प्रशांत भूषण के 'रिजीम चेंज' वाले बयान पर उद्धव ठाकरे ने क्या कहा

इमेज स्रोत, Getty Images
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज बयान को लेकर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रतिक्रिया दी है.
मुंबई में उन्होंने शनिवार को कहा, "अगर बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार लोगों से वोट देने और विरोध-प्रदर्शन करने के ज़रिए अपनी बात रखने का अधिकार छीन रही है, तो ऐसी सरकार को बदलने की ज़रूरत है."
उद्धव ने प्रशांत भूषण का समर्थन करते हुए कहा कि विपक्ष इसके लिए आवाज़ उठा रहा है.
उन्होंने कहा, “पुलिस युवाओं और महिलाओं पर हमला कर रही है, उनके कपड़े फाड़ रही है. ऐसी सरकार को दफ़न कर देना चाहिए.”
उन्होंने ये बातें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और अन्य दलों की ओर से बुलाए गए प्रदर्शनों में शामिल लोगों के साथ कथित हिंसा का ज़िक्र करते हुए कहीं.













