जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना
जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.
सारांश
- नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
- पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
- अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
- चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
- पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.
लाइव कवरेज
दीपक मंडल
'इतना भयानक सूखा कभी नहीं देखा': लातूर में कैसे हैं हालात? ग्राउंड रिपोर्ट
एमएलसी चुनाव: पीएम मोदी ने नतीज़ों को लेकर कांग्रेस के लिए क्या कहा?

इमेज स्रोत, Arun SANKAR / AFP via Getty Images
इमेज कैप्शन, दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की तस्वीर (फ़ाइल फ़ोटो) उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में एमएलसी चुनाव हो रहे हैं. इस चुनाव में अब तक कई सीटों के नतीजे आ चुके हैं. जिस पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी है.
एमएलसी चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा है.
उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "4 राज्यों में 28 सीटों पर एमएलसी चुनाव हो रहे हैं, ये सभी चुनाव बैलेट पेपर के जरिए करवाए जाने के बाद आख़िर कांग्रेस को कितनी सीटें मिली?"
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक़, उत्तर प्रदेश में कुल 11 सीटों पर चुनाव हुए हैं. इनमें बीजेपी ने चार और समाजवादी पार्टी (एसपी) ने दो सीटें जीती हैं. एक अन्य सीट पर बीजेपी और तीन सीटों पर एसपी आगे चल रही है, जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए है. फ़िलहाल मतगणना जारी है.
बिहार में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की घोषित चार सीटों पर अलग-अलग दलों को जीत मिली है. पटना सीट आरजेडी, तिरहुत सीट बीजेपी और दरभंगा सीट जन सुराज पार्टी ने जीती है.
कर्नाटक में अपनी सीट नहीं बचा पाई कांग्रेस
जबकि कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने कर्नाटक विधान परिषद की चार सीटों पर जीत हासिल कर ली है. एमएलसी चुनावों में कांग्रेस अपनी भी सीट नहीं बचा पाई,
महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने विधान परिषद की सभी पांच सीटों पर चुनाव लड़ा. पांच सीटों में तीन स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं.
पांचों सीटों के अंतिम नतीजे अभी तक नहीं आए हैं. अब तक के रुझानों में दो सीटों पर बीजेपी, एक पर एकनाथ शिंदे की शिव सेना और दो सीटों पर शरद पवार की एनसीपी आगे चल रही है.
दिल्ली में बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा', नितिन नबीन बोले- मोदी कहीं नहीं जाएंगे"

इमेज स्रोत, Shubhrana/BJP
इमेज कैप्शन, लाल किले के पास बीजेपी की अराजकता हटाओ पदयात्रा में बोलते बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन दिल्ली में पदयात्रा के दौरान बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि जब लोकतंत्र में मतदाता सूची को साफ़ करने का काम होता है, तो कांग्रेस को बेचैनी होने लगती है.
दिल्ली के लाल किला इलाके के पास बीजेपी की ओर से निकाली जा रही "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा" के दौरान बीजेपी अध्यक्ष ने समर्थकों को संबोधित किया.
मौके पर मौजूद बीबीसी संवाददाता शुभ राणा के मुताबिक़, उन्होंने कहा, “घुसपैठियों के नाम हटाए जाएंगे और जिनका नाम वोटर लिस्ट में होना चाहिए, उनके नाम शामिल किए जाएंगे. ऐसे करोड़ों लोग हैं, जिनका कोई ठिकाना नहीं है. कांग्रेस चाहती थी कि इसी वोटर लिस्ट के सहारे उसकी दुकान चलती रहे. ये हार से सीखते नहीं हैं.”
नितिन नबीन ने कहा कि देश में अराजकता के लिए कोई जगह नहीं हो सकती.
उन्होंने कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाएंगे और 2029 में एक बार फिर लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे."
उन्होंने कहा, “एक समय था, जब कश्मीर के लाल चौक पर पाकिस्तान के झंडे लहराए जाते थे, लेकिन सरकार कुछ नहीं कहती थी. अब मोदी जी के शासन में पूरे भारत में तिरंगे लहराते हैं.”
कार्टून: इधर पोस्ट, उधर डिलीट

इमेज कैप्शन, सोशल मीडिया प्लेटफ़ार्म से पोस्ट्स और अकाउंट्स हटाए जाने पर आज का कार्टून इसराइल में 70% वोटों की गिनती के बाद नेतन्याहू की पार्टी का ये है स्टेटस

इमेज स्रोत, Yonatan Sindel / POOL / AFP via Getty Images
इमेज कैप्शन, बिन्यामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाले गठबंधन की सीटें घटीं इसराइल की केंद्रीय चुनाव समिति के अनुसार अब तक 70% से अधिक मतों की गिनती हो चुकी है, लेकिन फ़िलहाल कोई भी गठबंधन संसद में बहुमत हासिल करता नहीं दिख रहा है.
बिन्यामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाला गठबंधन अभी भी सबसे आगे है, लेकिन उसकी सीटों की संख्या घटकर 54 रह गई है.
गादी आइज़नकोट के विपक्षी गठबंधन की भी दो सीटें कम हुई हैं और अब उसके पास 47 सीटें हैं. वहीं, अरब पार्टियों की सीटें बढ़कर 19 हो गई हैं.
सरकार बनाने के लिए किसी भी गठबंधन को कनेसेट (इसराइली संसद) में कम से कम 61 सीटें ज़रूरी हैं.
हालांकि, ये नतीजे अभी अंतिम नहीं हैं और इनमें बदलाव संभव है.
विपक्षी "चेंज ब्लॉक" का हिस्सा डेमोक्रेट्स पार्टी के नेता याइर गोलान ने ऐसी सरकार बनाने की अपील की है, जिसमें अरब-नेतृत्व वाली पार्टियों को भी शामिल किया जाए.
चुनाव से पहले गोलान अपने गठबंधन के एकमात्र ऐसे नेता थे जिन्होंने कहा था कि वे जॉइंट लिस्ट और रा'अम के साथ काम करने को तैयार हैं.
वहीं, आइज़ेनकोट और गठबंधन के अन्य नेताओं ने साझा मूल्यों की कमी का हवाला देते हुए कहा था कि वे इन पार्टियों के साथ काम नहीं करेंगे.
साइक्लोन 'अर्नब' ने पार किया आंध्र का तट, अब किन इलाक़ों में भारी बारिश का ख़तरा?
कैप्टन स्मित मच्छर को यूएई की सरकार ने दिया यह सम्मान

इमेज स्रोत, X/DXBMediaOffice
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने विमान और यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर को देश के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाज़ा है.
फ़्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छर को 'ऑर्डर ऑफ़ जायद सेकंड- फ़र्स्ट क्लास' से नवाज़ा गया है.
यह जानकारी दुबई सरकार के आधिकारिक मीडिया ऑफ़िस के एक्स हैंडल से दी गई है.
अबू धाबी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान यूएई के राष्ट्रपति शेख़ मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने कैप्टन स्मित से मुलाक़ात की और उनकी बहादुरी की सराहना की.
यह पुरस्कार दुबई के क्राउन प्रिंस और उप प्रधानमंत्री शेख़ हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने कैप्टन स्मित मच्छर को दिया.
बता दें कि बीते 30 सितंबर को फ़्लाईदुबई का एक विमान जब दुबई से इसराइल के तेल अवीव के लिए जा रही थी, इस दौरान विमान के को-पायलट ने कॉकपिट में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला जानलेवा हमला कर दिया था.
कैप्टन मच्छर ने साहस दिखाते हुए घायल हालत में कॉकपिट खोल दिया जिससे विमान में मौजूद यात्रियों ने आकर स्थिति को संभाला. इस तरह विमान गिरने से बच गया.
आईसीसी टी20आई रैंकिंग: टॉप वन बैटर बने अभिषेक शर्मा

इमेज स्रोत, Hagen Hopkins/Getty Images
इमेज कैप्शन, ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा भारत के सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा आईसीसी के टी20 फ़ॉर्मेट में नंबर एक बल्लेबाज़ बन गए हैं.
आईसीसी की ताज़ा टी20आई बल्लेबाजों की रैंकिंग में अभिषेक शर्मा एक स्थान की छलांग लगाकर नंबर वन पर आ गए. जबकि कई सप्ताह से लगातार पहले नंबर पर रहे ईशान किशन दो अंकों के नुक़सान के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.
इस रैंकिंग में पाकिस्तान के बल्लेबाज़ साहिबज़ादा फ़रहान दूसरे नंबर पर हैं.
अभिषेक शर्मा की रैकिंग में टॉप पर उस वक्त पहुँचे हैं, जब एक दिन पहले ही उन्होंने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुक़ाबले में महज़ 38 गेंदों में 113 रन की धमाकेदार पारी खेली थी.
जामिया में प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंच सकते हैं राहुल गांधी

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, एनएसयूआई का कहना है कि राहुल गांधी जामिया मिल्लिया इस्लामिया पहुंच सकते हैं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जामिया मिल्लिया इस्लामिया में प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स से मिलने पहुंच सकते हैं.
इसकी पुष्टि जामिया एनएसयूआई के सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर फरहान ने बीबीसी संवाददाता शुभ राणा से की है.
गुरुवार को भी जामिया विश्वविद्यालय के बाहर बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और आरएएफ़ के जवान तैनात हैं.
साथ ही एनएसयूआई का कहना है कि उनकी जामिया यूनिट के अध्यक्ष फ़ैजान अली ख़ान को पुलिस ने हिरासत में लिया है. यह दावा जामिया एनएसयूआई से सचिव मोहम्मद फ़ैज़ल ने हमारी संवाददाता से किया.
उनका कहना है कि "हमारे नेता राहुल गांधी के यहां आने की सूचना के बाद यह कार्रवाई की गई है."

इमेज स्रोत, NSUI
इमेज कैप्शन, एनएसयूआई का कहना है कि उनकी जामिया यूनिट के अध्यक्ष फ़ैजान अली ख़ान को पुलिस ने डिटेन कर लिया है उन्होंने यह भी कहा कि "कैंपस में 50 से अधिक स्टूडेंट्स मौजूद हैं जो प्रदर्शन कर रहे हैं, वे राहुल गांधी से मिलने की कोशिश करेंगे."
दिल्ली पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू की है.
इसके तहत इलाके में लोगों के जुटने और सार्वजनिक गतिविधियों पर कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं.
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र जामिया मुख्य गेट के बाहर दिल्ली पुलिस के जवानों के अलावा सीआरपीएफ़, एसएसबी के सुरक्षा बल भी तैनात हैं.
जियो की शेयर बाज़ार में एंट्री से क्या ख़त्म हो जाएगा सस्ते मोबाइल इंटरनेट का दौर?
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को बीजेपी ने इस सीट से दिया राज्यसभा के लिए टिकट

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (फ़ाइल फ़ोटो) केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को बीजेपी ने मध्य प्रदेश की एक राज्यसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है.
पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश की एक राज्यसभा सीट के लिए उनके नाम को मंजूरी दी है.
मध्य प्रदेश में यह उपचुनाव पूर्व केंद्रीय मत्री एस मुरुगन के इस्तीफ़े के खाली हुई एक सीट के लिए हो रहा है.
चुनाव आयोग ने गुरुवार को ही मध्य प्रदेश की एक राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा की.
यह उपचुनाव 12 नवंबर को होगा. मुरुगन ने 14 अक्तूबर को केंद्रीय मंत्रिपरिषद और राज्यसभा से इस्तीफ़ा दे दिया था. उनका कार्यकाल 2 अप्रैल, 2030 को समाप्त होने वाला था.
बता दें डॉ. एल मुरुगन, केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) में मंत्री पद पर भी थे.
अभी तक बीबीसी संवाददाता संदीप राय आप तक ख़बरें पहुंचा रहे थे.
अब बीबीसी संवाददाता शिवांगी जायसवाल रात दस बजे तक आप तक ख़बरें पहुंचाएंगी.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं -
इसराइल चुनाव: ट्रंप बोले, 'मेरे समर्थन ने बदली नेतन्याहू के चुनाव की हवा'

इमेज स्रोत, Maâayan Toaf (GPO)/Handout/Anadolu via Getty Images
इमेज कैप्शन, अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप और बिन्यामिन नेतन्याहू के मुलाकात की तस्वीर (फ़ाइल फोटो)) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इर्विंग श्वार्ट्ज की पोस्ट साझा की है, जिसमें नेतन्याहू की चुनावी स्थिति बदलने का श्रेय अमेरिकी राष्ट्रपति के समर्थन को दिया गया.
ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने लिखा, “जब राष्ट्रपति ट्रंप ने बीबी नेतन्याहू का समर्थन किया, तो पूरा पासा ही पलट गया, और अब एक महान प्रधानमंत्री के लिए निर्णायक हार के बजाय, यह पिछड़ने के बाद बड़ी वापसी के साथ बराबरी की टक्कर, या यहां तक कि नेतन्याहू की जीत जैसा दिख रहा है.”
आपको बता दें कि इसराइल के आम चुनावों के लिए मंगलवार को मतदान समाप्त होने तक 77.7% मतदान हुआ है.
केंद्रीय चुनाव आयोग के अनुसार, 1999 के बाद से इस समय तक दर्ज किया गया यह सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है.
दो एग्ज़िट पोल में गादी आइज़ेनकोट का गठबंधन बिन्यामिन नेतन्याहू के खेमे को कड़ी टक्कर देता दिख रहा था.
हालांकि तीसरे एग्ज़िट पोल में प्रधानमंत्री नेतन्याहू के पार्टी को मामूली बढ़त बनाने दावा किया गया.
ताज़ा रुझानों से संकेत मिल रहा है कि नेतन्याही की पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है.
बिहार एमएलसी चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज का खाता खुला

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, बिहार विधान परिषद चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को एक सीट मिली है बिहार विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव में जन सुराज पार्टी ने अपना खाता खोल लिया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पार्टी के उम्मीदवार सुरेश प्रसाद राय ने दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के मौजूदा एमएलसी मदन मोहन झा को 324 वोटों से हरा दिया.
अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.
इससे पहले मंगलवार को बीजेपी उम्मीदवार नरेंद्र प्रसाद सिंह ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और निर्दलीय उम्मीदवार भूषण कुमार झा को बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की थी.
अधिकारियों के मुताबिक़, विधान परिषद की कुछ सीटों पर मतगणना अभी जारी है.
चार राज्यों की 28 एमएलसी सीटों पर कौन रहा अव्वल, उत्तर प्रदेश में बीजेपी या सपा- किसने मारी बाज़ी?
इस तरह आगे बढ़ता दिखा चक्रवात 'अर्नब'
इस तरह तय किए जाते हैं चक्रवातों के नाम
कर्नाटकः एमएलसी चुनावों में अपनी भी सीट नहीं बचा पाई कांग्रेस, इमरान क़ुरैशी, बीबीसी हिंदी के लिए, बेंगलुरु से

इमेज स्रोत, Arijit Sen/Hindustan Times via Getty Images
इमेज कैप्शन, डीके शिवकुमार ने एक सीट पर खुद प्रचार किया था (फ़ाइल फ़ोटो) एनडीए के सहयोगी दलों जनता दल सेक्युलर और बीजेपी के बीच बने नए तालमेल और आपसी सहयोग का असर कर्नाटक विधान परिषद के चुनाव में साफ़ दिखा है.
ग्रेजुएट और टीचर्स कोटे की चारों सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस का पूरी तरह सफ़ाया हो गया. इन सीटों पर बीजेपी पहले से ही काफ़ी मज़बूत रही है और पहले भी ग्रेजुएट व टीचर्स कोटे से कई चुनाव जीत चुकी है.
लेकिन इस बार गठबंधन को सबसे शानदार जीत बेंगलुरु टीचर्स सीट पर मिली है, जहां कांग्रेस के उम्मीदवार पुट्टन्ना पिछले पांच बार से लगातार चुनाव जीत रहे थे.
इस बार पुट्टन्ना को जेडीएस के उम्मीदवार और बेंगलुरु एडवोकेट्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एपी रंगनाथ ने 918 वोटों के अंतर से हरा दिया.
तीसरी बार अपनी क़िस्मत आज़मा रहे रंगनाथ को 10 हजार 810 वोट मिले, जबकि पुट्टन्ना को सिर्फ़ 9 हजार 902 वोट ही मिल सके.
यह वही सीट है जहां मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने ख़ुद भी चुनाव प्रचार किया था. आम तौर पर टीचर्स और ग्रेजुएट कोटे के विधान परिषद चुनाव में किसी मुख्यमंत्री का उतरकर प्रचार करना काफ़ी असामान्य बात मानी जाती है.
विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने इस जीत पर कहा, "यह तो बस एक शुरुआत है, आने वाले दिनों में राज्य की जनता कांग्रेस सरकार को करारा सबक़ सिखाएगी."
पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इस जीत का श्रेय गठबंधन के साथियों के बीच आर अशोक के बेहतरीन तालमेल को दिया.
बाक़ी की तीन सीटों पर भी बीजेपी उम्मीदवारों ने बड़े फ़ासले से जीत दर्ज की.
बीजेपी के शशिल नमोशी ने कांग्रेस के शरणप्पा मातूर को 3 हजार 297 वोटों से हराकर अपनी कर्नाटक नॉर्थ-ईस्ट टीचर्स सीट बचाए रखी.
ख़ास बात यह है कि इस सीट के वोटर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राज्य के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे के गृह ज़िले में आते हैं.
साउथ-ईस्ट ग्रेजुएट सीट पर बीजेपी के केएम सुरेश ने कांग्रेस के शशि हुलिकुंटेमठ के ख़िलाफ़ 23 हजार 98 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की.
वहीं, वेस्ट ग्रेजुएट सीट पर बीजेपी के एसवी संकनूर ने कांग्रेस के मोहन लिंबिकायी को 9 हजार 323 वोटों से हराया.
दूसरी तरफ़, प्रियंक खड़गे ने स्वीकार किया, "नतीजे हमारी उम्मीदों के मुताबिक़ नहीं रहे. हमने इससे सबक़ सीखा है और अब हम और ज़्यादा मेहनत करेंगे. हालांकि, इस नतीजे को हमारी सरकार के कामकाज का आईना नहीं माना जा सकता."
एप्पल ने आईफ़ोन डुओ पर अब क्या कहा?
