जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. आशुतोष रांका और सौरव दास की ज़मानत पर नहीं हुई सुनवाई, सीजेपी की रत्ना सिंह ने ये कहा

    सौरव दास और आशुतोष रांका
    इमेज कैप्शन, सौरव दास और आशुतोष रांका की ज़मानत पर आज सुनवाई थी

    कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह संयोजक आशुतोष रांका और सौरभ दास की ज़मानत को लेकर रविवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन इस मामले की सुनवाई नहीं हुई.

    सीजेपी की लीगल सेल की प्रमुख रत्ना सिंह ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी संवाददाता संदीप राय से फ़ोन पर कहा है, "न्यायिक हिरासत से रिहा करने से जुड़े मामले की सुनवाई में जानबूझकर देरी की गई. मजिस्ट्रेट ने खुद पर धमकी का आरोप लगाते हुए खुद को केस से अलग कर लिया."

    इससे पहले रत्ना सिंह ने एक्स पर कई पोस्ट करके बताया कि वे रविवार सुबह से मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में मौजूद थीं, जहां दोपहर 12 बजे विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट (एसईएम) कोर्ट में सुनवाई होनी थी.

    उनके मुताबिक़, सभी ज़रूरी औपचारिकताएं और सत्यापन प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद सुनवाई समय पर नहीं हुई.

    उन्होंने आरोप लगाया, "स्पेशल एग्जीक्युटिव मजिस्ट्रेट (एसईएम) दोपहर करीब 1.30 बजे पुलिस स्टेशन पहुंच गए थे, लेकिन शाम 5 बजे तक कोर्ट रूम में नहीं आए."

    रत्ना सिंह का कहना है कि मजिस्ट्रेट के आने के बाद भी सुनवाई का केंद्र यह नहीं रहा कि सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई के लिए आवश्यक शर्तें पूरी हुई हैं या नहीं.

    उनके मुताबिक़, "कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद मजिस्ट्रेट ने कहा कि उन्हें एक धमकी भरा संदेश मिला है और इसके बाद पूरी चर्चा उसी संदेश के इर्द-गिर्द केंद्रित हो गई."

    रत्ना सिंह ने आरोप लगाया कि 'पूरी प्रक्रिया पहले से तय रणनीति के तहत चलाई गई और रिहाई से जुड़े मूल मुद्दे पर सुनवाई नहीं की गई.'

    उन्होंने कहा कि जिस तरह मामले को टाला गया और हैंडल किया गया, उससे वे बेहद 'निराश' हैं.

    उनका कहा, "प्रक्रियागत देरी की वजह से उनके दोनों साथियों को हिरासत में और समय बिताना पड़ सकता है."

    हालांकि, एसईएम कोर्ट की कार्यवाही और कथित धमकी भरे संदेश को लेकर कोई आधिकारिक बयान या आदेश जारी होने की सूचना नहीं है.

    गौरतलब है कि आशुतोष रांका और सौरभ दास को 14 अक्तूबर को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा गया था. दोनों पर निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए जंतर-मंतर पहुंचने का आरोप है.

  2. नेहा सिंह राठौर बोलीं- चैनल के जिस कार्यक्रम में गई थी उसी की फोटो फ़ेक न्यूज़ में इस्तेमाल हुई

  3. पेरिस: नाराज़ प्रदर्शनकारी जब रिपब्लिक स्क्वॉयर पहुंचे, तस्वीरे देखिए

    पेरिस के रिपब्लिक स्क्वायर में मैरिएन की प्रतिमा पर प्रदर्शनकारियों ने एक पीली जैकेट लटका दी जिसमें पुलिस कार्रवाई के ख़िलाफ़ संदेश लिखा गया है
    इमेज कैप्शन, पेरिस के रिपब्लिक स्क्वॉयर में मैरिएन की प्रतिमा पर प्रदर्शनकारियों ने एक पीली जैकेट लटका दी जिसमें पुलिस कार्रवाई के ख़िलाफ़ संदेश लिखा गया है
    प्रदर्शन के दौरान रिपब्लिक स्क्वॉयर प्रतिमा के ऊपर प्रदर्शनकारी चढ़ गए
    इमेज कैप्शन, प्रदर्शन के दौरान रिपब्लिक स्क्वॉयर प्रतिमा के ऊपर प्रदर्शनकारी चढ़ गए
    पेरिस में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई झड़पों के बाद सड़क पर क्षतिग्रस्त एटीएम और बिखरा मलबा
    इमेज कैप्शन, पेरिस में महंगाई के ख़िलाफ़ प्रदर्शन के दौरान हुई झड़पों के बाद सड़क पर क्षतिग्रस्त एटीएम और बिखरा मलबा
    पेरिस के रिपब्लिक स्क्वायर में बढ़ती महंगाई और स्कूलों की बदहाल स्थिति के ख़िलाफ़ मार्च में शामिल प्रदर्शनकारी
    इमेज कैप्शन, पेरिस के रिपब्लिक स्क्वॉयर में बढ़ती महंगाई और स्कूलों की बदहाल स्थिति के ख़िलाफ़ मार्च में शामिल प्रदर्शनकारी
    रिपब्लिक स्क्वायर के आसपास प्रदर्शनकारियों ने बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर नारेबाज़ी और आगजनी भी की
    इमेज कैप्शन, रिपब्लिक स्क्वॉयर के आसपास प्रदर्शनकारियों ने बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर नारेबाज़ी और आगजनी भी की
    सार्वजनिक सेवाओं में कटौती के विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प
    इमेज कैप्शन, सार्वजनिक सेवाओं में कटौती के विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प
  4. टेस्ट मैच जिसके बीच ऑस्ट्रेलिया के कैप्टन और वाइस कैप्टन को टीम से बाहर किया गया

  5. फ़्रांस में विरोध प्रदर्शन, भीड़ ने ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग लगाई

  6. अभिजीत दीपके बोले- 'ये लंबी लड़ाई है और हम इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं'

  7. यहां घर का दरवाज़ा खुलते ही सब नारंगी क्यों नज़र आने लगा?

  8. कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़: क्या चूक हुई, जवाबदेही किसकी?

  9. नोएडा: एक ही घर में पांच मौतों के मामले में पुलिस को मिला एक वीडियो, ये बताया

    ग्रेटर नोटडा ज़ोन के डीसीपी श्रवण कुमार सिंह
    इमेज कैप्शन, ग्रेटर नोटडा ज़ोन के डीसीपी श्रवण कुमार सिंह

    ग्रेटर नोएडा में पति-पत्नी और तीन बच्चों के घर में मृत पाए जाने के मामले में पुलिस ने मृतक पुरुष का एक वीडियो मिलने का दावा किया है जो मौत से पहले रिकॉर्ड किया गया था.

    ग्रेटर नोटडा ज़ोन के डीसीपी श्रवण कुमार सिंह ने समाचार एजेंसी पीटीआई को इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि जांच में मृतक महेश के फ़ोन में एक वीडियो मिला है, जिसमें उन्होंने इस कदम के पीछे अपनी बड़ी बहन और बहनोई की प्रताड़ना के चलते ऐसा कदम उठाने का आरोप लगाया है.

    डीसीपी के मुताबिक़, "जांच में हमें मृतक के फ़ोन का डेटा मिला जिसमें एक रिकॉर्डेड वीडियो मिला जिसमें मृतक ने आत्महत्या करने की बात कही है. और इसके पीछे कारण बताया है कि वो एक प्लॉट अपनी बहन को दिए जाने को लेकर नाख़ुश था."

    डीसीपी ने कहा है कि "मृतक की मां ने एक साल पहले अपना एक प्लॉट बेटियों के नाम कर दिया था, जिसको लेकर वह नाख़ुश था मगर उसने यह कभी नहीं जताया."

    डीसीपी श्रवण कुमार सिंह ने कहा है कि उन्होंने उस वीडियो के आधार पर मृतक के साले की तहरीर पर मृतक की बड़ी बहन, बहनोई और छोटी बहन के ख़िलाफ़ केस दर्ज़ करके उन्हें गिरफ़्तार कर लिया है.

    नोएडा पुलिस ने शनिवार को बताया था कि मृतकों की पहचान महेश (37 साल), उनकी पत्नी ललिता (35 साल), बच्चे लड्डू (11), मिष्टी (बेटी, 7 साल) और साक्षात (3 साल) के रूप में हुई.

    डीसीपी श्रवण कुमार सिंह ने कहा, रात में (शुक्रवार) दस बजे ये लोग आए. सुबह जब बच्चे को परीक्षा के लिए जगाने के लिए गए तो उन्हें मृत पाया गया."

    डीसीपी ने रविवार को बताया है कि मौत के कारण का पता लगाने के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया गया है.

  10. चीन और एआई से दुनिया के बड़ी वित्तीय ताक़तें चिंतित, सामने आई ये वजह

  11. अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर झड़पें, दोनों पक्षों ने ये कहा

    सितंबर में कंधार में एक धमाके के बाद उठता धुआं, तब पाकिस्तान ने भी यहां हमले का दावा किया था
    इमेज कैप्शन, सितंबर में कंधार में एक धमाके के बाद उठता धुआं, तब पाकिस्तान ने भी यहां हमले का दावा किया था

    पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान की सीमा पर झड़पों की ख़बरें हैं. दोनों पक्ष इस बारे में अलग-अलग दावे कर रहे हैं.

    अफ़ग़ानिस्तान की सरकारी बख़्तर न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, पक्तिया प्रांत में अफ़ग़ान सुरक्षा बलों और पाकिस्तानी बलों के बीच कई घंटों तक लड़ाई जारी रही.

    बख़्तर ने तालिबान सरकार के सूत्रों के हवाले से दावा किया कि सात पाकिस्तानी सैनिक मारे गए. हालांकि इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.

    इससे पहले, रेडियो पाकिस्तान ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से कहा था कि ख़ैबर पख़्तूनख़्वाह प्रांत के अपर कुर्रम क्षेत्र में अफ़ग़ान तालिबान सरकार के बलों की बिना उकसावे की गई फ़ायरिंग का पाकिस्तानी सेना ने प्रभावी जवाब दिया.

    तालिबान सरकार के सुरक्षा सूत्रों ने बीबीसी पश्तो को बताया कि उसके सैनिकों और सीमा प्रहरियों की पाकिस्तानी बलों के साथ झड़प हुई.

    बीबीसी पश्तो को भेजे गए एक वीडियो में तालिबान सरकार के बलों को सीमा पार पाकिस्तानी बलों पर रॉकेट और तोपख़ाने का इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया.

    बीते 1 अक्तूबर को पाकिस्तानी सरकार ने अफ़ग़ानिस्तान के कथित 11 उग्रवादियों को मारने का दावा किया था. जिसे अफ़ग़ान तालिबान अधिकारियों ने ख़ारिज कर दिया.

    उनका आरोप है कि अफ़ग़ानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में नागरिक घरों पर हुई बमबारी में नौ नागरिक मारे गए.

    बीते एक साल से दोनों देशों के बीच सशस्त्र झड़पों और हमलों के बाद पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान के साथ सभी व्यापारिक मार्ग बंद कर दिए थे.

  12. गायिका नेहा सिंह राठौर के समर्थन में आईं सांसद कंगना रनौत ने ये कहा

    कंगना रनौत
    इमेज कैप्शन, कंगना रनौत (फ़ाइल फ़ोटो)

    बीजेपी सांसद और एक्टर कंगना रनौत ने लोकगायिका नेहा सिंह राठौर का एक्स पर समर्थन करते हुए कहा है कि किसी भी महिला को टीआरपी के लिए बिना आधार के बदनाम करना 'बेहद घटिया' है.

    बिहार की नेहा सिंह राठौर को उनके राजनीतिक और भोजपुरी लोकगीतों के लिए जाना जाता है. दरअसल उन्होंने एक्स पर बताया कि उनके ख़िलाफ़ एक न्यूज चैनल ने अपमानजनक ख़बर चलाई.

    जिसके बाद संबंधित न्यूज़ चैनल के आधिकारिक हैंडल पर खेद व्यक्त करते हुए ख़बर वापस लेने की घोषणा की गई है.

    इस मामले में नेहा सिंह राठौर ने बीजेपी की मंडी से सांसद कंगना रनौत को एक्स पर टैग करके पूछा कि क्या ऐसी घटना पर उन्हें कुछ नहीं कहना चाहिए?

    नेहा ने लिखा, "कंगना जी, हालाँकि आपकी और मेरी विचारधारा में फ़र्क है, लेकिन ये फ़र्क हम दोनों के महिला होने के साझे सच को नहीं बदल सकता."

    इस पोस्ट के दो घंटे बाद सांसद कंगना रनौत ने जवाब लिखा है- किसी भी महिला को टीआरपी के लिए बेबुनियाद बदनाम करना बेहद घटिया बात है.

    साथ ही उन्होंने संबंधित समाचार चैनल के प्रमुख को इसकी जिम्मेदारी लेने के लिए भी कहा.

    हालांकि उन्होंने भी अपने पोस्ट में इस बात का उल्लेख किया कि वे नेहा की राजनीतिक विचारधारा से सहमत नहीं हैं.

  13. मायावती ने दिखाई ताक़त, 2027 के चुनाव में दलित किस ओर?

  14. यमन के नजदीक सऊदी अरब के दो पायलटों की हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत

    गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मालिकी ने एक बयान में अपने एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी दी है
    इमेज कैप्शन, गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मालिकी ने एक बयान में अपने एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी दी है

    सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने हूती विद्रोहियों से तनाव के बीच एक विमान हादसे में दो पायलटों की मौत की जानकारी दी है.

    बीबीसी न्यूज़ अरबी के मुताबिक़, यमन की सरकार का समर्थन करने वाले सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने रविवार को बताया कि एक टोही हेलीकॉप्टर तकनीकी ख़राबी के कारण यमन सीमा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

    हूतियों के साथ तनाव बढ़ने के बाद यह पहला मौक़ा है जब रियाद ने अपने सैन्य कर्मियों के नुकसान की घोषणा की है.

    दूसरी ओर, रविवार सुबह अंसार अल्लाह समूह से जुड़े यमनी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता याह्या सरी ने सऊदी निर्मित करियाल प्रकार के एक सशस्त्र टोही विमान को मार गिराने का दावा किया.

    उन्होंने बताया कि हालिया तनाव बढ़ने के बाद से इस प्रकार का यह चौथा विमान है जिसे मार गिराया गया है. साथ ही यमनी हवाई क्षेत्र में प्रवेश के बाद से यह सातवां विमान है जिसे गिराया गया है.

    दूसरी ओर, समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार, रविवार तड़के राजधानी रियाद के निवासियों को अपने फ़ोन पर "हवाई ख़तरे" की चेतावनी मिली.

    हालांकि अधिकारियों ने कुछ मिनट बाद यह चेतावनी हटा दी.

  15. अभी तक बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा आप तक ख़बरें पहुंचा रहे थे. अब बीबीसी संवाददाता शिवांगी जायसवाल रात दस बजे तक आप तक ख़बरें पहुंचाएंगे.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए उनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

  16. कोलकाता भगदड़: बंगाल सरकार के मंत्री बोले, 'कभी-कभी हो जाता है'

    दिलीप घोष
    इमेज कैप्शन, दिलीप घोष ने कहा है कि हमारे देश में कई धार्मिक स्थानों पर जहां बहुत भीड़ होती है, वहां कभी न कभी घटना घट जाती है

    कोलकाता के चोरबागान में दुर्गा पूजा के दौरान हुई भगदड़ पर पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष की प्रतिक्रिया आई है.

    दिलीप घोष ने कहा है कि हमारे देश में कई धार्मिक स्थानों पर जहां बहुत भीड़ होती है, वहां कभी न कभी घटना घट जाती है.

    घोष ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "जो घटना हुई है वो दुर्भाग्यपूर्ण है... कभी-कभी हो जाता है....हर एक पूजा में लाखों लोग दर्शन करते हैं मगर कभी-कभी थोड़ी सी लापरवाही के कारण ऐसी घटना हो जाती है. ऐसा नहीं होना चाहिए. हमारे देश में कई धार्मिक स्थानों पर जहां बहुत भीड़ होती है, वहां कभी न कभी घटना घट जाती है इसलिए आयोजकों को और ज़्यादा सावधानी बरतनी चाहिए."

    "सरकार की तरफ़ से मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, मुख्य सचिव, पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री-नेता वहां पर पहुंचे हैं. जो लोग घायल हैं, उनकी चिकित्सा के लिए पूरी व्यवस्था है मगर जिनके साथ ऐसी घटना हो गई, जिनकी मौत हो गई, उनके परिजनों को मेरी संवेदना है."

    उन्होंने कहा, "पूजा अभी भी चालू है, बंद नहीं होनी चाहिए और इस प्रकार की घटना नहीं होनी चाहिए."

    दिलीप घोष के बयान पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने आपत्ति जताई है.

    सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर लिखा, "यह बंगाल के बीजेपी नेता दिलीप घोष हैं. चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल हादसे पर कह रहे हैं कि घटना बहुत दुखदाई है और कभी-कभी हो जाता है."

    गौरतलब है कि इस हादसे में 19 लोगों की मौत हुई और 25 लोग घायल हुए हैं.

  17. कोलकाता भगदड़: बीजेपी विधायक बोले- गलतियां होती हैं, अमेरिका भी अपने राष्ट्रपति को नहीं बचा पाया था

    बीजेपी विधायक
    इमेज कैप्शन, इस घटना में 19 लोगों की मौत हुई और 25 लोग घायल हुए हैं (फ़ोटो: सजल घोष)

    कोलकाता में दुर्गा पूजा के पंडाल में हुई भगदड़ पर बीजेपी विधायक सजल घोष ने कहा है कि यह ग़लती है लेकिन कुछ भी फूल-प्रूफ़ नहीं होता है.

    सजल घोष ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा, "किसी को बख़्शा नहीं जाएगा और कुछ भी छिपाने की कोशिश नहीं है. अमेरिका भी अपने राष्ट्रपति की सुरक्षा नहीं कर पाया, हमने भी दो प्रधानमंत्रियों को खोया है.ग़लतियां होती हैं, कुछ भी पूरी तरह फूल-प्रूफ़ नहीं होता."

    उन्होंने कहा, "यह बताना जल्दबाज़ी होगी कि ग़लती कहां हुई. हमें स्वीकार करना चाहिए कि ग़लतियां हो सकती हैं. अगर बारिश नहीं होती, तो शायद हमें ऐसी घटना का सामना नहीं करना पड़ता. फिर भी, कुछ छिपाने की कोई कोशिश नहीं है."

    गौरतलब है कि इस हादसे में 19 लोगों की मौत हुई और 25 लोग घायल हुए हैं.

    पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मृतकों के परिवार और घायलों के लिए सहायता राशि का भी एलान किया है.

  18. 'माथे पर किस' और 'आफ़्टर पार्टी' के ऑफ़र, किराये पर गरबा पार्टनर का सच क्या है?

  19. कोलकाता भगदड़: घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे अमित शाह

    अमित शाह
    इमेज कैप्शन, रविवार सुबह गृह मंत्री अमित शाह घायलों से मिलने अपोलो अस्पताल पहुंचे

    कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार रात भगदड़ मचने से 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए.

    घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुर्गा पूजा पंडालों में जाने के अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए. रविवार सुबह वे घायलों से मिलने अपोलो अस्पताल पहुंचे.

    इससे पहले उन्होंने कालीघाट मंदिर में दर्शन किए. शाह दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे हैं.

    कोलकाता से बीबीसी के सहयोगी पत्रकार प्रभाकर मणि तिवारी के मुताबिक़, शुभेंदु अधिकारी ने हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवज़ा देने की घोषणा की है. उन्होंने यह भी कहा कि मृतकों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी.

    वहीं, घायलों के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी और प्रत्येक घायल को पांच लाख रुपये का मुआवज़ा दिया जाएगा.

    मुख्यमंत्री ने हादसे की जांच कोलकाता हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश से कराने की बात कही है.

  20. जंतर-मंतर 2.0 : कौन कर रहा है आंदोलन का एजेंडा तय, क्या रही है सीजेपी की चूक - द लेंस