फ्रांस में हमले के बाद की तस्वीरें

प्रकाशित

फ्रांस के दक्षिणी शहर नीस में बास्तील दिवस मना रहे लोगों पर एक लॉरी से हमला हुआ और ड्राइवर लगभग दो किलोमीटर तक उसे दौड़ाता रहा जिसके बाद पुलिस ने उसे गोली मार दी.

पुलिस को लॉरी से बंदूकें और ग्रेनेड मिले. अभी तक 70 से अधिक लोगों के मारे जाने और 15 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है.

हमले के दौरान घटना स्थल पर मौजूद फ्रांस की पुलिस और उनके वाहन.

सड़कों पर पुलिस के जवान वाहनों की चेकिंग करते हुए.

घायलों को स्थानीय अस्पताल में ले जाया जा रहा है.

हमले के बाद घटनास्थल पर मची अफ़रा-तफ़री में भागते लोग.

घटनास्थल पर हमले के बाद अपने परिजनों से गले मिलते चितिंत लोग.

पुलिस अधिकारी और सैनिक सील किए गए हमले की जगह पर. फ्रांस के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक हमले में कई दर्जनों लोग मारे गए हैं.

लॉरी के पास खड़े फ्रांस पुलिस के अधिकारी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें<link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.