जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. ब्राज़ील आम चुनाव में हार के बाद अमेरिका पहुंचे बोल्सोनारो, तस्वीरें सामने आईं

    फ़्लोरिडा पहुंचने के दौरान विमान से उतरते बोल्सोनारो और उनके परिवार की तस्वीर
    इमेज कैप्शन, फ़्लोरिडा पहुंचने के दौरान विमान से उतरते बोल्सोनारो और उनके परिवार की तस्वीर

    ब्राज़ील के राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद फ़्लावियो बोल्सोनारो ब्राज़ील छोड़कर अमेरिका के फ़्लोरिडा पहुंच गए हैं, इसकी तस्वीरें सामने आई हैं.

    तस्वीरों में बोल्सोनारो और उनका परिवार अमेरिकी कस्टम्स से बाहर निकलते दिखे.

    बीबीसी की लैटिन अमेरिका और कैरेबियन संपादक वनेसा बुशश्लूटर ने बताया, "हमें पता है कि फ़्लावियो बोल्सोनारो के साथ तीन लोग थे, जब उन्होंने ब्राज़ील से अर्जेंटीना की सीमा पार की.

    "यह जानकारी अर्जेंटीना के इमिग्रेशन अधिकारियों की एक्स पोस्ट में दी गई कुछ गिनी-चुनी जानकारियों में से एक है. इस पोस्ट में उनके साथ यात्रा करने वालों के नाम भी दर्ज हैं."

    "ये तीन लोग उनकी पत्नी फ़र्नांडा और उनकी दो बेटियां, लुइज़ा और कैरोलिना हैं. उनकी एक बेटी विमान से उनके पीछे उतरती हुई भी दिखाई दे रही है."

    बुधवार सुबह फ़्लोरिडा पहुंचने के दौरान बोल्सोनारो की कुछ और तस्वीरों में उनके साथ उनकी पत्नी फ़र्नांडा और दो बेटियां भी नज़र आईं.

    बाद में बोल्सोनारो अमेरिकी कस्टम्स से बाहर निकलते हुए भी दिखाई दिए. इस दौरान रणनीतिक ढंग से पकड़ी गईं छतरियों की मदद से उन्हें मीडिया की नज़रों से दूर रखने की कोशिश की गई.

    फ़्लोरिडा पहुंचने के दौरान विमान से उतरते बोल्सोनारो और उनके परिवार की तस्वीर
    फ़्लोरिडा पहुंचने के दौरान विमान से उतरते बोल्सोनारो और उनके परिवार की तस्वीर
    फ़्लोरिडा पहुंचने के दौरान विमान से उतरते बोल्सोनारो और उनके परिवार की तस्वीर
  2. सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल- 'पहले से वोटर रहे लोगों से फ़ॉर्म 6 क्यों भरवाया जा रहा है?'

  3. बसपा में वापसी के बाद आकाश आनंद बोले- 'बहनजी ने जिम्मेदारी सौंपने से पहले मेरी परीक्षा ली'

    आकाश आनंद
    इमेज कैप्शन, आकाश आनंद

    मायावती की बहुजन समाज पार्टी से निष्कासन के बाद पार्टी में वापसी करने वाले उनके भतीजे आकाश आनंद ने यूपी में पहली चुनावी रैली की.

    यूपी के बुलंदशहर में चुनावी रैली के दौरान मंच से आकाश आनंद ने अपने समर्थकों को बताया कि आख़िर उनकी बुआ ने उन्हें क्यों निकाल दिया और दोबारा मौक़ा क्यों दिया.

    रैली में आकाश आनंद ने कहा कि कुछ समय पहले बहनजी ने उन्हें संगठन से अलग रहने की सज़ा दी थी.

    उन्होंने कहा, "मैंने बहनजी से पूछा कि आप हर बार मेरी ऐसी परीक्षा क्यों लेती हैं, इस पर उन्होंने मुझसे कुछ सवाल किए."

    आकाश के मुताबिक, मायावती ने उनसे पूछा कि क्या डॉ. भीमराव आंबेडकर ने अपने जीवन के अंतिम क्षण तक समाज के लिए संघर्ष नहीं किया? क्या कांशीराम ने आखिरी सांस तक बहुजन समाज के लिए तपस्या नहीं की? और क्या उन्होंने स्वयं अपना परिवार छोड़कर बहुजन समाज को अपना परिवार मानते हुए जीवन नहीं समर्पित किया और क्या ये समाज रोज़ मेरी परीक्षा नहीं लेता?

    उन्होंने कहा कि इन सवालों के बाद मायावती ने उन्हें समझाया कि इतना बड़ा आंदोलन, इतना बड़ा समाज और इतनी बड़ी जिम्मेदारी किसी को बिना परखे नहीं सौंपी जा सकती.

    आकाश आनंद ने कहा, "यह सुनकर मेरी आंखों में आंसू आ गए. मैंने बहनजी से कहा कि आप जितनी चाहें मेरी परीक्षा लें, मैं मरते दम तक तैयार हूं. हम अपना परिवार त्यागने के लिए तैयार हैं और बहुजन समाज को अपना परिवार बनाने के लिए तैयार हैं."

  4. फ़र्ज़ी जॉब ऑफ़र, 'साइलेंट ले-ऑफ़' और एआई की चुनौती

  5. टाटा मामले पर राहुल गांधी के आरोपों पर वित्त मंत्री सीतारमण बोलीं, 'हर जगह भूत देखना बंद करें'

    ग्लोबल फ़िनटेक फ़ेस्ट के दौरान निर्मला सीतारमण की तस्वीर
    इमेज कैप्शन, ग्लोबल फ़िनटेक फ़ेस्ट के दौरान निर्मला सीतारमण की तस्वीर

    टाटा समूह को लेकर राहुल गांधी के केंद्र सरकार पर उठाए आरोपों का वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जवाब दिया है.

    राहुल गांधी ने बुधवार को दिन में एक्स पोस्ट में कहा, "टाटा समूह को आपराधिक तरीक़े से बर्बाद किया जा रहा है, लेकिन कोई भी बड़ा उद्योगपति एक शब्द बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है."

    राहुल गांधी के पोस्ट पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "नेता प्रतिपक्ष होने के नाते मेरा आपको सुझाव है कि आप हर मुद्दे का राजनीतिकरण करने से बचें. साथ ही क़ानूनी मामलों को यूं ही लापरवाही से 'आपराधिक' क़रार देना अस्वीकार्य है".

    इसी पोस्ट में आगे निर्मला सीतारामण कहतीं हैं, "आपने बार-बार भारतीय उद्योग जगत और हमारे एंटरप्रेन्योर्स की सफलताओं की निंदा की है. क्या अब आप हमारे कारोबारी दिग्गजों को भी अपने साथ मिलकर अविश्वास और नफ़रत फैलाने के लिए उकसाने की कोशिश कर रहे हैं?"

    निर्मला सीतारमण ने अपने पोस्ट के अंत में बेहद तीखे अंदाज में कहा, "राहुल जी हर जगह भूत देखना बंद कीजिए"

    राहुल गांधी
    इमेज कैप्शन, राहुल गांधी (फ़ाइल फ़ोटो)

    राहुल ने फिर किए सवाल

    जिसके बाद राहुल गांधी ने निर्मला सीतारमण को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जवाब देते हुए कहा, "ऐसा कौन-सा "क़ानूनी और व्यावसायिक मामला" था, जिसके लिए टाटा ट्रस्ट्स और टाटा संस को अमित शाह के आवास पर बुलाने की ज़रूरत पड़ी?"

    आगे इसी पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा, "इस खेल में ' नंबर 1 पूंजीपति मित्र' की एंट्री कब होने वाली है और उसे टाटा समूह के कौन-से हिस्से मिलने जा रहे हैं?

    इस पोस्ट के अंत में राहुल गांधी ने कहा, "आख़िर में, आपके 3-4 क़रीबी पूंजीपतियों को छोड़कर, भारत के बाक़ी सभी कारोबारी पहले से ही आप सब से नफ़रत करते हैं और उन्हें किसी के उकसाने की ज़रूरत नहीं है"

    इस हफ्ते की शुरुआत में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने एन. चंद्रशेखरन को टाटा संस का चेयरमैन फिर से नियुक्त करने के प्रस्ताव को चुनौती दी.

  6. स्पेन: दो ट्रेनों के बीच की टक्कर की गंभीरता तस्वीरों में देखिए, अब तक 64 मौतें

    ट्रेन दुर्घटना के बाद राहत बचाव का काम जारी
    इमेज कैप्शन, स्पेन की ट्रेन दुर्घटना के बाद राहत बचाव का काम जारी है
    स्पेन में हुए ट्रेन हादसे वाली जगह की तस्वीर
    इमेज कैप्शन, स्पेन के उरदा में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर के बाद हादसे वाली जगह की एरियल तस्वीर
    स्पेन हादसा
    इमेज कैप्शन, हादसे के बाद बेपटरी हो गए रेलगाड़ी के डिब्बे
    स्पेन में हुई ट्रेनों की टक्कर के बाद कई डिब्बे पटरियों से उतर गईं
    इमेज कैप्शन, स्पेन में हुई ट्रेनों की टक्कर के बाद कई डिब्बे पटरियों से उतर गईं
    ट्रेन हादसे के बाद फिलहाल रेल सेवा रोक दी गई है.
    इमेज कैप्शन, ट्रेन हादसे के बाद फ़िलहाल रेल सेवा रोक दी गई है
    स्पेन ट्रेन हादसा
    इमेज कैप्शन, हवाई सेवा के जरिए मौके पर राहत पहुंचाई जा रही है
  7. दिनभर | बोल्सोनारो को यूएस में आने देने की वजह क्या है?

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  8. 1 नवंबर की रैली के लिए इंडिया ब्लॉक को मिला कॉकरोच जनता पार्टी का साथ

    अभिजीत दीपके
    इमेज कैप्शन, अभिजीत दीपके (फ़ाइल फ़ोटो)

    अभिजीत दीपके ने कहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी आगामी एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली का समर्थन करेगी.

    एक्स पर बुधवार को पोस्ट करके अभिजीत ने यह एलान किया है.

    अभी तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी और कांग्रेस ने अलग-अलग प्रदर्शन किए हैं.

    अभिजीत दीपके ने एक्स पोस्ट में लिखा, "कॉकरोच जनता पार्टी एक नवंबर को होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली को अपना समर्थन देती है. देश सबसे पहले है."

    दीपके ने पोस्ट के साथ लंबा नोट जारी किया है जिसमें एसआईआर के ज़रिए आम वोटरों के अधिकारों के हनन का दावा किया है. साथ ही कहा गया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफ़ा दें.

  9. स्पेन में दो तेज़ रफ़्तार ट्रेनों की टक्कर, 68 लोगों की मौत, पीएम ने कहा- 'पूरा देश शोक में'

  10. 'इतना भयानक सूखा कभी नहीं देखा': लातूर में कैसे हैं हालात? ग्राउंड रिपोर्ट

  11. एमएलसी चुनाव: पीएम मोदी ने नतीज़ों को लेकर कांग्रेस के लिए क्या कहा?

    दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की तस्वीर
    इमेज कैप्शन, दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की तस्वीर (फ़ाइल फ़ोटो)

    उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में एमएलसी चुनाव हो रहे हैं. इस चुनाव में अब तक कई सीटों के नतीजे आ चुके हैं. जिस पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी है.

    एमएलसी चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा है.

    उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "4 राज्यों में 28 सीटों पर एमएलसी चुनाव हो रहे हैं, ये सभी चुनाव बैलेट पेपर के जरिए करवाए जाने के बाद आख़िर कांग्रेस को कितनी सीटें मिली?"

    अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक़, उत्तर प्रदेश में कुल 11 सीटों पर चुनाव हुए हैं. इनमें बीजेपी ने चार और समाजवादी पार्टी (एसपी) ने दो सीटें जीती हैं. एक अन्य सीट पर बीजेपी और तीन सीटों पर एसपी आगे चल रही है, जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए है. फ़िलहाल मतगणना जारी है.

    बिहार में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की घोषित चार सीटों पर अलग-अलग दलों को जीत मिली है. पटना सीट आरजेडी, तिरहुत सीट बीजेपी और दरभंगा सीट जन सुराज पार्टी ने जीती है.

    कर्नाटक में अपनी सीट नहीं बचा पाई कांग्रेस

    जबकि कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने कर्नाटक विधान परिषद की चार सीटों पर जीत हासिल कर ली है. एमएलसी चुनावों में कांग्रेस अपनी भी सीट नहीं बचा पाई,

    महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने विधान परिषद की सभी पांच सीटों पर चुनाव लड़ा. पांच सीटों में तीन स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं.

    पांचों सीटों के अंतिम नतीजे अभी तक नहीं आए हैं. अब तक के रुझानों में दो सीटों पर बीजेपी, एक पर एकनाथ शिंदे की शिव सेना और दो सीटों पर शरद पवार की एनसीपी आगे चल रही है.

  12. दिल्ली में बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा', नितिन नबीन बोले- मोदी कहीं नहीं जाएंगे"

    बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन
    इमेज कैप्शन, लाल किले के पास बीजेपी की अराजकता हटाओ पदयात्रा में बोलते बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन

    दिल्ली में पदयात्रा के दौरान बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि जब लोकतंत्र में मतदाता सूची को साफ़ करने का काम होता है, तो कांग्रेस को बेचैनी होने लगती है.

    दिल्ली के लाल किला इलाके के पास बीजेपी की ओर से निकाली जा रही "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा" के दौरान बीजेपी अध्यक्ष ने समर्थकों को संबोधित किया.

    मौके पर मौजूद बीबीसी संवाददाता शुभ राणा के मुताबिक़, उन्होंने कहा, “घुसपैठियों के नाम हटाए जाएंगे और जिनका नाम वोटर लिस्ट में होना चाहिए, उनके नाम शामिल किए जाएंगे. ऐसे करोड़ों लोग हैं, जिनका कोई ठिकाना नहीं है. कांग्रेस चाहती थी कि इसी वोटर लिस्ट के सहारे उसकी दुकान चलती रहे. ये हार से सीखते नहीं हैं.”

    नितिन नबीन ने कहा कि देश में अराजकता के लिए कोई जगह नहीं हो सकती.

    उन्होंने कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाएंगे और 2029 में एक बार फिर लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे."

    उन्होंने कहा, “एक समय था, जब कश्मीर के लाल चौक पर पाकिस्तान के झंडे लहराए जाते थे, लेकिन सरकार कुछ नहीं कहती थी. अब मोदी जी के शासन में पूरे भारत में तिरंगे लहराते हैं.”

  13. कार्टून: इधर पोस्ट, उधर डिलीट

    बीबीसी कार्टून - सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट
    इमेज कैप्शन, सोशल मीडिया प्लेटफ़ार्म से पोस्ट्स और अकाउंट्स हटाए जाने पर आज का कार्टून
  14. इसराइल में 70% वोटों की गिनती के बाद नेतन्याहू की पार्टी का ये है स्टेटस

    बिन्यामिन नेतन्याहू
    इमेज कैप्शन, बिन्यामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाले गठबंधन की सीटें घटीं

    इसराइल की केंद्रीय चुनाव समिति के अनुसार अब तक 70% से अधिक मतों की गिनती हो चुकी है, लेकिन फ़िलहाल कोई भी गठबंधन संसद में बहुमत हासिल करता नहीं दिख रहा है.

    बिन्यामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाला गठबंधन अभी भी सबसे आगे है, लेकिन उसकी सीटों की संख्या घटकर 54 रह गई है.

    गादी आइज़नकोट के विपक्षी गठबंधन की भी दो सीटें कम हुई हैं और अब उसके पास 47 सीटें हैं. वहीं, अरब पार्टियों की सीटें बढ़कर 19 हो गई हैं.

    सरकार बनाने के लिए किसी भी गठबंधन को कनेसेट (इसराइली संसद) में कम से कम 61 सीटें ज़रूरी हैं.

    हालांकि, ये नतीजे अभी अंतिम नहीं हैं और इनमें बदलाव संभव है.

    विपक्षी "चेंज ब्लॉक" का हिस्सा डेमोक्रेट्स पार्टी के नेता याइर गोलान ने ऐसी सरकार बनाने की अपील की है, जिसमें अरब-नेतृत्व वाली पार्टियों को भी शामिल किया जाए.

    चुनाव से पहले गोलान अपने गठबंधन के एकमात्र ऐसे नेता थे जिन्होंने कहा था कि वे जॉइंट लिस्ट और रा'अम के साथ काम करने को तैयार हैं.

    वहीं, आइज़ेनकोट और गठबंधन के अन्य नेताओं ने साझा मूल्यों की कमी का हवाला देते हुए कहा था कि वे इन पार्टियों के साथ काम नहीं करेंगे.

  15. साइक्लोन 'अर्नब' ने पार किया आंध्र का तट, अब किन इलाक़ों में भारी बारिश का ख़तरा?

  16. कैप्टन स्मित मच्छर को यूएई की सरकार ने दिया यह सम्मान

    यूएई में 'ऑर्डर ऑफ़ ज़ायद सेकंड- फ़र्स्ट क्लास' अवॉर्ड समारोह की तस्वीर

    संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने विमान और यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर को देश के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाज़ा है.

    फ़्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छर को 'ऑर्डर ऑफ़ जायद सेकंड- फ़र्स्ट क्लास' से नवाज़ा गया है.

    यह जानकारी दुबई सरकार के आधिकारिक मीडिया ऑफ़िस के एक्स हैंडल से दी गई है.

    अबू धाबी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान यूएई के राष्ट्रपति शेख़ मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने कैप्टन स्मित से मुलाक़ात की और उनकी बहादुरी की सराहना की.

    यह पुरस्कार दुबई के क्राउन प्रिंस और उप प्रधानमंत्री शेख़ हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने कैप्टन स्मित मच्छर को दिया.

    बता दें कि बीते 30 सितंबर को फ़्लाईदुबई का एक विमान जब दुबई से इसराइल के तेल अवीव के लिए जा रही थी, इस दौरान विमान के को-पायलट ने कॉकपिट में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला जानलेवा हमला कर दिया था.

    कैप्टन मच्छर ने साहस दिखाते हुए घायल हालत में कॉकपिट खोल दिया जिससे विमान में मौजूद यात्रियों ने आकर स्थिति को संभाला. इस तरह विमान गिरने से बच गया.

  17. आईसीसी टी20आई रैंकिंग: टॉप वन बैटर बने अभिषेक शर्मा

    ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा
    इमेज कैप्शन, ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा

    भारत के सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा आईसीसी के टी20 फ़ॉर्मेट में नंबर एक बल्लेबाज़ बन गए हैं.

    आईसीसी की ताज़ा टी20आई बल्लेबाजों की रैंकिंग में अभिषेक शर्मा एक स्थान की छलांग लगाकर नंबर वन पर आ गए. जबकि कई सप्ताह से लगातार पहले नंबर पर रहे ईशान किशन दो अंकों के नुक़सान के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.

    इस रैंकिंग में पाकिस्तान के बल्लेबाज़ साहिबज़ादा फ़रहान दूसरे नंबर पर हैं.

    अभिषेक शर्मा की रैकिंग में टॉप पर उस वक्त पहुँचे हैं, जब एक दिन पहले ही उन्होंने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुक़ाबले में महज़ 38 गेंदों में 113 रन की धमाकेदार पारी खेली थी.

  18. जामिया में प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंच सकते हैं राहुल गांधी

    राहुल गांधी
    इमेज कैप्शन, एनएसयूआई का कहना है कि राहुल गांधी जामिया मिल्लिया इस्लामिया पहुंच सकते हैं

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जामिया मिल्लिया इस्लामिया में प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स से मिलने पहुंच सकते हैं.

    इसकी पुष्टि जामिया एनएसयूआई के सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर फरहान ने बीबीसी संवाददाता शुभ राणा से की है.

    गुरुवार को भी जामिया विश्वविद्यालय के बाहर बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और आरएएफ़ के जवान तैनात हैं.

    साथ ही एनएसयूआई का कहना है कि उनकी जामिया यूनिट के अध्यक्ष फ़ैजान अली ख़ान को पुलिस ने हिरासत में लिया है. यह दावा जामिया एनएसयूआई से सचिव मोहम्मद फ़ैज़ल ने हमारी संवाददाता से किया.

    उनका कहना है कि "हमारे नेता राहुल गांधी के यहां आने की सूचना के बाद यह कार्रवाई की गई है."

    एनएसयूआई का कहना है कि उनकी जामिया यूनिट के अध्यक्ष फ़ैजान अली ख़ान को पुलिस ने डिटेन कर लिया है
    इमेज कैप्शन, एनएसयूआई का कहना है कि उनकी जामिया यूनिट के अध्यक्ष फ़ैजान अली ख़ान को पुलिस ने डिटेन कर लिया है

    उन्होंने यह भी कहा कि "कैंपस में 50 से अधिक स्टूडेंट्स मौजूद हैं जो प्रदर्शन कर रहे हैं, वे राहुल गांधी से मिलने की कोशिश करेंगे."

    दिल्ली पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू की है.

    इसके तहत इलाके में लोगों के जुटने और सार्वजनिक गतिविधियों पर कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं.

    सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र जामिया मुख्य गेट के बाहर दिल्ली पुलिस के जवानों के अलावा सीआरपीएफ़, एसएसबी के सुरक्षा बल भी तैनात हैं.

  19. जियो की शेयर बाज़ार में एंट्री से क्या ख़त्म हो जाएगा सस्ते मोबाइल इंटरनेट का दौर?

  20. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को बीजेपी ने इस सीट से दिया राज्यसभा के लिए टिकट

    केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी
    इमेज कैप्शन, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (फ़ाइल फ़ोटो)

    केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को बीजेपी ने मध्य प्रदेश की एक राज्यसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है.

    पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश की एक राज्यसभा सीट के लिए उनके नाम को मंजूरी दी है.

    मध्य प्रदेश में यह उपचुनाव पूर्व केंद्रीय मत्री एस मुरुगन के इस्तीफ़े के खाली हुई एक सीट के लिए हो रहा है.

    चुनाव आयोग ने गुरुवार को ही मध्य प्रदेश की एक राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा की.

    यह उपचुनाव 12 नवंबर को होगा. मुरुगन ने 14 अक्तूबर को केंद्रीय मंत्रिपरिषद और राज्यसभा से इस्तीफ़ा दे दिया था. उनका कार्यकाल 2 अप्रैल, 2030 को समाप्त होने वाला था.

    बता दें डॉ. एल मुरुगन, केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) में मंत्री पद पर भी थे.