आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
माइक्रोसॉफ्ट का XBox X लांच, 5 ख़ूबियां
माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी गेमिंग कंसोल रेंज़ में एक नया कंसोल एक्सबॉक्स एक्स लॉन्च किया है. कंपनी ने दावा किया है कि इस कंसोल की तकनीकी क्षमता बाज़ार में मौजूद अन्य कंसोल से कहीं ज्यादा है.
कंपनी इस कंसोल को 7 नवंबर 2017 को रिलीज़ कर सकती है.
अगर आप ये सोच रहे हैं कि 499 अमरीकी डॉलर वाले इस गेमिंग कंसोल को आपको क्यों खरीदना चाहिए तो आप ये 5 कारण जान लीजिए.
1 - 4K अल्ट्रा एचडी गेमिंग
हाई डेफ़िनेशन गेमिंग की बात करें तो वीडियो क्वालिटी एक अहम भूमिका निभाती है. 4K तकनीक को बाज़ार में उपलब्ध सबसे उन्नत तकनीक माना जा रहा है.
ऐसे में 4K अल्ट्रा एचडी स्तर की वीडियो के साथ गेमिंग का मज़ा बढ़ जाता है. इसके साथ इस कंसोल पर आप अल्ट्रा एचडी ब्लू रे डिस्क का प्रयोग भी कर सकते हैं.
2 - सिर्फ़ 499 डॉलर में
माइक्रोसॉफ्ट इस गेमिंग कंसोल को सिर्फ़ 499 डॉलर की कीमत पर 7 नवंबर को लॉन्च कर रहा है. ब्रिटेन में यही कंसोल 449 पाउंड में मिलेगा.
3 - अब तक का सबसे बेहतरीन कंसोल
ये कंसोल 60 फ़्रेम प्रति सेंकेंड की दर से गेम्स को चलाता है जो गेम खेलने के अनुभव को बेहतर कर देता था.
एक्स बॉक्स के प्रमुख फ़िल स्पेंसर ने इस कंसोल के बारे में बात करते हुए कहा, "अब तक का सबसे ताकतवर कंसोल".
4 - सबसे छोटा एक्स बॉक्स
इसके बारे में एक ख़ास बात ये भी है कि ये अब तक का सबसे छोटा एक्सबॉक्स है. इसका मतलब ये है कि आपको इस कंसोल को रखने के लिए ज़्यादा जगह की ज़रूरत भी नहीं होगी.
5 - एक्स बॉक्स वन के सभी गेम्स चलेंगे
एक्सबॉक्स एक्स में एक अच्छी बात ये भी है कि अगर आप एक्सबॉक्स वन प्रयोग कर रहे हैं तो आपके नए कंसोल पर भी एक्सबॉक्स वन के गेम चल सकते हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)