जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप: गोल्ड जीतने के बाद क्या बोलीं मनीषा भानवाला

    मनीषा भानवाला
    इमेज कैप्शन, वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप जीतने वाली महिला पहलवान मनीषा भानवाला (फ़ाइल फ़ोटो)

    मनीषा भानवाला वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में महिलाओं की फ़्रीस्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय पहलवान बन गई हैं.

    मनीषा ने भारत पहुंचने के बाद कहा, "मुझे बहुत अच्छा लग रहा है और मैं बहुत गर्व महसूस कर रही हूं. यह साल मेरे लिए मानसिक रूप से काफ़ी मुश्किल रहा, क्योंकि इस साल एशियन गेम्स भी थे. मैं काफ़ी परेशान थी, क्योंकि एशियन गेम्स मेरे लिए बहुत ज़रूरी थे और किसी वजह से मैं वहां मेडल नहीं जीत पाई."

    "जब मैं वापस लौटी, तो मेरे मन में बार-बार यही बात आ रही थी कि मैं वहां मेडल क्यों नहीं जीत पाई. इसके बाद मेरे पास 10 दिन थे, इसलिए मैंने लगातार अभ्यास किया और फिर वर्ल्ड चैंपियनशिप आई."

    मनीषा ने कहा, "मुझे अंदर से लग रहा था कि इस बार मैं इतिहास रचूंगी और मैंने ऐसा कर दिखाया. भारतीय कुश्ती महासंघ ने मेरा साथ दिया है और आगे भी देता रहेगा. जैसे-जैसे हम सीनियर होते हैं, हमारा अनुभव बढ़ता जाता है. मुझे लगता है कि अगला साल इससे भी बेहतर होगा. अपना पूरा दम लगाकर मेहनत करते रहिए, आपको सफलता ज़रूर मिलेगी."

    गौरतलब है कि मनीषा भानवाला ने 59 किलोग्राम भार वर्ग के रोमांचक फ़ाइनल मुक़ाबले में अमेरिका की अबीगेल नेट को 8-6 से हराया.

  2. भूत दिखना या किसी की मौजूदगी महसूस होना, हमें ऐसे अनुभव क्यों होते हैं?

  3. रामलीला मैदान में विपक्ष की 'महारैली' को लेकर बीजेपी ने कहा, 'राहुल गांधी ने ग़लत दिन चुना'

    अर्जुन राम मेघवाल
    इमेज कैप्शन, केंद्रीय क़ानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का आरोप है कि महारैली के लिए ग़लत दिन को चुन लिया गया है (फ़ाइल फ़ोटो)

    कांग्रेस और बाकी विपक्षी दल रविवार को रामलीला मैदान में चुनाव आयोग की कथित अनियमितताओं के विरोध में महारैली कर रहे हैं.

    सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने इस रैली के लिए ग़लत दिन चुना है.

    केंद्रीय क़ानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 1 नवंबर की प्रस्तावित रैली पर कहा, "विरोध प्रदर्शन का एक कार्यक्रम उन्होंने हाथ में लिया है. उनके घटक दलों के नेता भी 1 नवंबर नहीं चाहते हैं, क्योंकि 1 नवंबर को दिल्ली में एक बेहद संवेदनशील दिन के रूप में याद किया जाता है."

    "31 अक्तूबर 1984 को इंदिरा जी की हत्या हुई. उसके बाद 1 नवंबर को दिल्ली में जिस तरह मारकाट हुई, सिख भाइयों पर अत्याचार हुए, ख़ून-ख़राबा हुआ और उसी दिन को राहुल गांधी जी ने चुना. उनके मन में थोड़ी-बहुत भी संवेदना नहीं है. 1 नवंबर को लेकर सिख प्रतिनिधियों ने भी उन्हें चेताया कि आप अपने आंदोलन की तारीख़ आगे-पीछे कर लें."

    मेघवाल ने कहा, "दिल्ली के व्यापारिक संगठनों ने भी उन्हें पत्र लिखा और उनके घर जाकर मुलाक़ात की. उन्होंने कहा कि आप तारीख़ आगे-पीछे कर लें, क्योंकि दिवाली का त्योहार आ रहा है... हम साल भर इंतज़ार करते हैं. हम थोक व्यापारी हैं. इतने लाख लोग इकट्ठा करेंगे तो बाज़ार प्रभावित होगा, दुकानें बंद हो जाएंगी और जो लोग हमसे सामान ख़रीदना चाहते हैं, वे नहीं आ पाएंगे."

    वहीं, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा, "1 नवंबर को दिल्ली के सबसे बुरे दिनों की शुरुआत हुई थी. अब इसके 42 साल पूरे हो रहे हैं. सिख परिवारों के लिए यह तारीख़ अपनों को खोने और घरों के जलकर राख हो जाने की दर्दनाक यादें लेकर आती है."

    उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या एक दुखद घटना थी, लेकिन इसके बाद सिख समुदाय को जिस तरह सामूहिक रूप से सज़ा दी गई, उसे किसी भी हाल में सही नहीं ठहराया जा सकता."

  4. रामलीला मैदान की 'महारैली' से राहुल गांधी और विपक्ष क्या हासिल कर पाएंगे?

  5. पंचकुला: 8 साल के बच्चे ने 6 साल की बच्ची को बुरी तरह पीटा, अब कैसी है हालत और पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

  6. सपा नेता आज़म ख़ान की गिरफ़्तारी पर उनके वकील ने दी ये जानकारी

    समाजवादी पार्टी के नेता आज़म ख़ान
    इमेज कैप्शन, समाजवादी पार्टी के नेता आज़म ख़ान को जेल से बाहर निकलते ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम ने दूसरे मामले में गिरफ़्तार कर लिया

    समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आज़म ख़ान शनिवार को रामपुर जेल से रिहा हुए, लेकिन रिहाई के तुरंत बाद जेल से बाहर निकलते ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम ने उन्हें दूसरे मामले में गिरफ़्तार कर लिया.

    इस मामले पर उनके वकील नासिर सुल्तान ने शनिवार रात को कहा कि उन्होंने आज तक ऐसा नहीं देखा. उन्होंने इसे सरकार का 'तानाशाहीपूर्ण रवैया' बताया.

    वकील नासिर सुल्तान ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा, "जिस तरह से मोहम्मद आज़म ख़ान को जेल से निकलते ही उठाया गया, उठाने का कोई आधार नहीं बताया गया. कहां लेकर जा रहे हैं और कौन उठा रहा है, कुछ नहीं बताया गया. इस तरह किसी को जेल से निकलते हुए उठाना या हिरासत में लेना हमने आज तक नहीं देखा."

    उन्होंने कहा, "तीन दिन की मेहनत और मशक्कत के बाद वो जेल से रिहा हुए और तब उन्हें उठा लिया गया. मैं यही कहूंगा कि यह सरकार का एक तानाशाहीपूर्ण रवैया है. मोहम्मद आज़म ख़ान से किसे ख़तरा है? 2027 का चुनाव क़रीब है तो जिसे ख़तरा होगा, वही ये सब काम करवा रहे हैं.

    "आज़म ख़ान इस देश के सबसे बड़े सेक्युलर नेता हैं. उनकी आवाज़ पूरे देश में सुनी जाती है. सरकार नहीं चाहती कि वो बाहर आएं. सरकार में रहने वाली पार्टी को उनसे नुक़सान होगा."

    14 अक्तूबर 2026 को प्रवर्तन निदेशालय ने आज़म ख़ान को मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण में वित्तीय अनियमितताओं, सरकारी फंड के दुरुपयोग और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में नामज़द किया था. इसी मामले में उन्हें शनिवार को गिरफ़्तार किया गया है.

  7. राहुल गांधी ने रामलीला मैदान की रैली में शामिल होने वाले लोगों से व्यापारियों की मदद करने की अपील की

    राहुल गांधी
    इमेज कैप्शन, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार रात को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर एक वीडियो जारी कर अपील की (फ़ाइल फ़ोटो)

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपील की है कि रामलीला मैदान की रैली में शामिल होने वाले लोग यहां ख़रीदारी कर व्यापारियों की मदद करें.

    राहुल गांधी ने शनिवार रात को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर एक वीडियो जारी कर यह अपील की.

    उन्होंने कहा, "कल लाखों लोग रामलीला मार्च के लिए दिल्ली आ रहे हैं.त्योहारों का मौसम है. दिवाली, छठ, भाईदूज का समय है. मैं चाहता हूं जो लाखों लोग बाहर से दिल्ली आ रहे हैं, वो यहां के व्यापारियों की मदद करें."

    "प्रोटेस्ट, मार्च, रैली कीजिए, साथ में थोड़ी सी ख़रीदारी भी कीजिए - व्यापारियों का फ़ायदा हो जाएगा. मैं जानता हूं व्यापारियों को रैली नुक़सान नहीं पहुंचाएगी. बीजेपी डरी हुई है इसलिए अफ़वाह फैला रही है."

    राहुल ने कहा, "दोनों काम करते हैं. कल मार्च होगा, रैली होगी और लाखों लोग हमारे व्यापारियों की छोटी-छोटी दुकानों में से सामान ख़रीदेंगे."

    गौरतलब है कि दिल्ली के चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) राहुल गांधी से 1 नवंबर 2026 को रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया ब्लॉक की रैली को टालने की मांग की थी.

    व्यापार संगठन ने अपील की थी कि त्योहारों के इस सीज़न में इस रैली को दीपावली के बाद (10 नवंबर के बाद) आयोजित किया जाए.

  8. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की अहम ख़बरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

  9. अब इस लाइव पेज को विराम देने का वक़्त आ गया है. मुझे यानी बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल को दीजिए इजाज़त.

    कल सुबह एक नए लाइव पेज के साथ हम फिर हाज़िर होंगे.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की वेबसाइट पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.

  10. सोमालिया में समुद्री लुटेरों ने ईरानी नाव को हाइजैक किया

    जहाज़
    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    यूरोपीय संघ की नौसैनिक सेना और पुंटलैंड के सुरक्षा अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि हथियारबंद समुद्री लुटेरों ने सोमालिया के उत्तर-पूर्वी तट के पास मछली पकड़ने वाली एक ईरानी नाव का अपहरण कर लिया.

    रॉयटर्स के मुताबिक, सोमालिया के तट पर समुद्री लूट की घटनाएं एक बार फिर बढ़ गई हैं. अप्रैल से अब तक कम से कम 15 हमले दर्ज किए गए हैं. साल 2013 के बाद यह सबसे बड़ी संख्या है.

    सोमालिया के उत्तर-पूर्व में स्थित पुंटलैंड एक अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र है.

    हिंद महासागर में यूरोपीय संघ के समुद्री सुरक्षा केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक, 'अज़िनी' नाम की नाव को 29 अक्तूबर को सुबह 9 बजे जीएमटी पर सोमालिया के तट के पास अगवा किया गया. यह घटना पुंटलैंड के बंदर बिला और हाफून तटीय कस्बों के बीच हुई.

    पुंटलैंड के सुरक्षा अधिकारियों ने एएफ़पी को नाव के अपहरण की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि आठ हथियारबंद लोगों ने बेइला बंदरगाह के पास एक दूरदराज़ के तटीय इलाक़े से हमला किया था.

    एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा, "जहाज़ पर सोमालिया के दो सुरक्षाकर्मी मौजूद थे, लेकिन समुद्री लुटेरों की संख्या उनसे ज़्यादा थी और वे सुरक्षाकर्मियों पर काबू पाने में कामयाब रहे."

    उन्होंने आगे कहा, "वे तट के पास मछली पकड़ रहे थे, इसलिए उनके अपहरण का ख़तरा ज़्यादा था."

  11. आंध्र प्रदेश: क्लासरूम में घुसकर छात्रा पर आरी से हमला, आख़िर हुआ क्या था?

  12. नेहा बोरा ने 'मॉक संसद' में ज्ञानेश कुमार पर क्या कहा?

    नेहा बोरा
    इमेज कैप्शन, विपक्षी गठबंधन इंडिया के सांकेतिक जन महाभियोग में बोलतीं नेहा बोरा

    आइसा की अध्यक्ष नेहा बोरा ने शनिवार को विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के सांकेतिक महाभियोग कार्यक्रम में अपनी बात रखी. यह कार्यक्रम मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ आयोजित किया गया था.

    इस दौरान नेहा बोरा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर एक राजनीतिक पार्टी को फ़ायदा पहुंचाने का आरोप लगाया.

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा, "इलेक्शन कमीशन को स्वतंत्र रखने और लोकतंत्र की पवित्रता बरकरार रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक प्रक्रिया निर्धारित की थी. लेकिन उस प्रक्रिया का उल्लंघन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की गई. यह लोकतंत्र और वोट की पवित्रता का उल्लंघन है."

    नेहा बोरा ने आरोप लगाया कि फ़ॉर्म 6 में बदलाव करके युवाओं को मतदान से वंचित रखने की कोशिश की गई.

    उन्होंने कहा कि ऐसा उस समय किया गया, जब युवा न सिर्फ़ देश की राजनीति को समझ रहे हैं, बल्कि उसे निर्धारित करने में भी भूमिका निभा रहे हैं.

    नेहा बोरा ने आरोप लगाया कि यह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की सोची-समझी साज़िश है.

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आयोजित 'मॉक संसद' में ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से हटाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया.

  13. अभिजीत दीपके ने की ममता बनर्जी से मुलाक़ात, क्या कहा?

    ममता और दीपके

    कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी से मुलाक़ात की.

    दोनों की ये मुलाक़ात कल यानी रविवार को होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली के पहले हुई है.

    दीपके ने सीजेपी के समर्थन के लिए ममता बनर्जी का शुक्रिया अदा किया.

    साथ ही दीपके ने आशुतोष रांका और सौरव दास की कथित ग़ैर-क़ानूनी गिरफ़्तारी के दौरान मिले समर्थन के लिए उनका आभार जताया.

    दीपके ने लिखा, "हमने चुनाव में धांधली के ख़िलाफ़ कल होने वाले इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन के प्रति भी एकजुटता जताई."

    अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग की.

    इसके बाद पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "उन्होंने कल के कार्यक्रम के लिए अपना समर्थन दिया है. मुझे उन पर बहुत गर्व है. वे इस आंदोलन संस्थापक हैं और उन्होंने कल की रैली को पूरा समर्थन दिया है. हमने भी उन्हें पूरा समर्थन दिया है."

    ममता बनर्जी ने बताया कि उन्होंने अभिजीत दीपके को बंगाल आने का न्योता भी दिया है.

  14. 'मॉक संसद' में राहुल गांधी का दावा- 2024 का लोकसभा चुनाव 'अवैध' था

  15. न्यूयॉर्क के मेयर ज़ोहरान ममदानी से मिले कोल्हापुर के दर्शन मगदूम, मगर वो हैं कौन?

  16. जेल से बाहर आते ही आज़म खान को ईडी ने गिरफ़्तार किया

    आजम खान

    समाजवादी पार्टी के नेता आज़म ख़ान शनिवार को रामपुर जेल से रिहा हुए, लेकिन रिहाई के तुरंत बाद, जेल से बाहर निकलते ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम ने उन्हें दूसरे मामले में गिरफ़्तार कर लिया.

    वहीं, आज़म ख़ान के बेटे अब्दुल्लाह आज़म रिहा हो गए हैं. बीबीसी के सहयोगी पत्रकार मुजस्सिम ख़ान ने ये जानकारी दी.

    इस दौरान आज़म ख़ान ने पत्रकारों से कहा, “अब कहने के लिए बचा ही क्या है? मैं क्या कह सकता हूं? क़ानून का तो अब कोई वजूद ही नहीं रह गया है. क्या मुसलमान होने की यही सज़ा है? हमारी ग़लती बस इतनी थी कि एक मुसलमान ने यूनिवर्सिटी बनाई. यही हमारा गुनाह है. हमने बच्चों के लिए स्कूल बनाए. क्या यही हमारा जुर्म है?”

    14 अक्तूबर 2026 को प्रवर्तन निदेशालय ने आज़म ख़ान को मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण में वित्तीय अनियमितताओं, सरकारी फंड के दुरुपयोग और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में नामजद किया था. इसी मामले में उन्हें शनिवार को गिरफ़्तार किया गया है.

    उल्लेखनीय है कि इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आज़म ख़ान और उनके बेटे, पूर्व विधायक अब्दुल्लाह आज़म ख़ान को दो पैन कार्ड मामले में राहत दी थी और इसके बाद ही उन्हें जेल से रिहा किया गया था.

  17. ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा ख़ामेनेई की सैन्य कमांडरों के साथ बैठक, दिए ये निर्देश

    ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा ख़ामेनेई

    ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा ख़ामेनेई की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक उन्होंने ईरानी सशस्त्र बलों के कमांडरों के साथ 'बैठक' की.

    इस दौरान उन्होंने कमांडरों को दुश्मन की किसी भी तरह की धमकी का जवाब 'तुरंत और बिना किसी भौगोलिक सीमा के' देने का निर्देश दिया है.

    वेबसाइट पर प्रकाशित बयान के मुताबिक, उन्होंने सैन्य ठिकानों की सूची को भी अपडेट करने का निर्देश दिया, ताकि अमेरिका और इसराइल की 'सैन्य और ग़ैर-सैन्य संपत्तियां' ईरानी सेना के निशाने पर आ सकें.

    इसके अलावा, ईरान के सर्वोच्च नेता के हवाले से कहा गया है कि किसी भी नए सैन्य या 'आतंकवादी' हमले की स्थिति में ईरान ही संघर्ष ख़त्म करने का समय और शर्तें तय करेगा.

    बताया गया है कि इस बैठक में सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ़ के प्रमुख मेजर जनरल अली अब्दुल्लाही, सेना के कमांडर-इन-चीफ़ मेजर जनरल अमीर हातमी और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के कमांडर-इन-चीफ़ मेजर जनरल अहमद वहीदी मौजूद थे.

    ईरान के सर्वोच्च नेता की ज़िम्मेदारी संभालने के बाद से मोजतबा ख़ामेनेई को अब तक सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है. और न ही उनकी कोई तस्वीर या वीडियो जारी किया गया है.

  18. संबित पात्रा बोले, 'राहुल गांधी में आगे बढ़ने की ताक़त नहीं, यह सैटेलाइट कभी लॉन्च नहीं होगा'

    संबित पात्रा
    इमेज कैप्शन, बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर राहुल गांधी पर निशाना साधा

    बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने शनिवार को इंडिया गठबंधन के 'जन महाभियोग' कार्यक्रम पर प्रेस कॉन्फ़्रेंस की.

    इस दौरान उन्होंने कहा, "बीजेपी ने कोई नया क़ानून बनाकर यह छूट नहीं दी है. बीजेपी ऐसा कोई क़ानून लेकर नहीं आई, जो पहले से मौजूद न हो. राष्ट्रपति और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) को छूट और संरक्षण पहले से ही संविधान में दिया गया है. हालांकि, इसके लिए विशेष प्रक्रिया स्पष्ट रूप से तय नहीं थी."

    उन्होंने कहा, "अगस्त 2023 में तेलंगाना की एक निचली विशेष अदालत ने मुख्य चुनाव आयुक्त के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करने का आदेश दिया था. हाई कोर्ट ने तुरंत इस आदेश को रद्द कर दिया और कहा कि यह सही प्रक्रिया नहीं है. अदालत ने आदेश ख़ारिज करने का निर्देश दिया."

    संबित पात्रा ने कहा, "उस समय यह स्पष्ट हो गया था कि राजनीतिक दबाव के चलते कोई भी व्यक्ति क़ानून की परवाह किए बिना संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के ख़िलाफ़ भी मुक़दमा या एफ़आईआर दर्ज करा सकता है, जबकि संविधान उन्हें संरक्षण देता है."

    उन्होंने कहा कि राजनीति से प्रेरित ग़लत एफ़आईआर को रोकने के लिए एक प्रक्रिया लाई गई है.

    इस दौरान संबित पात्रा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा.

    उन्होंने कहा, "आप अपनी मॉक संसद आयोजित करते रहिए और रैलियां निकालते रहिए. दुनिया समझ चुकी है कि राहुल गांधी में अब आगे बढ़ने की ताक़त नहीं है. यह सैटेलाइट कभी लॉन्च नहीं होगा. उन्हें ज़िंदगी भर के लिए अपना मॉक प्रधानमंत्री बनाए रखिए. हमें इससे कोई आपत्ति नहीं है."

  19. यूपी में सरकारी नौकरी की भर्ती प्रक्रिया से जुड़े इस नए नियम पर क्यों उठ रहे सवाल?