आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
ऐसे रोकें वेबसाइट पर खुद चलने वाले वीडियो
ऐसा इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों के साथ होता है. आप किसी भी वेबसाइट पर जाते हैं और जैसे ही वो पेज आपके स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप पर लोड होता है उसका वीडियो चलने लगता है.
अक्सर ऐसे विडियो विज्ञापन होते हैं और ये आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए किया जाता है.
हर बार किसी पेज पर जाने से पहले अपने स्पीकर की वॉल्यूम कम करना याद नहीं रहता है. कोई ज़रूरी नहीं है कि लोग ऐसा हमेशा करते हैं. लेकिन विज्ञापन देने वाली कंपनियां तो अपने प्रोडक्ट और सर्विस के बारे में बताना चाहती हैं.
ऐसी परेशानी को दूर करने के लिए ऐसा ब्राउज़र एक्सटेंशन या ऐप आपके डिवाइस पर होना चाहिए जो ऐसी वेबसाइट की आवाज़ को बंद कर दे.
क्रोम ब्राउज़र के लिए साइलेंट साइट साउंड ब्लॉकर ) बहुत काम की चीज़ है. अपने ब्राउज़र की सेटिंग आप ऐसा कर सकते हैं जिससे सिर्फ उन्हीं वेबसाइट पर आवाज़ सुनाई देगी जिसे अपने इजाज़त दी है.
कोई भी वेबसाइट पर जब भी कोई ऑडियो या वीडियो फाइल चलेगी तो आपकी स्क्रीन पर एक पॉप अप दिखाई देगा जो आपसे पूछेगा कि उस वेबसाइट पर उसकी इजाज़त देना चाहते हैं या नहीं. एक बार नहीं बोल दिया, उसके बाद दोबारा आपको परेशानी नहीं होगी.
अपनी सेटिंग को ऐसे भी सेट कर सकते हैं कि बस एक बार उसे वीडियो या ऑडियो को चलने दीजिए और उसके बाद फिर कभी नहीं चले.
इंटरनेट पर आजकल तरह तरह के वेबसाइट पर वीडियो का इस्तेमाल बहुत बढ़ गया है.
स्मार्टफ़ोन और टैबलेट पर लोग वीडियो पहले से कहीं ज़्यादा देख रहे हैं. दुनिया भर में फ़ैल रहे 4जी नेटवर्क के कारण मोबाइल डिवाइस पर वीडियो देखना हर दिन आसान होता जा रहा है.
टेक्नोलॉजी के बढ़ते कदम और लोगों की इस पसंद को देखते हुए कंपनियां अपने संदेश लोगों तक पहुंचाने के लिए ऐसी वेबसाइट बनाती हैं जिनपर उनके विडियो भी चल सकें.