जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. ट्रंप ने फ़्रांस के हालात के लिए प्रवासियों को ठहराया ज़िम्मेदार

    ट्रंप ने अमेरिका के लोगों को यूरोप के हालात के लेकर चेतावनी दी
    इमेज कैप्शन, ट्रंप ने अमेरिका के लोगों को यूरोप के हालात को लेकर चेतावनी दी

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कंसास के विचिटा में चुनावी रैली के दौरान फ़्रांस में जारी अशांति का ज़िक्र किया. उन्होंने आगामी मिडटर्म चुनावों के महत्व को बताते हुए समर्थकों को चेतावनी दी कि अमेरिका को ऐसी स्थिति से बचना होगा.

    ट्रंप ने फ़्रांस में हिंसा और तबाही के लिए "प्रवासियों, जिहादियों और कम्युनिस्टों को ज़िम्मेदार" ठहराया.

    उन्होंने यूरोप के वामपंथी नेताओं पर ऐसी इमिग्रेशन नीतियां अपनाने का आरोप लगाया, जो "पश्चिमी देशों के मूल्यों को कमज़ोर" करती हैं.

    राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका की स्थिति की तुलना यूरोप से करते हुए कहा कि देश को उन ग़लतियों से बचना चाहिए, जो उनके मुताबिक़ यूरोप ने की हैं.

    ट्रंप ने कहा, "वैश्विक वामपंथी यूरोप थर्ड वर्ल्ड के लाखों प्रवासियों को ला रहा है, जिनका पश्चिमी देशों के साथ बिल्कुल भी मेल नहीं है. वे फ़्रांस की हर चीज़ से नफ़रत करते हैं. वे उस देश को बर्बाद कर रहे हैं. हम अपने देश के साथ ऐसा नहीं होने देंगे."

    ट्रंप ने रिपोर्टरों से बातचीत में कहा कि उन्होंने पहले ही फ़्रांस के राष्ट्रपति को देश की सीमाओं को बंद करने की चेतावनी दी थी.

    ट्रंप ने कहा, "फ़्रांस में जो हो रहा है वह न तो स्कूलों की वजह है और न ही किसी अन्य वजह से. यह इमिग्रेशन की वजह से हो रहा है."

  2. आप वेट लॉस करना चाहते हैं या फ़ैट लॉस, क्या रोटी-चावल खाकर ऐसा करना मुमकिन है?

  3. फ़्रांस में व्यापक हिंसा के बाद पेरिस के कुछ इलाक़ों समेत कई शहरों में कर्फ़्यू, जारोस्लाव ल्युकीव

    पेरिस के एक इलाक़े में कर्फ़्यू के बाद पसरा सन्नाटा
    इमेज कैप्शन, पेरिस के एक इलाक़े में कर्फ़्यू के बाद पसरा सन्नाटा

    फ़्रांस में बीते कुछ दिनों के दौरान हुए दंगों और लूटपाट के बाद अधिकारियों ने पेरिस के कुछ हिस्सों समेत कई शहरों में रात के समय कर्फ़्यू लगा दिया है.

    पेरिस पुलिस के मुताबिक़, प्लास द ला रिपब्लिक और ले आल शॉपिंग एरिया में स्थानीय समय के अनुसार रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ़्यू लागू रहेगा. बीते कुछ दिनों के दौरान इन इलाक़ों में प्रदर्शनकारी जुटे थे.

    शहर के केंद्र के कई अन्य हिस्सों में बिना अनुमति के सभाओं पर भी रोक लगा दी गई है.

    दक्षिणी फ़्रांस के मार्सेई, बोर्डो, नीस और लियोन के साथ-साथ उत्तरी शहर लील और अन्य कस्बों में भी आंशिक कर्फ़्यू लगाने की घोषणा की गई है. इन पाबंदियों के तहत कुछ जगहों पर युवाओं की आवाजाही और लोगों के जुटने पर रोक लगाई गई है.

    इससे पहले, गृह मंत्री लॉरां नुनेज ने माना कि कुछ शहरों में पुलिस ने हालात पर से नियंत्रण खो दिया था. कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने की तैयारियों को लेकर विपक्षी नेताओं ने उनकी कड़ी आलोचना की थी.

    पिछले महीने बेहतर स्कूल सुविधाओं की मांग को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन शुरू किया था. बाद में इन प्रदर्शनों में महंगाई समेत कई अन्य मुद्दे भी शामिल हो गए. बीते दिनों ट्रेड यूनियनों और विभिन्न प्रदर्शनकारी समूहों के शामिल होने से प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ गई.

    अधिकारियों के मुताबिक़, अब तक 2,500 से ज़्यादा लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है. समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, प्रदर्शन को काबू करने के दौरान क़रीब एक हज़ार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.

    सोमवार को जारी संकट पर हुई बैठक के बाद देश के प्रधानमंत्री ने कहा कि स्थानीय मेयरों को जरूरत के मुताबिक़ कर्फ़्यू लगाने का अधिकार दिया जा रहा है.

  4. फ़्रांस इतना लाचार क्यों दिख रहा है? जानिए क्या कह रहे हैं वहाँ के लोग

  5. रिजीम चेंज पर मोहन भागवत के बयान के सियासी मायने क्या?

  6. अब इस लाइव पेज को विराम देने का वक़्त आ गया है. मुझे यानी बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल को दीजिए इजाज़त.

    कल सुबह एक नए लाइव पेज के साथ हम फिर हाज़िर होंगे.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की वेबसाइट पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.

  7. यमन के शबवा प्रांत में हमले में 50 लोगों की मौत, 200 घायल

    हूती विद्रोहियों

    फ़्रांस की समाचार एजेंसी एएफ़पी ने दो सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया है कि यमन के शबवा प्रांत में हूती विद्रोहियों ने एक सैन्य शिविर पर तीन बैलिस्टिक मिसाइलें दाग़ीं.

    इस हमले में 50 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई और कम से कम 200 लोग घायल हुए हैं.

    इससे कुछ घंटे पहले समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने चार सरकारी और मेडिकल सूत्रों के हवाले से इस हमले में 18 लोगों की मौत की ख़बर दी थी.

    सूत्रों के मुताबिक, हूती विद्रोहियों ने शबवा प्रांत में स्थित अलम शिविर को निशाना बनाया.

    यमन के सशस्त्र बलों के प्रवक्ता माजिद नज़ीली ने भी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा कि हूती विद्रोहियों ने शबवा में कई ठिकानों पर तीन बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया.

    उनके मुताबिक, हमले में सुरक्षा बलों और पुलिस के एक प्रशिक्षण केंद्र को निशाना बनाया गया.

    शबवा में सरकार के एक सैन्य सूत्र ने बताया कि हूती विद्रोहियों ने रविवार को शबवा प्रांत को हूतियों के नियंत्रण वाले अल-बैदा प्रांत से जोड़ने वाली सड़क बंद कर दी थी.

    इससे पहले हूती विद्रोहियों ने अल-मआशीक़ महल की ओर पांच बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं. हूतियों के मुताबिक, इस महल में सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन का संचालन केंद्र था.

  8. काशी का 250 साल से ज़्यादा पुराना मंदिर और इसका बंगाली संस्कृति से नाता

  9. बिहार की वो जगह जिसे प्रशासन ने धरना स्थल बनाया, वहां कैसे हालात हैं?

  10. अमेरिका ने ईरान को जिस 'मदर ऑफ़ ऑल बॉम्ब्स' की धमकी दी, वो कितना ख़तरनाक है?

  11. इटली में महंगाई के ख़िलाफ़ प्रदर्शन के दौरान हिंसा, पीएम मेलोनी ने दी ये चेतावनी

    इटली
    इमेज कैप्शन, वीकेंड पर पांच हज़ार से ज़्यादा लोग प्रदर्शन के लिए जुटे, इस दौरान हिंसक झड़पें भी हुईं

    इटली के मिलान शहर में बढ़ती महंगाई के ख़िलाफ़ हुए प्रदर्शनों के दौरान हिंसक झड़पें हुई हैं.

    वीकेंड पर पांच हज़ार से ज़्यादा लोग प्रदर्शन के लिए जुटे. प्रदर्शनकारियों में से कई ने मास्क पहन रखे थे.

    उन्होंने पुलिसकर्मियों पर पत्थर, कूड़ेदान और कुर्सियां फेंकीं. इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछारें कीं.

    इसके बाद प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी सोमवार को सुरक्षा के मुद्दे पर आपात बैठक कर रही हैं.

    मेलोनी ने शनिवार को कहा, "प्रदर्शन करना एक अधिकार है. लेकिन हमारे शहरों को बर्बाद करना नहीं."

    उन्होंने आरोप लगाया कि "उपद्रवियों" ने प्रदर्शनों का फ़ायदा उठाकर अराजकता फैलाने की कोशिश की.

    यूरोप के दूसरे देशों में भी युवाओं के नेतृत्व में हो रहे ज़्यादातर शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के दौरान हिंसा और दंगे हुए हैं. इनमें फ़्रांस, स्पेन और अल्बानिया शामिल हैं.

    मिलान के मेयर ग्यूसेपे साला ने कहा कि उन्हें चिंता है कि यह एक "नई घटना" है, जिसकी शुरुआत अंतरराष्ट्रीय हालात से हुई है और जो अब ख़ुद को आगे बढ़ा रही है.

    इटली की समाचार एजेंसी अंसा से बात करते हुए साला ने कहा कि उन्होंने "दुकानों के टूटे हुए शीशे, लूटी गई दुकानें और डरे हुए नागरिक" देखे.

    उन्होंने कहा, "यहां जो हुआ, वैसा ही हम दुनिया के कई शहरों में देख रहे हैं."

    मिलान में शनिवार को शुरू हुई झड़पें रविवार तक जारी रहीं. अंसा के मुताबिक़, इस दौरान 200 से ज़्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें से 80 फ़ीसदी नाबालिग थे.

  12. एशियन पैरा गेम्स 2026: पहले दिन भारत ने चार गोल्ड समेत जीते 11 मेडल

    निशाद कुमार
    इमेज कैप्शन, निशाद कुमार ने सोमवार को पुरुषों की टी47 लॉन्ग जंप में गोल्ड मेडल जीता

    जापान के आइची-नागोया में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स 2026 के पहले दिन भारत ने अच्छी शुरुआत की.

    प्रतियोगिता के पहले दिन भारत ने चार गोल्ड, पांच सिल्वर और दो ब्रॉन्ज़ समेत कुल 11 मेडल जीते.

    इसके साथ ही भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर है.

    दो बार के पैरालंपिक सिल्वर मेडल विजेता निशाद कुमार ने सोमवार को पुरुषों की टी47 लॉन्ग जंप में गोल्ड मेडल जीता. इस स्पर्धा में अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए निशाद ने 7.11 मीटर की छलांग लगाई.

    पैरा शूटिंग में मोना अग्रवाल ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 (आर2) स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता. उन्होंने 250.0 अंक हासिल कर एशियन पैरा गेम्स का नया रिकॉर्ड बनाया.

    भारत की अवनी लेखरा ने 249.6 अंक के साथ सिल्वर मेडल जीता. इस तरह भारत ने इस स्पर्धा में पहले और दूसरे स्थान पर कब्ज़ा किया.

    पैरा तीरंदाज़ी में भी भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया. शीतल देवी और तोमन कुमार की जोड़ी ने मिक्स्ड टीम कंपाउंड रैंकिंग राउंड में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया.

  13. दिनभर: टाइगर श्रॉफ़ पर हमला, तार कहां तक?

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  14. जय हेमंत कैसे बन गए टाइगर श्रॉफ़, एक्टर ने सुनाई थी दिलचस्प कहानी

  15. बिहार: जेडी (यू) विधायक अनंत सिंह पर क्यों हुई एफ़आईआर दर्ज

    अनंत सिंह और अनुज सिंह
    इमेज कैप्शन, जेडीयू विधायक अनंत सिंह और जन सुराज के एमएलसी उम्मीदवार अनुज सिंह

    पटना के बाढ़ इलाके में रविवार को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने जनता दल (यूनाइटेड) विधायक अनंत सिंह, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी उम्मीदवार अनुज सिंह और उनके समर्थक कर्मवीर सिंह के ख़िलाफ़ मोकामा और बाढ़ थानों में कुल तीन एफ़आईआर दर्ज की हैं.

    यह सीट इस वजह से चर्चा में आई है, क्योंकि जेडीयू विधायक अनंत सिंह जन सुराज के एमएलसी उम्मीदवार अनुज सिंह के लिए प्रचार कर रहे हैं.

    अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) राम कृष्ण ने बताया कि रविवार को बड़े पैमाने पर एमएलसी चुनाव का प्रचार किया गया. इस दौरान अनुमति से ज़्यादा दोपहिया और चारपहिया वाहनों का इस्तेमाल किया गया.

    एसडीपीओ राम कृष्ण ने कहा कि कई वाहनों में सायरन और हूटर का इस्तेमाल किया जा रहा था. साथ ही, जेसीबी से फूल बरसाए गए.

    इस मामले में मोकामा और बाढ़ थानों में कुल तीन मुक़दमे दर्ज किए गए हैं. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

  16. फ़्रांस के पीएम ने हिंसा के ज़िम्मेदार लोगों को कहा 'चोर' और 'ठग', वाम दलों पर साधा निशाना

  17. सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी

    आशुतोष रांका और सौरव दास
    इमेज कैप्शन, सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका(फ़ाइल फ़ोटो)

    विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) नेता आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिन के लिए बढ़ा दी है.

    न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी.

    कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को सुनवाई के लिए सोमवार दोपहर मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन लाया गया. उन्हें सुनवाई के लिए एसईएम कोर्ट के सामने पेश किया गया.

    इसके बाद विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाने का आदेश दिया.

    दिल्ली पुलिस ने मंगलवार यानी 13 अक्तूबर को जंतर-मंतर में प्रवेश करने की कोशिश में इन लोगों के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज की थी. यह घटना जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में रद्द किए जाने के एक दिन बाद हुई थी.

    उसके अगले दिन यानी 14 अक्तूबर को सीजेपी के आशुतोष रांका और सौरव दास को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.

  18. 'कोहिनूर' से क्या है पानी में डूबे इस गांव का कनेक्शन, आज भी लोग तलाश रहे हैं हीरे