आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
सोशल: मर्दों की अनचाही नज़रों से कैसे बचें औरतें?
- Author, जियोर्जिना रैनार्ड
- पदनाम, बीबीसी ट्रेंडिंग
- प्रकाशित
सोचिए कि आप किसी बार में अकेले बैठकर अपनी ड्रिंक एंजॉय कर रही हैं और तभी कोई अजनबी पुरुष वहां टपक पड़ता है.
वो आपसे बात करने की कोशिश करता है. बार-बार मना करने और इग्नोर किए जाने पर भी नहीं मानता. ऐसी हालत में आप क्या करेंगी?
अब या तो आपको वहां से उठकर कहीं और जाना पड़ेगा या किसी और के दख़ल देने का इंतज़ार करना पड़ेगा.
लगभग हर महिला कभी न कभी ऐसे अनुभव से होकर गुजरती है जब कोई अनचाहा शख़्स जबरन उससे बात करने की कोशिश करता है.
- ये भी पढ़ें:बस में लड़की से कोई सटकर खड़ा हो जाए तो..
- ये भी पढ़ें:दफ़्तरों में यौन उत्पीड़न से कैसे लड़ें महिलाएं?
इसलिए ब्रिटिश पत्रकार ऐम्ना सलीम ने हाल ही जब ऐसी ही कुछ घटना ट्विटर पर सुनाई तो सोशल मीडिया पर इस बारे में चर्चा छिड़ गई कि कैसे मर्द औरतों की मर्जी के बिना उनके पर्सनल स्पेस में दख़लअंदाज़ी की कोशिश करते हैं.
ऐम्ना नो जो घटना सुनाई वो कुछ इस तरह है:
लड़का: ...बस एक ड्रिंक.
मैं: नहीं, शुक्रिया.
लड़का: कम ऑन, बस एक ही ड्रिंक की तो बात है.
मैं: देखिए, मैं फ़िलहाल अपने एक बॉयफ़्रेंड का इंतज़ार कर रही हूं और एक किताब पढ़ना चाहती हूं
लड़का: क्या तुम्हारा बॉयफ़्रेंड तुम्हें दोस्त भी नहीं बनाने देता?
...और तभी एक अजनबी औरत आकर कहती है, क्लारा? हाए! वो मुझे गले लगाकर मेरे कान में धीरे से पूछती है कि क्या मैं ठीक हूं. औरतें बेहतरीन होती हैं.
जब बचाने वाले से हो गई शादी
एक दूसरी लड़की ने भी एक ऐसा ही घटना शेयर की. इटली के फ़्लोरेंस में किसी शख़्स ने उनके साथ जबरन डांस करने की कोशिश की थी.
उन्होंने बताया, "मुझे भी एक अनजान लड़की ने बचाया. वो मेरे पास आकर ऐसे चिल्लाई जैसे मेरी बेस्ट फ़्रेंड हो."
ऐम्ना के ट्वीट के जवाब में जैमियल नाम के एक यूज़र ने एक दिलचस्प वाकया सुनाया.
उन्होंने लिखा, "एक बार ट्रेन में कोई लड़का एक महिला को तंग कर रहा था और वो अकेली थी. इसलिए मेरे भाई ने उसका पति होने की ऐक्टिंग की और वो दूसरा शख़्स वहां से चला गया."
वो बताते हैं कि इस घटना के 10 साल हो चुके हैं और आज उनका भाई वाकई उस महिला का पति है. दोनों की शादी हो चुकी है."
- ये भी पढ़ें:'11 साल की उम्र में मेरा यौन उत्पीड़न हुआ'
- ये भी पढ़ें:क्या फ़ेसबुक पर फ़्रेंड रिक्वेस्ट भेजना भी उत्पीड़न है?
डबलिन में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि कई बार उसने सीधे दखल देने की कोशिश की.
उन्हों लिखा, "मैंने कहा कि यार जाओ, लड़की बता चुकी है कि वो इंट्रेस्टेड नहीं है. लेकिन इससे बात बिगड़ गई. वो गुस्से में आ गया और झगड़ा बढ़ते-बढ़ते बचा."
फ़्रांस की सायरा का सुझाव है कि परेशान करने वाले को कुछ ऊल-जलूल सवाल पूछकर उलझाया जा सकते है. जैसे, "माफ़ करिएगा, अभी क्या टाइम हुआ है?"
अमरीका के नैथन मूर का मानना है कि मर्दों के ऐसे रवैये के लिए समाज दोषी है जो उन्हें ऐसा बर्ताव करना सिखाता है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिककर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटरपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)