर पहुँचा

    शीतल देवी और टोमन कुमार
    इमेज कैप्शन, तीरंदाज़ी में शीतल देवी और टोमन कुमार की जोड़ी ने गोल्ड मेडल जीता (फ़ाइल फ़ोटो)

    भारत ने पैरा एशियन गेम्स में गुरुवार को दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए.

    तीरंदाज़ी में शीतल देवी और टोमन कुमार की जोड़ी ने गोल्ड जीता, जबकि पैरा एथलेटिक्स में सुवर्णा राज ने महिला डिस्कस थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता.

    तीरंदाज़ी के फ़ाइनल में शीतल देवी और टोमन कुमार की जोड़ी ने इंडोनेशिया की टिओडोरा ऑडी आयुडिया फ़ेरेली और केन स्वागुमिलांग को 151-148 से हराया. इस जीत के साथ भारतीय जोड़ी ने गोल्ड जीत लिया.

    वहीं, महिला डिस्कस थ्रो की एफ़54 स्पर्धा में सुवर्णा राज ने 15.66 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करते हुए गोल्ड मेडल जीता.

    जापान के नागोया में चल रहे पैरा एशियन गेम्स के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने कुल नौ पदक जीते. इनमें दो गोल्ड और सात ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल हैं.

    मेडल टैली में भारत चौथे स्थान पर बना हुआ है. भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक 16 स्वर्ण, 22 सिल्वर और 33 ब्रॉन्ज़ सहित कुल 71 मेडल अपने नाम किए हैं.

  18. यूएई ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव के लिए ज़ाकी नुसेबा को बनाया उम्मीदवार

    लाना ज़ाकी नुसेबा
    इमेज कैप्शन, लाना ज़ाकी नुसेबा साल 2013 से 2024 तक संयुक्त राष्ट्र में यूएई की स्थायी प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर चुकी हैं (फ़ाइल फ़ोटो)

    संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव पद के लिए अपनी राज्य मंत्री लाना ज़ाकी नुसेबा को आधिकारिक तौर पर उम्मीदवार बनाया है.

    यूएई की आधिकारिक न्यूज़ एजेंसी डब्ल्यूएएम के अनुसार, राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा और सुरक्षा परिषद के अध्यक्षों को पत्र भेजकर उनके नामांकन की औपचारिक घोषणा की.

    लाना ज़ाकी नुसेबा साल 2013 से 2024 तक संयुक्त राष्ट्र में यूएई की स्थायी प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर चुकी हैं. इस दौरान उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा की उपाध्यक्ष के रूप में ज़िम्मेदारी संभाली. इसके अलावा, वह यूएन वीमेन के कार्यकारी बोर्ड की अध्यक्ष भी रहीं.

    नुसेबा ने वर्ष 2022-2023 के कार्यकाल के दौरान दो बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता भी की थी.

    संयुक्त राष्ट्र चार्टर के प्रावधानों के अनुसार, महासचिव की नियुक्ति संयुक्त राष्ट्र महासभा करती है. हालांकि, इसके लिए सुरक्षा परिषद की सिफ़ारिश ज़रूरी होती है.

  19. अफ़ग़ानिस्तान: 'सभी बच्चों के नाम तक याद नहीं रहते', 58 बच्चों के पिता मोहम्मद सादिक की कहानी

  20. ईरान: अली ख़ामेनेई की वसीयत अब तक क्यों नहीं जारी की गई?