आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
पीरियड के दौरान सेक्स सही या ग़लत?
- Author, एल ग्रिफित्श
- पदनाम, बीबीसी थ्री के लिए
- प्रकाशित
बिस्तर पर गिरते ही मैं ख़ुद को सुख और संतुष्टि की सांस छोड़ती हुए पाती हूं. मैंने अपने जीवन में ब्वॉयफ्रेंड के साथ बेहतरीन यौन संबंध बनाए हैं.
मैं उसके साथ ख़ुद को बेहद क़रीब पाती हूं. उसके साथ एक किस्म का बंधन है जो छूटता नहीं है. उसके साथ रहने के अनुभव में जो प्रबलता है उसे साफ़ तौर पर महसूस करती हूं. उन पलों को याद कर मैं निःशब्द हो जाती हूं.
हम दोनों एक साथ 6 महीने तक रहे. वीकेंड में पूरी तरह से साथ रहते थे. वो गुज़रा वक़्त हमेशा साथ रहने वाला पल था. हनीमून के दौरान के सेक्स की आप कल्पना कर सकते हैं.
यहां एक ऐसी बात है जिसके बारे में सोच नहीं सकते. पीरियड्स के दौरान का वक़्त काफ़ी मनहूस होता है.
पीरियड्स में सेक्स को लेकर मैं हमेशा से असहज नहीं रही हूं. 20 से 29 साल की उम्र में हर महीने का एक हफ़्ता हमबिस्तर होने से रोकता रहा. 10 साल की उम्र में मेरा पहला ब्वॉयफ्रेंड हमबिस्तर होने को आतुर रहता था. पर मेरे लिए सब कुछ इतना आसान नहीं था.
मैं अब 2018 में हूं और पूरी दृढ़ता के साथ पीरियड्स में यौन संबंध की वकालत करने वाले कैंप के साथ खड़ी हूं. बढ़ती उम्र और आत्मविश्वास के कारण अब यह पूछने में कोई दिक़्क़त नहीं होती है कि मैं सेक्स से क्या चाहती हूं.
क्या कहती है स्टडी?
मुझे धीरे-धीरे एहसास हुआ कि मैं यौन संबंधों को काफ़ी पसंद करती हूं. अब मैं अपने संबंधों में सेक्स को पीरियड्स के दौरान भी एंजॉय करती हूं. कई बार तो पीरियड्स में कुछ ज़्यादा ही एंजॉय करती हूं.
मुझे पता है कि इस मामले में मैं अकेले नहीं हूं. 500 लोगों पर हुई एक स्टडी में 55 फ़ीसदी लोगों ने शोधकर्ताओं से कहा कि पीरियड्स में सेक्स बिल्कुल सहज लगा. इनका कहना है कि उन्हें कोई समस्या नहीं हुई.
हालांकि 45 फ़ीसदी लोगों ने इसे ठीक नहीं कहा. पीरियड्स के दौरान सेक्स को लेकर कई तरह की स्टडी हुई है. इन स्टडीज़ के हवाले से शोधकर्ताओं का कहना है कि 45 फ़ीसदी महिलाएं पीरियड्स के दौरान ख़ुद को ज़्यादा उत्तेजित महसूस करती हैं.
इतनी स्टडी के बावजूद शोधकर्ता कुछ भी स्पष्ट तौर पर कहने की स्थिति में नहीं हैं. पर मैं जानती और समझती हूं कि पीरियड्स में सेक्स क्या है और इसे लेकर जो मेरा तेवर है उसमें मैं अकेली नहीं हूं.
सेक्स की चाहत
28 साल की कैथरीन ने मुझसे कहा कि पीरियड्स के दौरान सेक्स की चाहत सामान्य दिनों से बिल्कुल अलग होती है. उन्होंने कहा, ''कुछ चीज़ें तो बहुत ज़्यादा संवेदनशील होती हैं. इस दौरान मैं सेक्स को लेकर बहुत उतावली नहीं रहती. ख़ास कर अलग-अलग सेक्स पोजिशनों को लेकर सतर्क रहती हूं. ज़ाहिर है मैं इस आवेग को निश्चित तौर पर महसूस करती हूं और इसमें अंतरंगता की ज़रूरत होती है.''
पीरियड्स के दौरान हर महिला की अलग-अलग चाहत होती है. कुछ महिलाएं इस दौरान आराम करना चाहती हैं.
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफ़ोर्निया में स्त्री रोग विशेषज्ञ रिचेल न्यूमान ने मुझसे कहा, ''जब आप संबंध बनाती हैं तो शरीर से ऑक्सिटॉक्सिन निकलता है. इसका हॉर्मोन से संबंध होता है. हार्मोन प्रसव के दौरान भी निकलता है. ऐसे में इस बात को बल मिलता है कि इन प्रक्रियाओं से मरोड़ में राहत मिलती है.''
उन्होंने आगे कहा, ''अगर आप अतिरिक्त ऑर्गेज़्म (यौन सुख) हासिल करने में कामयाब रहते हैं तो आपका शरीर और रिलैक्स महसूस करता है. इससे दर्द और मरोड़ से ध्यान हटता है.''
पीरियड-ट्रैकिंग ऐप क्लू में साइंस रिसर्चर अना द्रुएत का कहना है कि मरोड़ से दर्द महसूस करना और असहज होना आम बात है. ऑर्गेज़्म के दौरान निकलने वाले इंड्रोफ़िन्स हॉर्मोन्स से पीरियड्स के दौरान मरोड़ से राहत मिलती है. हालांकि सबके साथ ऐसा नहीं है.
पीरियड्स में सेक्स असामान्य नहीं
पीरियड्स में सेक्स की एक बात तो सबके लिए सही है. इस दौरान सभी के लिए सबसे ज़्यादा लूब्रकेटेड सेक्स होता है. पीरियड्स में ख़ास तौर पर नहाते वक़्त सेक्स करना सबसे बेहतर हो सकता है. नहाते वक़्त कुछ भी गंदा होने का डर नहीं रहता है.
पीरियड्स में सेक्स को लेकर ज़्यादातर लोगों की अनिच्छा गंदगी के कारण होती है. ज़ाहिर है पीरियड्स में महिलाओं के प्राइवेट पार्ट से होने वाला स्राव आम बात है.
हालांकि रिचेल कहती हैं कि पीरियड्स में सेक्स से ब्लीडिंग कम हो सकती है. उन्होंने कहा, ''जो महिलाएं पीरियड्स के दौरान नियमित रूप से सेक्स करती हैं उनके पीरियड का समय छोटा होता है.''
रिचेल कहती हैं कि पीरियड्स के दौरान सेक्स को बिल्कुल आसान बनाकर रखना चाहिए. अगर आप इस दौरान ज़्यादा प्रयोग करते हैं तो आपका बिस्तर किसी क्राइम सीन की तरह लग सकता है.
ज़ाहिर है सेक्स के मामले में भी सबके अपने-अपने अनुभव होते हैं. आपको किसी के कहे आधार पर कुछ नहीं करना चाहिए. लेकिन मैं अपने अनुभव के आधार पर बता सकती हूं कि पीरियड्स में सेक्स कोई असामान्य बात नहीं है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)