जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना
जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.
सारांश
- नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
- पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
- अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
- चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
- पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.
लाइव कवरेज
दीपक मंडल
तिब्बत में आए शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 16 लोगों की मौत, सैकड़ों ज़ख़्मी
India China Border Dispute: फिर क्यों उठे सवाल?
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के इस लाइव को अब रोकने के वक़्त आ गया है. बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल को दीजिए इजाज़त. कल सुबह एक नए लाइव ब्लॉग के साथ फिर हाज़िर होंगे.
बीबीसी हिन्दी पर मौजूद अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए उनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.
टाइगर श्रॉफ़ फ़ायरिंग केस में गिरफ़्तार बेगूसराय का ऋतिक कुमार कौन है?
ऑनलाइन मंगाया गया सामान एक्सपायर्ड निकले तो आपके क्या अधिकार हैं?
सऊदी अरब में बांग्लादेशी महिला कामगार कितनी सुरक्षित हैं?
एक सड़क हादसे ने महक को व्हीलचेयर पर ला दिया, लेकिन उनकी कहानी कैसे मिसाल बन गई
हूती विद्रोहियों से सऊदी अरब को बचाने के लिए ब्रिटेन तैनात करेगा टाइफून लड़ाकू विमान, रेचल फ्लिन और जेम्स लैंडेल, राजनयिक मामलों के संवाददाता

इमेज स्रोत, MOD
इमेज कैप्शन, रॉयल एयर फ़ोर्स का टाइफून लड़ाकू विमान ब्रिटेन सरकार ने कहा है कि हूती विद्रोहियों की ओर से मिसाइल और ड्रोन हमले बढ़ने के बाद सऊदी अरब की रक्षा के लिए रॉयल एयर फ़ोर्स (आरएएफ) के टाइफून लड़ाकू विमानों को तैनात किया जाएगा.
इस रक्षात्मक अभियान का मकसद ईरान समर्थित हूती समूह के हवाई हमलों से सऊदी अरब के शहरों और बुनियादी ढांचे की सुरक्षा करना है. प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम ने इस तैनाती को मंज़ूरी दी है.
यह फ़ैसला सऊदी अरब की राजधानी रियाद और देश के तटीय इलाकों में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद लिया गया है.
ब्रिटेन के रक्षा मंत्री वेस स्ट्रीटिंग ने मंगलवार को लिखित बयान में कहा, ''ये विमान रक्षात्मक भूमिका में काम करेंगे और हूती विद्रोहियों के ख़िलाफ़ कोई आक्रामक हमला नहीं करेंगे.''
हूती विद्रोही यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार के ख़िलाफ़ गृहयुद्ध लड़ रहे हैं.
इस सरकार को सऊदी अरब का समर्थन हासिल है. हूती विद्रोहियों ने 2014 में राजधानी सना से इस सरकार को बेदखल कर दिया था.
सितंबर से यमन में संघर्षविराम जैसी स्थिति टूटने के बाद सऊदी अरब हूती विद्रोहियों के हवाई हमलों से अपने हवाई क्षेत्र की रक्षा करने के लिए संघर्ष कर रहा है.
हूती विद्रोहियों ने यमन की आधिकारिक रूप से मान्यता प्राप्त सरकार के ख़िलाफ़ नए सिरे से सैन्य अभियान शुरू किया और रणनीतिक रूप से अहम बाब अल-मंदेब स्ट्रेट पर प्रभावी नियंत्रण हासिल कर लिया.
‘पीस बॉन्ड’ से जुड़ी सुनवाई के दौरान नेहा के वकील ने क्या कहा, विनीत भल्ला, बीबीसी संवाददाता

इमेज स्रोत, Getty Images
दिल्ली हाईकोर्ट में गुरुवार (22 अक्तूबर) को आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा की पीस बॉन्ड से जुड़ी याचिका पर सुनवाई हुई.
बोरा ने 16 अक्तूबर को हुए 'लहरा दो तिरंगा' विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के बाद एक जांच के दौरान शांति बनाए रखने के लिए 10,000 रुपये का पर्सनल बॉन्ड और एक ज़मानत देने के नोटिस को चुनौती दी थी.
नेहा की ओर से पेश सीनियर वकील शंकरनारायणन ने दलील दी कि शांति बनाए रखने के लिए बॉन्ड भरने के संबंध में स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने उन्हें जो कारण बताओ नोटिस भेजा, वह बिना सोच-विचार किए और किसी सामग्री पर भरोसा किए बिना जारी किया गया.
उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रेट ने इस मामले में कोई राय भी जाहिर नहीं की.
उन्होंने कहा कि उनकी मुवक्किल ने न तो हिंसा या अशांति भड़काने की कोई अपील की और न ही किसी को आपराधिक अपराध करने के लिए उकसाया.
उन्होंने केवल शांतिपूर्ण प्रदर्शन में हिस्सा लिया, जो संविधान के तहत संरक्षित अधिकार है.
उन्होंने अदालत से नोटिस रद्द करने का अनुरोध किया.
दिल्ली पुलिस की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) चेतन शर्मा ने दलील दी कि नोटिस के पीछे ‘’ठोस और पर्याप्त सामग्री” मौजूद थी.
उन्होंने कहा कि स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने न केवल जांच अधिकारी के बयान पर विचार किया, बल्कि नेहा के ख़िलाफ़ दर्ज अन्य एफ़आईआर और जनरल डायरी (जीडी) में दर्ज एंट्री समेत दूसरे रिकॉर्ड भी देखे थे.
इन्हीं के आधार पर कारण बताओ नोटिस जारी करने का फ़ैसला लिया गया.
शर्मा ने कहा कि चूंकि यह शांति भंग होने से रोकने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली प्रिवेंटिव पावर है , इसलिए स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट मजिस्ट्रेट को केवल इस बात से संतुष्ट होना होता है कि शांति भंग होने या सार्वजनिक व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है.
उन्होंने कहा कि क़ानून के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया था.
ऑनलाइन मंगाया गया सामान एक्सपायर्ड निकले तो आपके क्या अधिकार हैं?
छत्तीसगढ़ में बस हादसे में 6 लोगों की मौत, 25 से अधिक घायल, आलोक पुतुल, रायपुर से बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लिए

इमेज स्रोत, ALOK PUTUL/BBC
छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ज़िले में एक बस दुर्घटना में बस मालिक समेत 6 लोगों की मौत हो गई.
इस दुर्घटना में 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.
जिले की एसपी रत्ना सिंह ने कहा कि इस मिनी बस में 46 लोग सवार थे.
उन्होंने कहा, "एक मिनी बस मनेंद्रगढ़ से केल्हारी जा रही थी. सेमरमथानी इलाके में एक मोड़ के पास बस अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए मनेंद्रगढ़ भेजा है."
पुलिस का कहना है कि शुरुआती तौर पर स्टेयरिंग फेल होने की बात सामने आ रही है लेकिन पूरी जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा.
इधर राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है.
उन्होंने कहा कि दुर्घटना में घायल यात्रियों का सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ और जिला अस्पताल चिरमिरी में उपचार जारी है.
गंभीर रूप से घायल 2 यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है.
बस में सवार यात्रियों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बस की रफ़्तार तेज़ थी और मोड़ के पास बस का ड्राइवर उस पर नियंत्रण नहीं रख सका.
एक घायल तीरथ सिंह ने बताया, " ये बस जैसे ही मुड़ी, वह सीधे पेड़ से जा कर टकरा गई. इसके बाद बस में कोहराम मच गया. मैं बस से सबसे पहले उतरा, उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया."
नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इसराइल आने का दिया न्योता, स्मित मच्छर के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होने बुलाया

इमेज स्रोत, Getty Images
इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने अपने देश के स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मशाल जलाने के लिए बुलाया है.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ''मैंने अपने मित्र और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और उन्हें इसराइल के स्वतंत्रता दिवस पर एक बहादुर भारतीय पायलट के साथ मशाल प्रज्वलित करने के लिए आमंत्रित किया.''
उन्होंने कहा, ''मोदी ने निमंत्रण के लिए मेरा धन्यवाद किया और कहा कि ज़मीन और आसमान, दोनों जगह भारत और इसराइल मिलकर आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ रहे हैं. उन्होंने दोनों देशों के बीच दशकों पुराने मज़बूत संबंधों की भी सराहना की.''
30 सितंबर को फ़्लाईदुबई के विमान के कॉकपिट में को-पायलट के हमले के बावजूद अपनी बहादुरी से 174 यात्रियों और क्रू मेंबर्स की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छर को इसराइल ने अपना सर्वोच्च पुरस्कार देने का फ़ैसला किया है.
इसराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग ने अक्तूबर महीने कहा था कि भारतीय पायलट को ठीक होने के बाद इसराइल का सर्वोच्च पुरस्कार दिया जाएगा.
उन्होंने कहा था, " कैप्टन मच्छर की ज़बरदस्त बहादुरी और बेहतरीन प्रोफेशनलिज़्म ने एक बड़ी दुर्घटना को टालने में मदद की. जब वे ठीक हो जाएंगे, तो इसराइल के लोगों उन्हें 'प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड फॉर सिविलियन हीरोइज़्म' से सम्मानित करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी."
रेहान वाड्रा प्रदर्शनी से प्रोटेस्ट की तस्वीरें हटाए जाने पर क्या बोले?
टाइगर श्रॉफ़ फ़ायरिंग केस में गिरफ़्तार बेगूसराय का ऋतिक कुमार कौन है?
कर्नाटक में बड़े ई-सिम बॉक्स नेटवर्क का भंडाफोड़- डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटॉर्शन में होता था इस्तेमाल, इमरान क़ुरैशी, बेंगलुरु से बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लिए

इमेज स्रोत, Cyber Command, Karnataka
कर्नाटक पुलिस की साइबर कमांड यूनिट ने एक ई-सिम बॉक्स नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है.
इस नेटवर्क का इस्तेमाल देशभर में डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटॉर्शन और वित्तीय धोखाधड़ी समेत साइबर अपराधों के लिए किया जाता था.
यह ई-सिम बॉक्स नेटवर्क व्हाइटफील्ड इलाके के दो अपार्टमेंट से संचालित किया जा रहा था. यहां 10 सिम बॉक्स डिवाइस लगाए गए थे और हर डिवाइस में सिम कार्ड लगाने के 32 स्लॉट थे.
इस तरह दोनों ठिकानों पर कुल 320 सिम कनेक्शन की क्षमता थी. धोखाधड़ी करने वालों के पास ई-सिम बॉक्स मिलने का यह पहला मामला है.
कर्नाटक के साइबर कमांड के डीजीपी प्रणब मोहंती ने एक बयान में कहा, ''शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि इस नेटवर्क से जुड़े वित्तीय नुकसान की राशि सैकड़ों करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है.''
''हालांकि, पीड़ितों की वास्तविक संख्या, वित्तीय नुकसान और नेटवर्क के विस्तार की पुष्टि की जानी बाकी है. इस संबंध में जांच जारी है और दूसरी एजेंसियों के साथ समन्वय किया जा रहा है.''
साइबर कमांड को इस अवैध टेलीकम्युनिकेशन नेटवर्क के बारे में तब पता चला, जब भारती एयरटेल लिमिटेड के बेंगलुरु स्थित मुख्य सर्किल नोडल अधिकारी ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई.
शिकायत में व्हाइटफील्ड और काडुगोडी इलाकों में सिम बॉक्स के भीतर एयरटेल के सिम कार्ड के अनधिकृत इस्तेमाल की आशंका जताई गई थी. यह शिकायत 26 अगस्त को दर्ज की गई थी.
डीजीपी के बयान में ई-सिम बॉक्स नेटवर्क चलाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या नहीं बताई गई है.
हालांकि, महाराष्ट्र के तिरोड़ा के रहने वाले चार लोगों की गिरफ़्तारी का ज़िक्र किया गया है.
इन पर नेटवर्क में इस्तेमाल के लिए सिम कार्ड बेचने और उन्हें ई-सिम प्रोफ़ाइल में बदलने का आरोप है.
इन चार लोगों की गिरफ़्तारी को साइबर अपराध में इस्तेमाल किए जाने के संदेह वाले ई-सिम संसाधनों की खरीद, उन्हें सक्रिय कराने और नेटवर्क तक पहुंचाने की प्रक्रिया का पता लगाने की दिशा में अहम कदम बताया गया है.
मोहंती ने कहा, ''आगे की जांच में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका और पहचान स्थापित करने, इस मामले में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने और सिम/ई-सिम की सप्लाई चेन और डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटॉर्शन और वित्तीय साइबर धोखाधड़ी की संदिग्ध गतिविधियों के बीच संभावित संबंध का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.''
एक सड़क हादसे ने महक को व्हीलचेयर पर ला दिया, लेकिन उनकी कहानी कैसे मिसाल बन गई
सऊदी अरब खुद पर हमले क्यों नहीं रोक पा रहा? | 22 अक्तूबर, 2026 | दिनभर (बीबीसी हिन्दी)
छोड़िए YouTube पोस्टGoogle YouTube सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त
सऊदी अरब में फंसे जायरीनों को वापस लाने के लिए क्या कर रहा है भारत, विदेश मंत्रालय ने बताया

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, अबतक 3,000 भारतीय जायरीन सऊदी अरब से भारत लौट चुके हैं (फ़ाइल फ़ोटो) विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा है रियाद स्थित भारतीय दूतावास और जेद्दाह स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास सऊदी अरब में फंसे भारतीय जायरीनों की जल्द वापसी सुनिश्चित कर रहे हैं.
मंत्रालय ने बताया कि दूतावास इसके लिए संबंधित एयरलाइंस और टूर ऑपरेटरों के साथ सक्रिय तौर पर संपर्क में हैं.
विदेश मंत्रालय का यह बयान दम्माम के किंग फ़हद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत और दो अन्य के घायल होने के बाद आया है.
विदेश मंत्रालय के मुताबिक़, उपलब्ध उड़ानों के ज़रिये उमरा करने गए करीब 3,000 भारतीय जायरीन सऊदी अरब से भारत लौट चुके हैं.
विदेश मंत्रालय ने एक्स पर लिखा, '' हमारा दूतावास और वाणिज्य दूतावास, सामुदायिक स्वयंसेवकों की मदद से हर संभव सहायता उपलब्ध करा रहे हैं. भारतीय नागरिकों की मदद के लिए 24 घंटे सक्रिय रहने वाले कंट्रोल रूम बनाए गए हैं और नियमित रूप से एडवाइज़री जारी की जा रही हैं.''
रियाद स्थित भारतीय दूतावास और जेद्दाह स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के 24×7 कंट्रोल रूम के संपर्क का ब्योरा इस प्रकार है-
भारतीय दूतावास, रियाद
- टेलीफोन: +966-554412016; +966-542126784
- टोल-फ्री नंबर: 8002471234 (केवल सऊदी अरब के भीतर से कॉल करने के लिए)
- व्हाट्सऐप: +966-536216082 (केवल संदेश भेजने के लिए)
भारतीय वाणिज्य दूतावास, जेद्दाह
- टेलीफोन: +966-12-2614093; +966-556122301
- व्हाट्सऐप: +966-536209704 (केवल संदेश भेजने के लिए)
पीएचपी क्या है और इस साइबर अलर्ट से भारतीय यूज़र्स को कितना ख़तरा
ब्रिटेन की ये कंपनी करेगी 5000 कर्मचारियों की छंटनी, सबसे ज़्यादा असर भारत पर, लुसी हूकर, बिज़नेस रिपोर्टर

इमेज स्रोत, Getty Images
बैंकिंग ग्रुप बार्कलेज अपने कामकाज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल बढ़ाते हुए करीब 5,000 कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है.
ब्रिटेन के लिए बैक-ऑफ़िस के कुछ काम भारत में किए जाते हैं, इसलिए छंटनी का एक बड़ा हिस्सा भारत में होने की आशंका है.
बैंकिंग समूह ने कहा कि अब तक 1,000 पद खत्म किए जा चुके हैं और इस साल के अंत तक 4,000 और पद खत्म करने की उम्मीद है.
इस तरह वैश्विक स्तर पर उसके कुल कर्मचारियों की संख्या में करीब 5 फ़ीसदी की कमी आएगी.
बैंक की लागत घटाने की योजना मुख्य रूप से ब्रिटेन में उसके रिटेल बैंकिंग कारोबार पर केंद्रित है.
बार्कलेज ने कहा कि ये बदलाव उसके कारोबार को आधुनिक बनाने की लगातार जारी योजना का हिस्सा हैं.
बैंक की रणनीति में एआई का इस्तेमाल इस योजना को और प्रभावी बनाने वाला कदम है.
बैंकिंग समूह अपने तीन साल के लागत कटौती कार्यक्रम के अंतिम चरण में है.
यह कार्यक्रम मुख्य रूप से ब्रिटेन में उसके रिटेल बैंकिंग कारोबार पर केंद्रित रहा है, हालांकि इसका असर इन्वेस्टमेंट बैंकिंग डिवीज़न पर भी पड़ा है.
बार्कलेज ने यह भी बताया कि सितंबर में समाप्त तीन महीनों के दौरान उसने 2.3 अरब पाउंड का मुनाफ़ा कमाया.
यह एक साल पहले की इसी अवधि के मुकाबले ज़्यादा है, लेकिन अनुमान से थोड़ा कम है.
रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने पर बीकानेर हाउस का ये जवाब, प्रियंका गांधी ने कहा- तुम पर गर्व है
उत्तराखंड में दलेर मेहंदी पर मंत्री की टिप्पणी से उठे विवाद में अब क्या हुआ
हैरी ब्रूक ने बनाया वनडे का सबसे तेज़ दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा

इमेज स्रोत, Sameer Ali/Getty Images
इमेज कैप्शन, इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज दोहरा शतक बनाया है इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज़ दोहरे शतक का विश्व रिकॉर्ड बना दिया है.
पाकिस्तान में चल रही तीन देशों की वनडे प्रतियोगिता में श्रीलंका के ख़िलाफ़ रावलपिंडी में खेले जा रहे मैच में ब्रूक ने ये रिकॉर्ड बनाया.
ब्रूक ने 114 गेंदों पर अपना दोहरा शतक पूरा किया. वह 116 गेंदों पर 202 रन बनाकर आउट हुए. उनकी पारी में 10 छक्के और 21 चौके शामिल थे.
ब्रूक से पहले ये रिकॉर्ड भारत के कप्तान शुभमन गिल के नाम था. गिल ने इसी साल 30 सितंबर को वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ 117 गेंदों पर दोहरा शतक पूरा किया था.
ब्रूक की ज़ोरदार पारी के सहारे इंग्लैंड ने 50 ओवर में चार विकेट के नुक़सान पर 429 रन का स्कोर खड़ा किया.
ब्रूक के अलावा विल जैक्स ने सिर्फ़ 30 गेंदों पर 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 66 रन बनाए.
