जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना
जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.
सारांश
- नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
- पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
- अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
- चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
- पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.
लाइव कवरेज
दीपक मंडल
अब इस लाइव ब्लॉग को रोकने का वक़्त आ गया है. बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल को दीजिए इजाज़त. कल एक नए लाइव ब्लॉग के साथ हाज़िर होंगे. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए उनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
राहुल पर पीएम मोदी के लगातार हमले लेकिन नेहा बोरा-दीपके पर चुप्पी के क्या मायने हैं
एनडीए का हिस्सा बने यूसुफ़ पठान को मिल गया विवादित प्लॉट, कांग्रेस का हंगामा
'अरुणाचल बॉर्डर पर भारत और चीन आमने-सामने बने हुए हैं', आईटीबीपी डीजी के बयान पर सियासत गरमाई
मध्य प्रदेश: कहीं 5 तो कहीं 33,500 रुपये प्रति लीटर में ख़रीदा फ़िनाइल, सरकारी ख़रीद में इतना फ़र्क क्यों?
जॉर्डन में अंतिम संस्कार के दौरान गोलीबारी, छह लोगों की मौत, यारोस्लाव लुकिव

इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, एएफ़पी न्यूज़ एजेंसी से बात करने वाले एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक़, गोलीबारी के समय चर्च में 150 से 200 लोग मौजूद थे जॉर्डन में एक चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान बंदूकधारियों की गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई है और 28 लोग घायल हुए हैं.
सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक़, घटना कराक गवर्नरेट के हमूद गांव में हुई. बंदूकधारी एक कार से आए, चर्च में दाखिल हुए और गोलीबारी करने के बाद फ़रार हो गए.
सरकारी प्रवक्ता डॉ. अल-मोमानी मोहम्मद ने इसे "घिनौना हमला" बताया है.
गोलीबारी में तीन हमलावर शामिल थे?
बीबीसी द्वारा सत्यापित सीसीटीवी फुटेज में तीन बंदूकधारी सड़क से चर्च की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं.
दो हमलावर चर्च परिसर के वाहन प्रवेश द्वार की तरफ़ जाते हैं और कुछ देर बाद एक तीसरे व्यक्ति के साथ वापस आते दिखाई देते हैं. तीनों के हाथों में बंदूकें दिखाई दे रही हैं.
अंतिम संस्कार में शामिल एक व्यक्ति ने जॉर्डन के सरकारी टीवी चैनल अल-ममलका को बताया कि दो हमलावरों ने कई मिनट तक गोलीबारी की. उनका निशाना एक शोक सभा में आए लोग बने.
किंग अब्दुल्लाह ने कड़ी कार्रवाई की बात कही
जॉर्डन के किंग अब्दुल्लाह द्वितीय ने कहा है कि अधिकारी कराक में हुए "आतंकी कृत्य" के ज़िम्मेदार लोगों को कड़ी सज़ा देंगे.
हमले की ज़िम्मेदारी अभी तक किसी संगठन या व्यक्ति ने नहीं ली है.
गृह मंत्रालय के अधिकारियों की प्रेस ब्रीफिंग जल्द होने की उम्मीद है. सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक़, प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सुरक्षा परिषद की बैठक भी होगी, जिसमें सभी मंत्री शामिल होंगे.
लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ़ आउन ने चर्च पर हुए हमले को "घिनौना आतंकी हमला" बताया है.
बहुसंख्यक मुस्लिम आबादी वाले जॉर्डन के कराक इलाके में ईसाई समुदाय की भी बड़ी आबादी है. जॉर्डन में इस तरह की हिंसा कम ही हुई है, हालांकि अतीत में देश में जानलेवा हमले हो चुके हैं.
बेंगलुरु में फिर निकला तिरंगा मार्च, पुलिस ने लगाई ख़ास शर्त, इमरान क़ुरैशी, बेंगलुरु से बीबीसी हिन्दी के लिए

इमेज स्रोत, IMRAN QURESHI
इमेज कैप्शन, बेंगलुरु में एसआईआर के सवाल पर शुक्रवार को तिरंगा मार्च निकाला गया बेंगलुरु पुलिस ने शुक्रवार को तिरंगा मार्च की अनुमति तब जाकर दी जब कुछ युवाओं ने वोटर लिस्ट से जुड़ी एसआईआर(विशेष गहन पुनरीक्षण) की आलोचना वाले प्लेकार्ड हटा दिए.
करीब 400 से 500 लोग टाउन हॉल में इकट्ठा हुए थे. वे फ़्रीडम पार्क तक मार्च निकालने वाले थे, जिसे बेंगलुरु में विरोध-प्रदर्शन के लिए निर्धारित जगह माना जाता है.
आयोजकों ने टाउन हॉल से तिरंगा यात्रा निकालने की अनुमति मांगी थी. पुलिस ने इस शर्त पर अनुमति दी थी कि फ़्रीडम पार्क पहुंचने के रास्ते में कोई विरोध प्रदर्शन नहीं होगा.
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी को बताया, "लेकिन कुछ युवा इस बात पर अड़ गए और हमारे अधिकारियों से बहस करने लगे कि उन्हें विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है. आयोजकों ने शर्त मानने पर सहमति जताई. आखिरकार हमने युवाओं से कहा कि या तो वे पोस्टर हटा दें, या पुलिस उन्हें हटा देगी. आख़िरकार वे मान गए."
एक अन्य अधिकारी ने कहा, "हमारे अधिकारियों ने उन्हें यह भी बताया कि कर्नाटक हाई कोर्ट के फ़ैसले का पालन करने के अलावा पुलिस के पास कोई विकल्प नहीं है. अदालत ने कहा है कि विरोध प्रदर्शन केवल फ़्रीडम पार्क में ही किए जा सकते हैं."
टाउन हॉल से फ़्रीडम पार्क तक 2.7 किलोमीटर का तिरंगा मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा.
फ़्रीडम पार्क में पूर्व महाधिवक्ता प्रोफ़ेसर रविवर्मा कुमार ने मतदाता सूची में लोगों को शामिल करने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से पहले किए गए व्यापक प्रयासों को याद किया.
उन्होंने कहा, "लेकिन मौजूदा निर्वाचन आयोग मतदाता सूचियों से लोगों के नाम हटा रहा है. कानून में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का प्रावधान है, लेकिन विशेष गहन पुनरीक्षण का कोई प्रावधान नहीं है."
प्रदर्शन के दौरान समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल हुए. इनमें युवा और बुज़ुर्ग, दोनों थे.
एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी बार है, जब पुलिस ने तिरंगा मार्च निकालने की अनुमति दी है.
महिला क्रिकेट: भारत ने पहले वनडे में ज़िम्बाब्वे को नौ विकेट से हराया

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, प्रतीका रावल ने इस मैच में शतक बनाया (फ़ाइल फ़ोटो) प्रतीका रावल के तीसरे वनडे शतक और श्री चरणी के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (4/23) की बदौलत भारत ने शुक्रवार को तीन मैचों की सिरीज़ के पहले महिला वनडे में ज़िम्बाब्वे को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी.
वडोदरा में हुए मैच में श्री चरणी की शानदार गेंदबाज़ी की मदद से भारत ने बल्लेबाज़ी के लिए अनुकूल पिच पर ज़िम्बाब्वे की पूरी टीम को महज़ 197 रन पर समेट दिया.
इसके बाद ओपनिंग की ज़िम्मेदारी मिलने पर प्रतीका ने इस मौके का पूरा फ़ायदा उठाया.
उन्होंने नाबाद 100 रन बनाकर लक्ष्य का पीछा करने में अहम भूमिका निभाई.
भारत ने 27.1 ओवर में एक विकेट पर 200 रन बनाकर जीत हासिल कर ली.
नियमित सलामी जोड़ी के तौर पर कप्तान स्मृति मंधाना (32) और उपकप्तान शेफाली वर्मा (नाबाद 64) ने भी इस मौके का पूरा फ़ायदा उठाया.
एनडीए का हिस्सा बने यूसुफ़ पठान को मिल गया विवादित प्लॉट, कांग्रेस का हंगामा
दिल्ली हाई कोर्ट ने नेहा बोरा की 'पीस बॉन्ड' के ख़िलाफ़ याचिका ख़ारिज की, विनीत भल्ला, बीबीसी संवाददाता

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, नेहा बोरा को राहत नहीं (फ़ाइल फ़ोटो) दिल्ली हाई कोर्ट ने 'पीस बॉन्ड' भरने संबंधी नोटिस को चुनौती देने वाली नेहा बोरा की याचिका ख़ारिज कर दी है.
कोर्ट ने कहा कि इस स्तर पर पर्याप्त कानूनी सुरक्षा उपाय मौजूद हैं.
हाई कोर्ट ने स्पेशल एग्ज़ीक्यूटिव मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि वह उन सभी दस्तावेज़ों और सामग्रियों को उपलब्ध कराएं, जिनके आधार पर उन्होंने नेहा को नोटिस जारी किया था.
बोरा ने 16 अक्तूबर को हुए 'लहरा दो तिरंगा' विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के बाद एक जांच के दौरान शांति बनाए रखने के लिए 10,000 रुपये का पर्सनल बॉन्ड और एक ज़मानती देने के नोटिस को चुनौती दी थी.
दिल्ली हाई कोर्ट में बुधवार को सुनवाई के दौरान नेहा की ओर से पेश सीनियर वकील शंकरनारायणन ने दलील दी कि शांति बनाए रखने के लिए बॉन्ड भरने के संबंध में स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने उन्हें जो कारण बताओ नोटिस भेजा, वह बिना सोच-विचार किए और किसी सामग्री पर भरोसा किए बिना जारी किया गया.
उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रेट ने इस मामले में कोई राय भी जाहिर नहीं की.
उन्होंने कहा कि उनकी मुवक्किल ने न तो हिंसा या अशांति भड़काने की कोई अपील की और न ही किसी को आपराधिक अपराध करने के लिए उकसाया.
उन्होंने केवल शांतिपूर्ण प्रदर्शन में हिस्सा लिया, जो संविधान के तहत संरक्षित अधिकार है.
सीजेपी नेताओं का आंदोलन जारी रखने का फ़ैसला, कहा- ज्ञानेश कुमार को इस्तीफ़ा देना होगा

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, आशुतोष रांका और सौरव दास ने एसआईआर के ख़िलाफ़ आंदोलन जारी रखने की बात कही है कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं ने एसआईआर के ख़िलाफ़ आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ कॉकरोच जनता पार्टी के सौरव दास और आशुतोष रांका ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफ़ा देना होगा.
दोनों नेताओं की यह टिप्पणी मंदिर मार्ग पुलिस थाने में दर्ज अलग-अलग मामलों के सिलसिले में स्पेशल एग्ज़ीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (एसईएम) के सामने पेश होने के बाद आई.
रांका ने एसईएम के सामने पेश होने के बाद पत्रकारों से कहा, "आंदोलन जारी रहेगा. देश के लोगों ने हमें यह मंच दिया है और हम इसके संरक्षक हैं. हम बस अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश कर रहे हैं. जेल में रहने के दौरान भी आंदोलन जारी रहता है."
मध्य प्रदेश: कहीं 5 तो कहीं 33,500 रुपये प्रति लीटर में ख़रीदा फ़िनाइल, सरकारी ख़रीद में इतना फ़र्क क्यों?
एसआईआर के ख़िलाफ़ दिल्ली में प्रदर्शन, तस्वीरों में देखें

इमेज स्रोत, SHAAD MIDHAT/BBC
एसआईआर को रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग लेकर लोगों ने गुरुवार को दिल्ली में प्रदर्शन किए.
पीपल अगेंस्ट एसआईआर के बैनर तले 23 अक्तूबर को देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन किए जा रहे हैं.
दिल्ली में एसआईआर के ख़िलाफ़ और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर छात्र, किसान, मज़दूर और एक्टिविस्ट दोपहर क़रीब एक बजे बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास जुटे.

इमेज स्रोत, SHAAD MIDHAT/BBC

इमेज स्रोत, SHAAD MIDHAT/BBC

इमेज स्रोत, SHAAD MIDHAT/BBC

इमेज स्रोत, SHAAD MIDHAT/BBC

इमेज स्रोत, SHAAD MIDHAT/BBC
भारत-चीन सीमा विवाद : फिर क्यों उठे सवाल? | 23 अक्तूबर, 2026 | दिनभर (बीबीसी हिन्दी)
छोड़िए YouTube पोस्टGoogle YouTube सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त
राहुल पर पीएम मोदी के लगातार हमले लेकिन नेहा बोरा-दीपके पर चुप्पी के क्या मायने हैं
पेरिस के उपनगर में गोलीबारी में एक शख़्स की मौत, आतंकी वारदात का संदेह, जैक बर्गेस और पॉल किर्बी, यूरोप डिजिटल एडिटर

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और आपातकालीन सेवाओं की टीमें तैनात हैं पेरिस के एक उपनगर में गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. पुलिस इसे आतंकवादी घटना मानकर जांच कर रही है.
शुक्रवार को कई जगहों पर चलते वाहन से गोलीबारी की गई. पहली घटना पेरिस के दक्षिण-पश्चिम में स्थित त्राप शहर में हुई और इसके बाद पास के ला वेरिएर में गोलीबारी हुई.
स्थानीय मेयर ने बताया कि घायलों में 12 साल की एक लड़की भी शामिल है.
फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबास्तियन लेकोर्नू ने कहा कि हमले के संदिग्ध को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में ले लिया गया है.
राष्ट्रीय आतंकवाद-रोधी अभियोजक कार्यालय ने बताया कि उसने इस मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है.
शुरुआती तौर पर यह मामला "आतंकवादी साजिश से जुड़े हत्या के अपराध" का लग रहा है.
त्राप के मेयर अली रबेह ने बताया कि शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति ने अपने वाहन से उन कई लोगों पर गोलियां चलाईं, जो उसके रास्ते में आए.
रबेह ने बीएफएमटीवी को बताया कि संदिग्ध कई इलाकों में बिना किसी स्पष्ट दिशा के घूमता रहा और बेतरतीब ढंग से गोलियां चलाता रहा. ऐसा लग रहा था कि उसका मकसद "जितना संभव हो, उतने लोगों को हताहत करना" था. उन्होंने कहा, "वह बड़े पैमाने पर तबाही मचाना चाहता था."
मेयर के मुताबिक, हमलावर ने त्राप में एक पेट्रोल पंप, एक अस्पताल और बच्चों के खेलने की जगह पर लोगों को निशाना बनाया.
इसके बाद वह पास के ला वेरिएर चला गया. वहां के मेयर निकोलस डैनविल ने बताया कि चारों घायल गंभीर हालत में हैं.
पुलिस यूनियन के एक अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध को ला वेरिएर में शहर से गुजरने वाले मुख्य एन10 मार्ग पर हिरासत में लिया गया.
'अरुणाचल बॉर्डर पर भारत और चीन आमने-सामने बने हुए हैं', आईटीबीपी डीजी के बयान पर सियासत गरमाई
एशियन पैरा गेम्स में भारतीय तैराकों ने जीते 11 मेडल

इमेज स्रोत, SAI MEDIA/X
इमेज कैप्शन, भारतीय तैराक हिमांशु नंदल ने ब्रॉन्ज़ मेडल की हैट्रिक लगाई है एशियन पैरा गेम्स ने भारतीय पैरा तैराकों ने 11 पदकों के साथ अपना अभियान समाप्त किया है. भारतीय तैराक हिमांशु नंदल ने ब्रॉन्ज़ मेडल की हैट्रिक लगाई है.
पिछले एशियन पैरा गेम्स में भारत ने सिर्फ़ एक ब्रॉन्ज मेडल मिला था.
भारतीय तैराकों ने तीन सिल्वर और आठ ब्रॉन्ज़ के साथ मिलकर प्रतियोगिता को अलविदा कहा.
हिमांशु नंदल और रवि बुडिगिना ने भारत के लिए तीन-तीन पदक जीते.
नंदल ने शुक्रवार को पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस11 स्पर्द्धा में तीसरा स्थान हासिल कर अपना तीसरा कांस्य पदक जीता.
एशियन पैरा गेम्स जापान के आइची-नागोया शहर में 18 अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक आयोजित हो रहे हैं.
पदक तालिका में अबतक चीन शीर्ष पर बना हुआ है. चीन ने 427 मेडल जीते हैं. इनमें 204 गोल्ड, 1154 सिल्वर और 108 ब्रॉन्ज़ हैं.
भारत ने 114 मेडल जीते हैं. इनमें 30 गोल्ड, 35 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज़ हैं.
चेहरा देखकर एआई बता सकेगा कि मरीज़ कितने समय तक ज़िंदा रहेगा!
राधिका 5 साल पहले लिखना पढ़ना भूल गई थी, अब वो कैसी है?
दिल्ली पुलिस को मिली कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन की रिमांड

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, दिल्ली पुलिस की हिरासत में आमिर शौकीन कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन को तीस हज़ारी कोर्ट ने एक दिन की रिमांड पर भेजा है.
आमिर शौकीन को त्रिपुरा के एक युवक से नस्लीय भेदभाव के करने के आरोप पर दिल्ली पुलिस ने 22 अक्तूबर को हिरासत में लिया गया था.
आमिर के ख़िलाफ़ बीएनएस की धारा 192, 196, 352 और 353 के तहत सदर बाज़ार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, दिल्ली पुलिस ने छह दिनों की रिमांड मांगी थी, लेकिन तीस हज़ारी कोर्ट के ड्यूटी मज़िस्ट्रेट ने सिर्फ एक दिन की रिमांड दी है.
वहीं, त्रिपुरा पुलिस ने भी आमिर शौकीन के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की है.
उत्तराखंड के सीएम ने बताया- दलेर मेहंदी से क्या बात हुई?

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उन्होंने गायक दलेर मेहंदी से बात की है उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उन्होंने प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी से बात कर उनका हाल-चाल पूछा है.
इससे पहले उन्होंने दलेर मेहंदी के भाई और गायक मीका सिंह से बात की थी.
दलेर मेहंदी से बातचीत के बारे में उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि हाल-चाल पूछने के साथ उनसे पिछले दिनों हुए घटनाक्रम पर भी चर्चा की.
उन्होंने लिखा, ''देवभूमि उत्तराखण्ड ‘अतिथि देवो भवः’ की समृद्ध परंपरा का संवाहक है. हमारी लोकसंस्कृति, आत्मीय आतिथ्य और सौहार्द की भावना ही देवभूमि की विशिष्ट पहचान है. यहां कला, संस्कृति और कलाकारों का सदैव स्वागत एवं सम्मान किया जाता रहा है.''
''हमारा प्रयास है कि इस घटनाक्रम को पीछे छोड़कर आपसी संवाद, सौहार्द और सकारात्मकता की भावना के साथ आगे बढ़ा जाए.''
दरअसल उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल ज़िले के नरेंद्र नगर में 18 अक्तूबर को कुंजापुरी मेले के दौरान गायक दलेर मेहंदी की प्रस्तुति को लेकर विवाद हो गया था.
कार्यक्रम के दौरान राज्य के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर ही उनके गायन पर सवाल उठाए.
यह कार्यक्रम नवरात्र के मौके पर आयोजित किया गया था.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उनियाल, दलेर मेहंदी से कह रहे हैं,"इतना पैसे देकर हमने आपको बुलाया है. आप बेवकूफ बना रहे हैं हमें. बोला तो जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे?"
इस पूरे विवाद के बीच दलेर मेहंदी के छोटे भाई और गायक मीका सिंह ने वीडियो जारी कर उनका बचाव किया था.
एसआईआर को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन फिर शुरू, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया, शुभ राणा, बीबीसी संवाददाता

इमेज स्रोत, SHAAD MIDHAT/BBC
इमेज कैप्शन, दिल्ली में एसआईआर रद्द करने की मांग लेकर फिर प्रदर्शन शुरू पीपल अगेंस्ट एसआईआर के बैनर तले 23 अक्तूबर को देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन किए जा रहे हैं.
दिल्ली में एसआईआर के ख़िलाफ़ और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर छात्र, किसान, मज़दूर और एक्टिविस्ट दोपहर क़रीब एक बजे बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास जुटे.
प्रदर्शन में आइसा, एआईएसएफ़, एसएफ़आई और केवाईएस समेत कई वामपंथी छात्र संगठन शामिल हुए.
इसके अलावा किसान और महिला संगठनों के सदस्यों ने भी हिस्सा लिया.

इमेज स्रोत, SHAAD MIDHAT/BBC
इमेज कैप्शन, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग के दफ़्तर तक मार्च निकालने का आह्वान किया था. उनकी प्रमुख मांगों में एसआईआर को वापस लेने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग शामिल थी.
इस दौरान दिल्ली पुलिस लगातार अनाउंसमेंट कर रही थी कि नई दिल्ली इलाके में बीएनएसएस की धारा 163 लागू है और वहां लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध है.
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से वहां से हटने की अपील की. हालांकि, प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे, जिसके बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया.
