आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
सोशल: अब सलमान ख़ान सड़क सुरक्षा के नियम बताएंगे?
सलमान ख़ान ने हाल ही में 'बीईंग ह्यूमन' की साइकिल लॉन्च की. उन्होंने साइकिल चलाते हुए बाकायदा अपना वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है. इसमें वह कहते नज़र आ रहे हैं कि साइकिल चलाना सुरक्षित है इसलिए सबको इसका इस्तेमाल करना चाहिए.
दिलचस्प बात यह है कि साइकिल लॉन्च करते वक़्त सलमान ने रोड सेफ़्टी पर अच्छा-खासा भाषण दे डाला. इतना ही नहीं, उन्होंने युवाओं को अंधाधुंध ड्राइविंग न करने के लिए चेताया भी. उन्होंने कहा,''मैंने देखा है कि लोग व्यस्त सड़कों पर रेसिंग करने लगते हैं, ऐसा नहीं करना चाहिए. रेस लगाना है तो रेसिंग ट्रैक पर लगाइए.''
बस, उनका इतना कहना था कि सोशल मीडिया यूजर्स चालू हो गए. लोगों को इस बात पर बहुत हंसी आई कि सलमान ख़ान पर खुद हिंट ऐंड रन का आरोप था और अब वह सड़का सुरक्षा के नियम समझा रहे हैं.
कार्तिक शंकर ने कहा,''सलमान ख़ान का रोड सेफ़्टी के बारे में बात करना कुछ वैसा ही जैसे सलमान ख़ान का ऐक्टिंग के बारे में बात करना.
'' शिव ने कहा,''सलमान खान सड़क सुरक्षा पर लेक्चर दे रहे हैं. विरोधाभास सड़क पर कुचल दिया गया है.'' मयूर ने पूछा,''सर, फिर इस साइकल से किक वाला सीन कर सकते हैं क्या? फुटपाथ फ्रेंडली है ना?'
ढिनचक मोगैम्बो नाम के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया,''अगर आप कार चलाना चाहते हैं तो रोड पर चलाइए, फुटपाथ पर नहीं.''
श्रीपर्णा मजुमदार ने कहा,''सलमान ख़ान का रोड सेफ़्टी पर लेक्चर देना वैसा ही है जैसे विजय माल्या का वक्त पर लोन चुकाने के बारे में बताना.''
एक सोशल मीडिया यूज़र ने कहा,''अब मैं धरती पर नहीं रहना चाहता''
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)