सोशल सरगर्मी: स्कूल के वो दिन !

प्रकाशित

ट्विटर पर आज <link type="page"><caption> स्कूल मेमोरीज़</caption><url href="https://twitter.com/hashtag/schoolmemories?src=tren" platform="highweb"/></link> ट्रेंड कर रहा है. इस ट्रेंड में दुनिया भर के लोग अपने स्कूल के दिनों को याद कर रहे हैं.

<link type="page"><caption> री रे</caption><url href="https://twitter.com/dead_rainbows" platform="highweb"/></link> कहती हैं उन्हें याद आता है ''दूसरों लंच बॉक्स का खाना बिना बताए ख़त्म करना''.

<link type="page"><caption> पूंगकुंदरन ने कहा</caption><url href="https://twitter.com/Poongkundran_s/status/497718496109662209" platform="highweb"/></link> 'पहली बेंच पर बैठने वाले के लिए स्कूल पढ़ाई का एक और ज़रिया था, लेकिन क्लास में लास्ट बेंच पर बैठने वाले के लिए स्कूल एक अलग ही ज़िंदगी थी'.

हालांकि <link type="page"><caption> वरुण एरॉन</caption><url href="https://twitter.com/search?q=%22Varun%20Aaron%22&src=tren." platform="highweb"/></link> के साथ साथ भुवनेश्वर कुमार दोनों ने ओल्ड ट्रैफ़र्ड ग्राउंड पर इंग्लैंड के ख़िलाफ़ तीन-तीन विकेट लिए लेकिन ट्विटर ने ट्रेंड से नवाज़ा केवल वरुण एरॉन को.

इसके अलावा ट्विटर पर <link type="page"><caption> यज़ीदी </caption><url href="https://twitter.com/search?q=Yazidis&src=tren" platform="highweb"/></link>भी ट्रेंड कर रहा है. इराक के ये अल्पसंख्यक इस इलाके में आखिरी प्रकृति पूजक हैं. यज़ीदी भी इस्लामिक स्टेट कारण अपने इलाकों से भाग खड़े हुए हैं और बेहद अमानवीय हालात में रह रहे हैं.

ट्विटर पर कथित तौर पर क़त्ल किए गए यज़ीदी लोगों की तस्वीरें ट्रेंड कर रही हैं.

इसके अलावा <link type="page"><caption> #आईएसआईएस</caption><url href="https://twitter.com/search?q=ISIS&src=tren" platform="highweb"/></link> आज भी ट्विटर ट्रेंड पर हावी है.

फ़ेसबुक पर आज जसवंत सिंह, इराक़, अशोक चव्हाण और विद्युत जामवाल और उनकी आने वाली <link type="page"><caption> तमिल फ़िल्म अनजान</caption><url href="https://www.facebook.com/hashtag/anjaan?source=wbrt&position=3&trqid=6045153283905154972" platform="highweb"/></link> भी ट्रेंड कर रहे हैं. इस फ़िल्म का आज फ़र्स्ट लुक रिलीज़ किया गया है.

पूर्व भाजपा नेता<link type="page"><caption> जसवंत सिंह</caption><url href="https://www.facebook.com/topic/Jaswant-Singh/112410218774819?source=whfrt&position=2&trqid=6045148937928783763 " platform="highweb"/></link>, अपने ही घर में फिसलने की वजह से घायल हो गए हैं उनकी हालत गंभीर है.

जसवंत सिंह को सिर की चोट लगने के बाद दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफ़रल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के आधार पर बताया कि 76 वर्षीय पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह गुरुवार रात करीब 11 बजे अपने घर में गिर पड़े थे.

<bold>(बीबीसी हिंदी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2014/07/www.facebook.com%5Cbbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2014/07/www.twitter.com%5Cbbchindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>