भारत से लेकर नेपाल, श्रीलंका और दुबई समेत देश-दुनिया में लोग कैसे मना रहे हैं दिवाली, तस्वीरों में देखें
इमेज स्रोत, PRAKASH MATHEMA / AFP via Getty Images
इमेज कैप्शन, नेपाल की काठमांडू घाटी में पांच दिवसीय तिहार उत्सव के तहत लक्ष्मी पूजा के अवसर पर रविवार, 8 नवंबर 2026 को आसमान में आतिशबाज़ी का नज़ारा देखने को मिला. इस दौरान लोगों ने दीपों और आतिशबाज़ी के साथ पर्व मनाया
प्रकाशित
पढ़ने का समय: 4 मिनट
भारत से लेकर दुबई की बुर्ज़ ख़लीफ़ा तक दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाया गया.
देशभर में जहां लोगों ने दीप जलाकर और आतिशबाज़ी कर रोशनी के इस त्योहार का जश्न मनाया, वहीं विदेश में भी दिवाली की रौनक देखने को मिली.
नेपाल की राजधानी काठमांडू में पांच दिवसीय तिहार उत्सव के तहत लक्ष्मी पूजा पर आतिशबाज़ी की गई, जबकि श्रीलंका के कोलंबो स्थित श्री पोन्नम्बलवनेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की.
देश में भी दिवाली के मौक़े पर उत्साह का माहौल रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित कोबरा ऑपरेशंस बेस में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दिवाली मनाई.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और वो मिठाई बनाते हुए नज़र आए.
वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गंगटोक के शेराथांग युद्ध स्मारक में सैनिकों के साथ त्योहार मनाया.
इस बीच, दुबई की बुर्ज़ ख़लीफ़ा भी दिवाली के रंग में रंगी नज़र आई, जहां इमारत पर 'हैप्पी दिवाली' का संदेश जगमगा उठा.
इमेज स्रोत, @airnewsalerts
इमेज कैप्शन, दिवाली के अवसर पर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज़ ख़लीफ़ा (यूएई में स्थित) रोशनी से जगमगा उठी. इमारत पर हिंदी और अंग्रेजी में 'हैप्पी दिवाली' का संदेश भी दिखाई दिया
इमेज स्रोत, PRAKASH MATHEMA / AFP via Getty Images
इमेज कैप्शन, नेपाल की राजधानी काठमांडू में पांच दिवसीय तिहार पर्व के तहत लक्ष्मी पूजा के अवसर पर स्वयंभूनाथ मंदिर सजा हुआ नज़र आया. इस दौरान मंदिर और आसपास के इलाक़े में उत्सव का माहौल नज़र आया
इमेज स्रोत, Sai Aung MAIN / AFP via Getty Images
इमेज कैप्शन, म्यांमार के यांगून में दीपावली के अवसर पर एक मंदिर में श्रद्धालु दीप जलाते नज़र आए
इमेज स्रोत, Ishara S. KODIKARA / AFP via Getty Images
इमेज कैप्शन, श्रीलंका की राजधानी कोलंबो स्थित श्री पोन्नम्बलवनेश्वर मंदिर में रविवार, 8 नवंबर 2026 को दिवाली के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की. इस दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और दीपावली का पर्व मनाया
इमेज स्रोत, DPR PMO/ANI Photo
इमेज कैप्शन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिवाली के अवसर पर बस्तर के करनपुर स्थित कोबरा ऑपरेशंस बेस में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ त्योहार मनाया. इस दौरान उन्होंने जवानों को मिठाइयां बांटी और दीपावली की शुभकामनाएं दी
इमेज स्रोत, @CongressSevadal
इमेज कैप्शन, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं. इस मौक़े पर कांग्रेस सेवा दल ने राहुल गांधी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो दिवाली के लिए पकवान तैयार करते नज़र आ रहे हैं
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को दिवाली के अवसर पर गंगटोक स्थित शेराथांग युद्ध स्मारक में त्रिशक्ति कोर (33वीं कोर) के जवानों को मिठाइयां बांटीं. इस दौरान उन्होंने सैनिकों के साथ दिवाली मनाई और उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, दिवाली के अवसर पर रविवार को जैसलमेर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने दीप जलाकर पर्व मनाया
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ़ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने रविवार को दिवाली के अवसर पर फ़ॉरवर्ड एरिया में स्थित एयरफ़ोर्स स्टेशन का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने अग्रिम मोर्चे पर तैनात जवानों और अग्निवीरकर्मियों को मिठाइयां बांटकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे, पूनम ढिल्लों और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया (एनएसई) के मैनेजमेंट डायरेक्टर-सीईओ आशीष चौहान सहित अन्य लोग मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन के दौरान दिवाली मनाते नजर आए
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, दिवाली के अवसर पर रविवार को उत्तरी गोवा के पणजी में लोगों ने 'राक्षस नरकासुर' के पुतलों का दहन किया
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, नामी सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रविवार को दिवाली के अवसर पर पुरी में रेत से दीये की आकृति बनाई, उन्होंने इस कलाकृति के ज़रिए 'हैप्पी दिवाली' का संदेश भी दिया
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के लाल चौक स्थित घंटाघर पर दिवाली के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग जुटे. इस दौरान घंटाघर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया. सुरक्षा बलों की तैनाती भी नज़र आई
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, छत्तीसगढ़ के सुकमा पुलिस ने दिवाली के अवसर पर जिले के पूवर्ती गांव के निवासियों के साथ मिलकर त्योहार मनाया. हाल ही में इस गांव को नक्सल मुक्त घोषित किया गया था. इस दौरान पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने साथ मिलकर आतिशबाज़ी की
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.