जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. दिल्ली के मंगोलपुरी में जूते की फैक्ट्री में लगी आग में कम से कम चार लोगों की मौत

    दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक जूता फ़ैक्ट्री में लगी आग
    इमेज कैप्शन, दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक जूता फ़ैक्ट्री में लगी आग

    दिल्ली में मंगोलपुरी के इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को जूते की एक फैक्ट्री में लगी आग में चार लोगों की मौत हो गई.

    पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात क़रीब 9.30 बजे मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-1 स्थित बी-293/294 में हुई.

    पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौक़े पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया. दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक, आग बुझाने के लिए क़रीब 20 दमकल गाड़ियों को मौक़े पर भेजा गया.

    पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर छह लोग बेहोशी की हालत में मिले. सभी को तुरंत इलाज के लिए मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया.

    इन छह लोगों में से चार को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अन्य दो का अस्पताल में इलाज जारी है. अधिकारी ने कहा, "आगे की तलाशी और बचाव अभियान जारी है. क़ानून के मुताबिक़ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है."

    समाचार एजेंसी एएनआई से फ़ायर ऑफ़िसर (एडीओ) पारस कुमार ने बताया, "फ़ायर सर्विस को रात क़रीब 9:31 से 9:32 बजे के बीच मंगोलपुरी की एक फ़ैक्ट्री के अंदर आग लगने की सूचना मिली थी. वहां से छह लोगों को रेस्क्यू किया गया है और उन सभी को संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया है."

    उन्होंने बताया कि, "यह जूते बनाने वाली यूनिट है, जहां इस परिसर में जूते बनाए और रखे जाते हैं."

    फ़ायर ऑफ़िसर पारस कुमार के मुताबिक़, "आग की शुरुआत बेसमेंट से हुई थी. हमने इसे बेसमेंट के अंदर ही रोक लिया और आगे फैलने नहीं दिया."

  2. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता अभिषेक प्रताप सिंह अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की अहम ख़बरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

  3. अब इस लाइव पेज को विराम देने का वक़्त आ गया है. मुझे यानी बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल को दीजिए इजाज़त.

    कल सुबह एक नए लाइव पेज के साथ हम फिर हाज़िर होंगे.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की वेबसाइट पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.

  4. पाकिस्तान: मानवाधिकार वकील ईमान मज़ारी और उनके पति को 10 साल की जेल

    पाकिस्तानी वकील
    इमेज कैप्शन, ईमान मज़ारी और उनके पति हादी अली चट्ठा मानवाधिकार के प्रमुख वकील हैं. वे सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और हाशिए पर रहने वाले समुदायों के लोगों की पैरवी करते रहे हैं

    पाकिस्तान की एक आतंकवाद विरोधी अदालत ने मानवाधिकार वकील ईमान मज़ारी और उनके पति हादी अली चट्ठा को 10 साल जेल की सज़ा सुनाई है.

    साथ ही अदालत ने दोनों पर दो-दो लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

    यह मामला 2024 में पाकिस्तान के क्रिकेट दौरे के दौरान कथित तौर पर सुरक्षा व्यवस्था में बाधा डालने से जुड़ा है.

    इस दंपति पर इस्लामाबाद में सड़क पर लगे बैरियर हटाने और पुलिस अधिकारियों के काम में बाधा डालने का आरोप था. दोनों ने इन आरोपों से इनकार किया है.

    इससे पहले, सेना की आलोचना करने वाले सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में ईमान मज़ारी और हादी अली चट्ठा को 17 साल तक की जेल की सज़ा सुनाई गई थी.

    पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त में उन सजाओं पर रोक लगा दी थी, लेकिन रिहा होने से पहले ही पुलिस ने दोनों को फिर से गिरफ़्तार कर लिया.

    वे पिछले कई महीनों से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं.

    ताज़ा मामला 25 अक्टूबर 2024 की एक घटना से जुड़ा है, जब इंग्लैंड की क्रिकेट टीम पाकिस्तान के दौरे पर थी.

    अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया कि ईमान मज़ारी और हादी अली चट्ठा ने टीम के सुरक्षा काफ़िले के लिए तय सड़क पर लगे बैरियर हटा दिए थे.

    साथ ही, उन्होंने इस्लामाबाद के एक प्रमुख चौराहे ज़ीरो पॉइंट पर पुलिस अधिकारियों के काम में बाधा डाली थी.

  5. मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, भारत को मिली पहली वर्ल्ड चैंपियन महिला रेसलर

  6. आंध्र प्रदेश के इस स्कूल में पढ़ते हैं 40 बच्चे, लेकिन टीचर सिर्फ़ एक

  7. 73 साल की विद्या कौर ऐसी गाड़ी चलाती हैं कि लोग देखते रह जाते हैं

  8. अमित शाह ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को एसआईआर पर संसद में बहस की चुनौती दी

    अमित शाह
    इमेज कैप्शन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में आयोजित बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित किया

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को संसद में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर चर्चा करने की चुनौती दी.

    उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इस मुद्दे पर बहस के लिए तैयार है और उसके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है.

    लखनऊ में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, "राहुल बाबा, मैं आपको और अखिलेश यादव को यहीं और अभी चुनौती देता हूं कि भारतीय जनता पार्टी संसद में इस मुद्दे (मुख्य चुनाव आयुक्त और एसआईआर विवाद) पर चर्चा करने के लिए पूरी तरह तैयार है. हमारे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है."

    "आइए, संसद का विशेष सत्र बुलाते हैं, लेकिन उनकी संसद में बोलने की कोई मंशा नहीं है. वे संसद को चलने नहीं देते, बल्कि हंगामा करते हैं."

    इसके अलावा, अमित शाह ने राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के अन्य नेताओं पर चुनावी हार स्वीकार करने के बजाय वोट चोरी के आरोप लगाने का आरोप लगाया. इसके लिए उन्होंने कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बीजेपी की हालिया चुनावी जीत का ज़िक्र किया.

    उन्होंने कहा, “हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने सबसे ज़्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाई. महाराष्ट्र में एनडीए ने सबसे ज़्यादा सीटों के साथ सरकार बनाई. बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बना. दिल्ली में बीजेपी ने तीन दशक बाद सरकार बनाई."

    "पुडुचेरी में बीजेपी ने एक बार फिर सरकार बनाई. असम में 100 सीटें जीतकर हमने हैट्रिक लगाई और बंगाल में हमने ममता दीदी का पूरी तरह सफ़ाया कर दिया. बंगाल की घटनाओं के बाद उन्हें एहसास हो गया है कि वे चुनाव जीत ही नहीं सकते."

  9. ओमान की नौसेना ने होर्मुज़ स्ट्रेट के पास जलते जहाज़ से 25 लोगों को बचाया

    होर्मुज़ स्ट्रेट
    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र ने बताया है कि देश की नौसेना ने पनामा के झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज़ पर हुए हमले के बाद उसमें लगी आग के बीच सवार 25 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है.

    रॉयटर्स के मुताबिक, ओमान के मुसंदम तट से 1.6 नॉटिकल मील दूर इस जहाज़ को निशाना बनाया गया था.

    ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र ने शुक्रवार को बताया कि उसके साथ मिलकर नौसेना ने जहाज़ के चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाला और उन्हें ज़रूरी चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई.

    समुद्री सुरक्षा केंद्र ने हमले के तरीक़े, इसके संभावित ज़िम्मेदारों या जहाज़ की मौजूदा स्थिति के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी है.

  10. बद्रीनाथ से देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, मारे गए यात्रियों के बारे में क्या पता है

  11. युवराज सिंह ने अभिषेक, ईशान और वैभव को वनडे में मौका नहीं देने पर क्या कहा?

    युवराज सिंह
    इमेज कैप्शन, पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह (फ़ाइल फ़ोटो)

    भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह का मानना है कि अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों को वनडे टीम में नियमित रूप से जगह नहीं देना उनकी प्रतिभा के साथ नाइंसाफ़ी करने जैसा है.

    मुंबई में लॉन्च इवेंट के दौरान समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए युवराज ने कहा, "सच कहूं तो मैं अभिषेक शर्मा को वनडे में खेलते देखना चाहूंगा. मैंने पहले भी कहा है कि अगर हम ईशान किशन, अभिषेक और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों को 50 ओवर के क्रिकेट में नहीं चुन रहे हैं, तो कहीं न कहीं हम उनकी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर रहे हैं."

    उन्होंने आगे कहा, "मैं समझता हूं कि हमारे पास कुछ बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उनके लिए टीम में जगह बनाना मुश्किल है. लेकिन जिस तरह से ये खिलाड़ी प्रदर्शन कर रहे हैं, उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही टीम में जगह मिलनी चाहिए."

    उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने जो कुछ हासिल किया है, वह अपनी मेहनत से किया है और इसका श्रेय उन्हें ही जाता है.

  12. 'हम बच्चों के साथ न्याय नहीं कर पा रहे हैं', देश में एक लाख से ज़्यादा सिंगल टीचर स्कूल

  13. अमेरिका: ज़हरीले इंजेक्शन के बावजूद ज़िंदा बचीं क्रिस्टा पाइक ने बयां किया अपना दर्द, क्या कहा?

    क्रिस्टा पाइक
    इमेज कैप्शन, अमेरिका के टेनेसी राज्य में मौत की सज़ा झेल रहीं क़ैदी क्रिस्टा पाइक को दो घातक इंजेक्शन दिए गए थे लेकिन वो ज़िंदा बच गई थीं

    अमेरिकी की क्रिस्टा पाइक ने सितंबर में उनकी मौत की सज़ा की कोशिश नाकाम रहने के बाद पहली बार सार्वजनिक बयान जारी किया है.

    शुक्रवार को उनकी कानूनी टीम ने सोशल मीडिया पर उनका बयान जारी किया. इसमें पाइक ने कहा, "उस रात के बाद से ऐसा एक भी पल नहीं गुज़रा, जब मुझे दर्द न हुआ हो."

    उन्होंने कहा, "मेरे शरीर में दर्द है. मेरी बांहों में दर्द है. मेरे हाथों और गले में दर्द है. मुझे अब भी बोलने में परेशानी होती है. यह दर्द सिर्फ़ शारीरिक नहीं है. मेरे मन और आत्मा में भी दर्द है."

    50 वर्षीय पाइक को पिछले महीने के आख़िर में अस्पताल से छुट्टी मिली थी.

    सितंबर में पेंटोबार्बिटल दवा के दो इंजेक्शन देकर उन्हें मौत की सज़ा देने की कोशिश की गई थी, लेकिन यह कोशिश नाकाम रही. इसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई थी. हालांकि, वह इस प्रक्रिया में बच गईं.

  14. बाइनेंस पर अब तक का सबसे बड़ा साइबर हमला, करीब 59 हज़ार करोड़ की क्रिप्टोकरेंसी चोरी

    बाइनेंस
    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाइनेंस पर इतिहास का सबसे बड़ा साइबर हमला हुआ है. इस हमले में करीब 6.3 अरब डॉलर (59 हज़ार करोड़ रुपये) की क्रिप्टोकरेंसी चोरी होने की बात सामने आई है.

    कंपनी ने कहा है कि वह नुकसान की भरपाई कंपनी के फंड से करने की सार्वजनिक रूप से प्रतिबद्धता जता चुकी है.

    साथ ही बाइनेंस ने कहा है कि चोरी हुई कुछ रकम को वापस हासिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

    बाइनेंस के सह-सीईओ रिचर्ड टेंग के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि कंपनी के एक इंजीनियर के लैपटॉप से छेड़छाड़ की गई थी. इसके ज़रिए हैकरों को सिस्टम तक पहुंच मिली.

    कंपनी ने बाद में एक बयान जारी कर कहा कि जांच में सेंधमारी के कुछ और संभावित रास्तों का भी पता चला है.

    क्रिप्टोकरेंसी की चोरी भले ही कम समय में हुई हो, लेकिन चोरी की गई डिजिटल संपत्ति को वापस हासिल करने की कोशिश में लंबा समय लग सकता है.

    पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसी उद्योग साइबर हमलों के कारण अरबों डॉलर का नुकसान झेल चुका है. इन हमलों के पीछे अक्सर उत्तर कोरिया से जुड़े हैकरों का हाथ होने की आशंका जताई जाती रही है.

    ब्लॉकचेन इंटेलिजेंस कंपनी टीआरएम लैब्स के मुताबिक, बाइनेंस पर हुए हमले के कई पहलू उत्तर कोरिया से जुड़े पहले के साइबर हमलों से मिलते-जुलते हैं. इनमें पिछले साल क्रिप्टो एक्सचेंज बायबिट पर हुआ 1.5 अरब डॉलर का हमला भी शामिल है.

    हालांकि, इस हमले के पीछे किसका हाथ है, इसकी जांच अभी जारी है.

  15. 'मैं एक भूत के साथ रहता हूं', सस्ते घरों के लालच में यहां 'भूतिया मकान' खरीद रहे लोग

  16. सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले पर क्या बोले विधायक अनंत सिंह?

    अनंत सिंह

    सुप्रीम कोर्ट ने दुलारचंद हत्या मामले में विधायक अनंत सिंह की बेल कैंसिल कर दी है. कोर्ट ने उन्हें एक दिसंबर तक सरेंडर करने का निर्देश दिया है.

    इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “मैं सरेंडर कर दूंगा, मुझे कोर्ट पर भरोसा है. जो कोर्ट ने सरेंडर की तारीख दी है, उस दिन मैं कोर्ट में रहूंगा.“

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, सुप्रीम कोर्ट ने बिहार पुलिस को दुलारचंद यादव हत्याकांड की जांच चार महीने के भीतर पूरी करने का भी निर्देश दिया.

    बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में दुलारचंद की हत्या 30 अक्तूबर 2025 को हुई थी, जिसके बाद पूरे इलाक़े में तनाव फैला गया था. उस समय बिहार में विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रचार चल रहा था.

    इस हत्या के ख़िलाफ़ घोसवरी थाने में अनंत सिंह समेत पांच लोगों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज कराई गई थी.

    इस घटना के बाद अनंत सिंह को गिरफ़्तार भी किया गया था.

  17. कार्टून : हम कहेंगे...

    आज का कार्टून.
    इमेज कैप्शन, नसीरुद्दीन शाह के ‘मैं दिमाग़ी नक्सल हूं’ वाले बयान पर आज का कार्टून
  18. चौथे टी20 मैच में न्यूज़ीलैंड के हाथों हार पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर

    न्यूज़ीलैंड की टीम

    ऑकलैंड में खेले गए चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में न्यूज़ीलैंड ने भारत को 87 रनों से हरा दिया.

    259 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवरो में नौ विकेट के नुक़सान पर 172 रन ही बना सकी.

    भारत की ओर से सबसे ज़्यादा 35 रन तिलक वर्मा ने बनाए. वहीं, न्यूज़ीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने 49 गेंदों में 107 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 10 छक्के और छह चौके लगाए.

    हार के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "हमारी गेंदबाज़ी अच्छी नहीं रही. पावरप्ले में, ख़ासकर तीसरे ओवर में, उन्होंने मैच में अपनी पकड़ बना ली. ग्लेन ने कुछ असाधारण शॉट खेले. उनके कुछ शॉट वाकई शानदार थे और उन्हें देखकर बहुत अच्छा लगा."

    उन्होंने कहा, "यह ज़रूरी है कि हम पीछे मुड़कर अपनी गलतियों को देखें और समझें कि वापसी कैसे करनी है. मुझे लगता है कि हम फिर से अपनी रणनीति पर काम कर सकते हैं और उस पर सही तरीके से अमल कर सकते हैं."

    उन्होंने आगे कहा, "हमारी बातचीत में यह बात थी कि हमें पता था कि मैदान के डायमेंशन ऐसे ही होंगे. कुछ खिलाड़ियों के लिए यहां खेलना पहली बार था. ऐसे हालात के मुताबिक़ ख़ुद को ढालना आसान नहीं होता. पहले तीन मैचों में जिस तरह उन्होंने अपनी योजनाओं को अमली जामा पहनाया, वह शानदार था. यह सीखने का एक अच्छा अनुभव रहा."

    हालांकि, पांच मैचों की इस सिरीज़ में भारत पहले ही 3-1 की अजेय बढ़त बना चुका है.

  19. जस्टिस कौल क्यों बोले, 'सत्ता में मौजूद नेता नहीं चाहता कि उस पर कोई चेक एंड बैलेंस हो'